चांदन थाना पुलिस ने 768 बोतल विदेशी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार चांदन (बांका)चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तुर्की मोड़ के समीप चांदन पुलिस ने एक स्कार्पियो से विभिन्न कंपनी की 768 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार देवघर की और से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो को शंका के आधार थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती और पी टी सी श्रीप्रसाद चौधरी ने ओवरटेक कर तुर्की मोड़ के समीप रोका और उसकी तलाशी ली गयी।तलाशी के दौरान स्कार्पियो की डिक्की और मध्य वाली सीट के नीचे छुपाकर ले जाए जा रहे विभिन्न कंपनियों की विदेशी शराब जब्त की गयी।जिसमें रॉयल स्टेग कम्पनी की 750 एम एल की 375 बोतल, आइकॉनिक वाइट की 375 एम एल की 240 व स्टर्लिंग रिवर्स कम्पनी की 375 एम एल की 96 बोतल विदेशी शराब जप्त की गई।मौके से चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान खगड़िया जिला के महेशखुट थाना क्षेत्र के गौधारी गांव निवासी राहुल कुमार पिता सुभाष सिंह के रूप मे हुई है। कुल शराब की मात्रा 288 लीटर बताई जा रही है ।पूछताछ मे गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया गया कि शराब की खेप देवघर से बेगूसराय ले जायी जा रही थी ।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

- Post by Umakant poddar 97095005121
- Post by Bhimkumarrai4
- Post by Objectionnews1
- Post by Saajan Akela1
- मंदिर में श्रद्धालु के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? रजरप्पा घटना पर सवाल1
- बिहार बांका -से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी सेविका की कथित लापरवाही से तीन वर्ष का एक मासूम बच्चा कुछ घंटों के लिए लापता हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बांका शहर के करहरिया मोहल्ला निवासी रश्मि कुमारी का तीन वर्षीय पुत्र सत्यम शिवम को सुबह करीब 11 बजे आंगनबाड़ी सेविका द्वारा केंद्र ले जाया गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद जब बच्चे की मां रश्मि कुमारी अपने बेटे को लेने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, तो पता चला कि बच्चा वहां मौजूद नहीं है और वह काफी देर से गायब है। बच्चे के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना बांका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम बांका बस स्टैंड पहुंची, जहां बच्चा एक दुकान में बैठा हुआ सुरक्षित मिला। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों को सूचना दी और मासूम को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र से तीन वर्ष के बच्चे का इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है। अब यह मामला जांच का विषय बन गया है कि आखिर इतनी छोटी उम्र का बच्चा आंगनबाड़ी से बाहर कैसे निकल गया और जिम्मेदार लोगों की निगरानी कहां थी।1
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा संचालित निशुल्क संस्कार सेवा केंद्र में पठन-पाठन करने वाले बच्चों का निशुल्क दंत परिकक्षण किया गया।1
- Post by Objectionnews1