“वर्दी में बेटा”: भटकी हुई 75 वर्षीय अम्मा को पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित घर कटनी । जिले के रीठी थाना क्षेत्र से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर एक बेटे का फर्ज निभाया। दरअसल, करीब 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला रास्ता भटक गई थीं और सड़क किनारे बैठकर किसी मददगार का इंतजार कर रही थीं, ताकि वह अपने घर का रास्ता पूछ सकें। तभी डायल 112 पर गश्त कर रहे रीठी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय मेहरा की नजर उस घबराई हुई अम्मा पर पड़ी। जैसे ही पुलिस वाहन महिला के पास पहुंचा, उनके चेहरे पर उम्मीद की किरण नजर आई। प्रधान आरक्षक अजय मेहरा ने बेहद संवेदनशीलता के साथ अम्मा से बातचीत की और उनकी परेशानी समझी। महिला ने बताया कि वह रास्ता भटक गई हैं और अपने घर नहीं पहुंच पा रही हैं। पुलिसकर्मी ने बिना देर किए पहले अम्मा को पानी पिलाया, खाना खिलाया और उन्हें शांत कराया। इसके बाद डायल 112 की मदद से महिला को सुरक्षित रीठी थाना क्षेत्र के वसुधा गांव तक पहुंचाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता की मिसाल भी पेश करती है। अजय मेहरा का यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।

- आज दिनांक 29/04/2026 दिन बुधवार को दक्खिनी माता मंदिर में निकासी हेतु शांति पाठ एवं हवन पूजन किया गया दक्खिनी माता मंदिर के प्रमुख पंडा नन्दू निषाद द्वारा हवन यज्ञ में दक्खिनी माता मंदिर परिसर में पंडा नन्दू निषाद'/रमेश निषाद'/राकेश निषाद'/एवं समस्त खिरहनी फाटक निवासी उपलब्ध रहे दक्खिनी माता मंदिर में अगला निकासी कार्यक्रम दिनांक 01/05/2026 दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686 #श्रद्धा #भक्ति #आस्था #विश्वास1
- कुम्हारी भगवत कथा का रसपान चल रहा श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह कथा छठवा दिन कथा वाचक पंडित कृष्ण कांत शास्त्री जी के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का वर्णन किया गया जो भक्तों के लिए एक बड़ा उत्सव की तरह झांकी बनाई गईं प्रमुख श्रोता पुन्नी सेन एवं उनका परिवार धर्म लाभ ले रहा आगे की कथा गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का मान मर्दन करने और गोकुलवासियों की रक्षा करने की कथा सुनाई,महारास लीला श्रीकृष्ण और गोपियों के बीच महारास का प्रसंग, जो जीव (गोपियां) और ब्रह्म (श्रीकृष्ण) के मिलन का प्रतीक माना जाता है। कंस वध की वध किया , उद्धव-गोपी संवाद और वात्सल्य प्रेम से भरपूर बाल लीलाओं का भी वर्णन होता है। वही भोलेनाथ भगवान ने गोपी का रूप धारण करके महा रास किया! भजनो से भक्त झूमने लगे!1
- ♦️इंदिरा नगर बारात कांड ♦️ 🔴 आजाद भारत में आज भी दलित समुदाय को शान और शोहरत के साथ बारात निकलने का अधिकार नहीं है आए दिन नई नई घटनाएं सामने आती रहती है। 🔴 ♦️आखिर कब तक पीड़ितों को न्याय का इंतजार करना पड़ेगा ♦️1
- Post by Rishi Rajak1
- Post by MP 20 News1
- सोशल मिडिया पे vdo virul असम बंगाल राजनीति में kya kuch ho kam hai suniye our dekhiye vdo kehna kya chahte hain is tarah ka statment media dena ek taraf jahan virodh pure bharat me1
- कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूड़ा में खेत में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गूड़ा निवासी 60 वर्षीय वंशू लोनी खेत में काम कर रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा घटना आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट की हैं1
- सड़क हादसा हुआ पटेरा -पटेरा कुंडल पुर मार्ग पर दो गाड़ी आमने-सामने टकरा गई जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई 108 एवं हंड्रेड डायल 112 को कॉल किया, स्थानीय लोग मददगार बने घायलो के लिए जिला अस्पताल भेजा गया1
- Post by Rishi Rajak1