ट्रक डम्पर की टक्कर से कार सवार 5 लोग घायल, एक की मौत; एसएसबी ने पहुंचाया अस्पताल श्रावस्ती, 13 मार्च। चिल्हारिया-भिनगा रोड पर गुलरा पटरा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रक डम्पर की टक्कर से कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 07:55 बजे उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा और चालक आरक्षी गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर हुई दुर्घटना देखी, जहां एक ट्रक डम्पर ने कार को टक्कर मार दी थी। घटना को देखते ही उप कमांडेंट और उनकी टीम ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी मनीष कुमार सोनी (33), सूर्यभान सोनी (32), ओजेश (18) और अतुल सोनी (17) शामिल हैं, जबकि संतोष कुमार सोनी (31) की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। टीम ने घायलों का हालचाल लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। एसएसबी अधिकारियों और जवानों द्वारा समय पर की गई मानवीय मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
ट्रक डम्पर की टक्कर से कार सवार 5 लोग घायल, एक की मौत; एसएसबी ने पहुंचाया अस्पताल श्रावस्ती, 13 मार्च। चिल्हारिया-भिनगा रोड पर गुलरा पटरा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रक डम्पर की टक्कर से कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 07:55 बजे उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा और चालक आरक्षी गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर हुई दुर्घटना देखी, जहां एक ट्रक डम्पर ने कार को टक्कर मार दी थी। घटना को देखते ही उप कमांडेंट और उनकी टीम ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी मनीष कुमार सोनी (33), सूर्यभान सोनी (32), ओजेश (18) और अतुल सोनी (17) शामिल हैं, जबकि संतोष कुमार सोनी (31) की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। टीम ने घायलों का हालचाल लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। एसएसबी अधिकारियों और जवानों द्वारा समय पर की गई मानवीय मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
- Sudhakar Tiwariviइकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश💣on 14 March
- जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती सभी को समान अधिकार दिलाना और शिक्षित बनाना ही उनका उद्देश्य-डीएम श्रावस्ती । प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 20 टीबी मरीजों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली भी प्रदान की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से निभाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र जी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ अम्बेडकर जी की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान है। डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवनी पर आधारित अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के सभी तहसीलों, विकास खण्डों के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों में भी डा0 अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- थाना गिलौला पुलिस द्वारा चोरी/लूट की घटना का सफल अनावरण, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की कार सहित अन्य सामान बरामद* पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी इकौना *श्री आलोक सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष *श्री आशीष कुमार* थाना गिलौला के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 46/2026 धारा 123, 303(2) बीएनएस से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 सफेद औरा कार सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* – वादी सत्यम पटेल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट बालामऊ थाना कछौना जनपद हरदोई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 123, 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 12.04.2026 को थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध सफेद औरा कार में कुछ व्यक्ति मौजूद हैं, जो चोरी/लूट की घटना में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मोहम्दापुर मोड़ के पास नव निर्मित बाईपास पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से चोरी की कार, 02 एंड्रायड मोबाइल, 02 एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। बरामद वाहन की जांच करने पर उक्त कार वादी मुकदमा के नाम पंजीकृत पाई गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से किराये पर वाहन बुक करते थे, तत्पश्चात चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे और वाहन को लूटकर नेपाल ले जाकर बेच देते थे। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की कई घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। फर्द बरामदगी व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 317(4), 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की समस्त कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड कर नियमानुसार संपन्न की गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता* – 1. पंकज गोस्वामी उर्फ रवि शंकर पुत्र ज्ञानचन्द गोस्वामी नि0 ग्राम लौकाही थाना हुजुरपुर जनपद बहराइच 2. अजीत कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद गोस्वामी नि0 ग्राम पांचपुर चिङिया दा0 जगतापुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा 3. सुनील वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा नि0 ग्राम ओदरहना थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी *बरामदगी का विवरण* – 1. 01 अदद सफेद कार औरा 2. 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल 3. 02 अदद एटीएम कार्ड 4. 01 अदद वोटर आईडी कार्ड 5. 01 अदद पैन कार्ड 6. 01 अदद ई-श्रम कार्ड 7. 01 अदद आधार कार्ड 8. 01 अदद ड्राइविंग लाइसेंस 9. 01 अदद पेटीएम क्यूआर कोड 10. 01 अदद टूरिस्ट परमिट *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* – 1. थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 2. उ0नि0 श्री मंदीप यादव 3. उ0नि0 श्री पंकज कुमार गुप्ता 4. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव 5. हे0का0 सुनील कुमार गुप्ता 6. हे0का0 दुर्गेश गौतम 7. का0 राजन कुमार1
- Post by गिरधारी गुप्ता पत्रकार1
- श्रावस्ती में अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्वयं साफ किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव भी मनाया गया। दद्दन मिश्रा ने कहा कि जनपद की सभी अंबेडकर मूर्तियों पर भाजपा कार्यकर्ता जाकर माल्यार्पण करें। जहां मूर्ति नहीं है, वहां बाबा साहब की फोटो रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को अपनाएं। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सम्मान का संदेश देता है। 👉 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- धर्म प्रचारक को आखिरी समय पर रोका गया 4 महीने पहले मिला था कथा का न्योता, कार्ड छपकर पूरे क्षेत्र में बंटे, एक दिन पहले आयोजक ने किया इनकार, धर्म प्रचारक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मान-सम्मान और आजीविका पर पड़ा असर1
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- बहराइच में डीजल संकट से जूझ रहे किसान, खेती पर पड़ा असर बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में इन दिनों डीजल की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फसलों की मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के किसान डॉक्टर फारूक, रिजवान अहमद और संजय सिंह के अनुसार, इलाके के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है। इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है, जो इस समय मड़ाई के लिए तैयार खड़ी है। डीजल की कमी के कारण थ्रेसर मशीनें बंद पड़ी हैं, जिससे समय पर मड़ाई नहीं हो पा रही है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक तरफ मौसम की मार और दूसरी ओर डीजल संकट ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं।1
- “नशीला पदार्थ खिलाकर कार लूटने वाला गिरोह बेनकाब, गिलौला पुलिस ने 3 शातिर दबोचे” श्रावस्ती। थाना गिलौला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सफेद औरा कार, 02 एंड्रॉयड मोबाइल, 02 एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।मामला उस समय प्रकाश में आया जब हरदोई जनपद के थाना कछौना क्षेत्र निवासी सत्यम पटेल ने अपनी कार चोरी/लूट की तहरीर थाना गिलौला में दी। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम सक्रिय हुई। दिनांक 12 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहम्दापुर मोड़ के पास नव निर्मित बाईपास पर घेराबंदी की। संदिग्ध सफेद औरा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे: किराये पर वाहन बुक करते थे चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे,वाहन लूटकर नेपाल में बेच देते थे पुलिस के अनुसार, गिरोह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। मामले में साक्ष्य मिलने के बाद धारा 317(2), 317(4), 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न की गई। पुलिस ने पंकज गोस्वामी उर्फ रवि शंकर (जनपद बहराइच),अजीत कुमार (जनपद गोण्डा)सुनील वर्मा (जनपद लखीमपुर खीरी) पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।1