मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जिले में चार स्थानों पर होंगे सामूहिक विवाह, डिंडौरी : 10 मार्च, 2026 मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा तिथियों का अनुमोदन जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिसूचित अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों की परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को करंजिया/बजाग, 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डिंडोरी, 07 मई 2026 (गुरुवार) को शहपुरा तथा 14 मई 2026 (गुरुवार) को अमरपुर/समनापुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होंगे। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र हितग्राही कन्याओं का विवाह शासन की योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। इसके लिए विवाह पोर्टल पर तिथियां निर्धारित कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्टर ने जिले के पात्र परिवारों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का लाभ लेने के लिए समय पर आवेदन करें तथा संबंधित जनपद पंचायत, नगरीय निकाय अथवा सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर निर्धारित तिथियों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लें। इससे पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

- भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दर्शना सिंह अपने ननिहाल बांधवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरमनियां पहुंचीं, जहां शुभेच्छुओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने दर्शना सिंह की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। दर्शना सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल भगवानपुर जनकपुर में हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की और फिर दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में सफलता हासिल कर ली। आईपीएस बनने के बाद दर्शना सिंह पहली बार अपने ननिहाल ग्राम सरमनियां पहुंचीं, जहां उनके नाना पूर्व सरपंच विजय सिंह परिहार के निवास पर उनके सहयोगियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नवयुवक युवाओं और बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि पहली बार में परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए तो निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत और लगन के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। दर्शना सिंह के पिता अर्जुन सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और अपनी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि भी हैं, वहीं उनकी माता नगर पंचायत जनकपुर में पार्षद हैं इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शारदा प्रसाद गौतम, ओपी द्विवेदी, अंबिका प्यासी, अरुण चतुर्वेदी, रामजी प्यासी, मनोज सिंह, शिवकुमार गुप्ता, विजय गौतम, रतीभान सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी द्विवेदी, रवि सेन, भोला पटेल, कुश परिहार सहित गांव के सैकड़ों प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।4
- MP में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कटनी-बिलासपुर सेक्शन बाधित; कई ट्रेनें भी प्रभावित1
- Post by Ashok Sondhiya1
- प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, गोंगपा ने पदाधिकारियों को किया बाहर1
- मंडला - 15 साल से वनाधिकार पट्टा के लिए भटक रहे ग्रामीण और बैगा परिवार.... आदिवासी वनाधिकार पट्टे के दावे अब भी फाइलों में कैद…खाद, बीज,बैंक ऋण जैसी कृषि सुविधाओं से आज भी वंचित.... जबाबदारों से लगाई न्याय की गुहार1
- Post by Rajju Bhartiya1
- मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।1
- 🚨 अनूपपुर में लूट का खुलासा 🚨 कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद से मजदूरी कर लौट रहे राहगीर से मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 8 मार्च को पुरानी सब्जी मंडी स्थित सुलभ शौचालय के पास आरोपियों ने बीयर की बोतल से धमकाकर राकेश केवट से 19 हजार रुपये का मोबाइल और 1400 रुपये नगद लूट लिया था। 👮♂️ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों धर्मेन्द्र वंशकार, राज वंशकार, भीमसेन उर्फ भिम्मा वंशकार और राहुल वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। 📱 आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। ⚖️ सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।1