logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ कॉलेज में जमकर बवाल, पुलिस के सामने भिड़े स्टूडेंट: लात-घूंसों और बेल्टों से एक-दूसरे को पीटा, फ्रेशर छात्र को पीटने से शुरू हुई मारपीट मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। छात्रों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा। कुछ छात्र बेल्ट से भी एक-दूसरे पर हमला करते दिखे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन छात्र पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे। मारपीट देखकर कॉलेज में मौजूद छात्राएं सहम गईं। कई छात्राएं घबराकर इधर-उधर चली गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर का एक छात्र बुधवार को पहली बार कॉलेज आया था। वह कॉलेज में बैठा था। तभी छात्र नेता अभिनव मल्लापुर गुट के कुछ युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे गुट विजित तालियान के छात्र भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। कॉलेज में लंबे समय से छात्र नेताओं के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। झगड़े की सूचना पर पहले लालकुर्ती थाना पुलिस कॉलेज पहुंची। इसके बाद भी स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हुई। तब एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने कॉलेज में लगे CCTV कैमरों की जांच कराई। उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. युद्धवीर सिंह और चीफ प्रॉक्टर से भी घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन दोनों के अवकाश पर होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को लालकुर्ती थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि यह भी पता किया जा रहा है कि सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं या नहीं। मारपीट की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। कुछ छात्रों ने बताया कि बाहरी युवक भी अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं और मारपीट व हंगामा करते हैं। छात्रों ने कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की। बुधवार की मारपीट में भी बाहरी युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। बता दें बुधवार को मेरठ कॉलेज में एडमिशन का दिन था और बड़ी संख्या में नए छात्र कॉलेज आए हुए थे, इसी दौरान हुई मारपीट से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

1 day ago
user_Amit Kumar
Amit Kumar
Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
0e62174b-5d89-4312-a4a4-b3062d552e65

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद बिजनौर-गंगा में तैरती मिली दो अज्ञात शव महिला व पुरुष की मिली बॉडी। पुलिस की टीम ने गंगा से निकाली डेड बॉडी। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी। थाना कोतवाली शहर बिजनौर के गंज गंगा नदी का मामला।
    1
    जनपद बिजनौर-गंगा में तैरती मिली दो अज्ञात शव

महिला व पुरुष की मिली बॉडी।
पुलिस की टीम ने गंगा से निकाली डेड बॉडी।
पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी।
थाना कोतवाली शहर बिजनौर के गंज गंगा नदी का मामला।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा,अब तक 7 गिरफ्तार #bijnor #bijnornews #news #latestnews #yt #upnews
    1
    बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा,अब तक 7 गिरफ्तार #bijnor #bijnornews #news #latestnews #yt #upnews
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल
    1
    लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल
लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • मसूरी में बड़ा हादसा! 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल | Mussoorie Accident मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार युवक मसूरी घूमने के बाद देहरादून की ओर लौट रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थान — मसूरी, उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork #Mussoorie #MussoorieAccident #UttarakhandNews
    1
    मसूरी में बड़ा हादसा! 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल | Mussoorie Accident
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार युवक मसूरी घूमने के बाद देहरादून की ओर लौट रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थान — मसूरी, उत्तराखंड
#ShraddhaTVNetwork #Mussoorie #MussoorieAccident #UttarakhandNews
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बिजनौर में हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस का कड़ा प्रहार: कई थानों में मुकदमे दर्ज, एसपी के. के. विश्नोई ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी ​बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। ​मामले का विवरण ​संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था। ​कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। ​साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके। ​पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट ​"जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।" ​पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
    1
    बिजनौर में हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस का कड़ा प्रहार: कई थानों में मुकदमे दर्ज, एसपी के. के. विश्नोई ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

​बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
​मामले का विवरण
​संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था।
​कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
​साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके।
​पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट
​"जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।"
​पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Financial Analyst बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है जहां आज लक्सर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा,समर्पण और जनकल्याण की भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाया जा रहा है।इसके बाद मुंडाखेड़ा खुर्द स्थित अनाथालय में पहुंचकर बालिकाओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का भाव साफ दिखाई दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना को लेकर हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया विधि-विधान से संपन्न हुए हवन में उपस्थित लोगों ने आहुति देकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ,सुखी और दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का दिन है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।
    1
    लोकेशन लक्सर से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर लक्सर से है जहां आज लक्सर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा,समर्पण और जनकल्याण की भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाया जा रहा है।इसके बाद मुंडाखेड़ा खुर्द स्थित अनाथालय में पहुंचकर बालिकाओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का भाव साफ दिखाई दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना को लेकर हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया विधि-विधान से संपन्न हुए हवन में उपस्थित लोगों ने आहुति देकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ,सुखी और दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का दिन है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • अध्यापक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी को भेजा जेल
    1
    अध्यापक  की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी को भेजा जेल
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिजनौर में एक पति पतनी का शव मिलने हाड़कम मच गया पेड़ के नीचे मिले दोनों बिजनौर की घटना
    1
    बिजनौर में एक पति पतनी का शव मिलने हाड़कम मच गया पेड़ के नीचे मिले दोनों
बिजनौर की घटना
    user_Raees Saifi
    Raees Saifi
    Bijnor, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.