गिरधारीलाल देवतवाल बने अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष, 92 मतों से जीता चुनाव गिरधारीलाल देवतवाल बने अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष, 92 मतों से जीता चुनाव - 350 में से 284 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग शाजापुर। मंगलवार को अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न हुए। जहां उपाध्यक्ष पद के लिए 350 में से 284 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर गिरधारीलाल देवतवाल को विजय घोषित किया गया और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए स्वागत किया। अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। पहले प्रत्याशियों ने आवेदन जमा किए। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मैदान में करणसिंह गुर्जर, सचिव पद पर शैलेंद्र वर्मा, सह सचिव पद पर विकास सक्सेना, लाइब्रेरियन सचिव के पद पर तेजकरन मेवाड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र जायसवाल को कोई प्रतिद्वंदी न होने पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी गिरधारीलाल देवतवाल, मदनसिंह चौहान व शिव कलेशरिया के मैदान में होने से 17 को मतदान कराया गया। जहां 350 मतदाताओं में से 284 अभिभाषकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें गिरधारीलाल देवतवाल को 188 तथा मदनसिंह चौहान को 53 वोट मिले। वहीं शिव कलेशरिया को 39 मतों से संतोष करना पड़ा। डाले गए मतों में से 3 मत निरस्त हुए तथा नोटा में भी एक वोट डाला गया। इस तरह गिरधारीलाल देवतवाल 92 मतों से विजयी घोषित हुए जिन्हें सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। 0000000000000000

- शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।1
- शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है। गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।" वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।1
- Post by User29081
- मोहन बड़ोदिया के कुमारिया खास में लगने वाला भव्य मेला में भक्तों की भारी भीड़ ने दर्शन किए, जिसमें रंग-बिरंगे झूले, पारंपरिक दुकानें और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जो उत्सव को और भी खास बना रहा था। आस्था का सैलाब: सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे। मेले का माहौल: मंदिर परिसर के आसपास मेला लगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले और पारंपरिक मिठाइयों व खिलौनों की दुकानें सजीं। विशेष पूजा: महंत दिव्यागिरी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी का जलाभिषेक किया गया, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था: भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पौराणिक महत्व: यह मंदिर भगवान शिव के प्रकटीकरण से जुड़ा है, जो मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला भक्तों के लिए भक्ति और आनंद का अनूठा मिश्रण था1
- आरोपी इंस्टाग्राम पर अवैध 315 बोर कट्टे के साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था। दिनांक 16.02.2026 को आरोपी करमेंश कुशवाहा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- दुर्गा वाहिनी से अभद्र व्यवहार के कारण बजरंग दल ने किया मक्सी टोल पर विरोध प्रदर्शन शाजापुर। स्थानीय सरदार पटेल गार्डन में आयोजित बजरंग दल की प्विभाग बैठक में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं और टोल प्रबंधन के बीच सोमवार को तीखी झड़प हो गई। विवाद उस समय शुरू हुआ जब मक्सी की ओर से आ रही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा वाहिनी की मातृशक्तियों की बसों को रोजवास टोल प्लाजा पर रोक गया एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों से अभद्र व्यवहार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले भर से कार्यकर्ता विभाग बैठक के लिए एकत्रित हो रहे थे। टोल प्लाजा कर्मचारियों को कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह बजरंग दल दुर्गाबाई ने की बसे हैं इसके बावजूद भी दुर्गा वाहिनियों से अभद्र व्यवहार किया गया इस बात से नाराज होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल पर ही जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ समय के लिए स्थित तनावपूर्ण हो गई। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। मौके पर गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद टोल प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही।2