Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमीन बंटवारे के विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती जमीन बंटवारे के विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
अमजद मंसूरी
जमीन बंटवारे के विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती जमीन बंटवारे के विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी जिले के अंजड़ में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया घरेलू विवाद में महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती बड़वानी जिले के अंजड़ में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को घायल महिला को अंजड़ सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, अंजड़ के बड़दा बसाहट निवासी अनिता पति परसराम कोली को गंभीर घायल अवस्था में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने हमला किया। घायल अनिता की बहन शर्मिला चौहान ने आरोप लगाया है कि अनिता और उसका पति पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक पति के साथ और दूसरा अनिता के साथ रहता है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, और पति पहले भी अनिता के साथ मारपीट कर चुका है। शर्मिला चौहान के अनुसार, इन विवादों को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें जमीन का बंटवारा किया गया था। अब अनिता का पति उसे जमीन से बेदखल कर गांव से भगाना चाहता है, ताकि अनिता के हिस्से में आई जमीन उसे वापस मिल जाए। इसी कारण वह आए दिन झगड़ा और मारपीट करता था। आज अचानक पति ने अनिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अनिता की बहन ने आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि उनका कहना है कि पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घायल महिला का उपचार मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई और डॉ. अरविंद पिपलिया द्वारा शुरू किया गया। सूचना मिलते ही अंजड़ थाना प्रभारी आर.आर. चौहान पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं को किया भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं को किया1
- बड़वानी जिले के राजपुर में एक अज्ञात जानवर कुएं में गिरने से मर गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानवर को बाहर निकालने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की।1
- मध्य प्रदेश के राजपुर में लोकायुक्त की टीम ने तीन डॉक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रही है।1
- मध्य प्रदेश के खलघाट नेशनल हाईवे पर कांग्रेस कमेटी ने किसानों पर महंगाई की मार के खिलाफ चक्काजाम आंदोलन किया। इस प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और सरकार पर विरोध का दबाव बढ़ा।2
- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खलघाट नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। बड़वानी, खरगोन और धार सहित कई जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।1
- सरकारी अस्पताल संभालो… नहीं तो प्राइवेट ही चलाओ” कलेक्टर नीतू माथुर का चौपाल में सख्त अंदाज, डॉक्टर की लगाई क्लास मुस्तकिम मुगल/ आलीराजपुर “सरकारी अस्पताल संभालो… नहीं तो प्राइवेट ही चलाओ” कलेक्टर नीतू माथुर का चौपाल में सख्त अंदाज, डॉक्टर की लगाई क्लास ब्रेकिंग _आलीराजपुर जिले की रात्रि चौपाल में उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया, जब ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर नीतू माथुर ने डॉक्टर राकेश विश्राम को मौके पर ही खरी-खरी सुना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं मिलते, जबकि निजी प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। शिकायत सुनते ही कलेक्टर का सख्त रूप सामने आया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा — “अगर सरकारी अस्पताल में सेवा नहीं दे सकते, तो फिर सिर्फ प्राइवेट काम ही कीजिए…” कलेक्टर के तेवर देखकर चौपाल में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। लोगों को लगा मानो कोई फिल्मी सीन सामने चल रहा हो। प्रशासनिक सख्ती और तुरंत एक्शन ने ग्रामीणों का भरोसा भी बढ़ाया। रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए।1
- 09 मई की नेशनल लोक अदालत में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रकरणों में 30 प्रतिशत तक छूट और ब्याज पूरी तरह माफ होगा 09 मई की नेशनल लोक अदालत में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रकरणों में 30 प्रतिशत तक छूट और ब्याज पूरी तरह माफ होगा1