कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित; कहा - "शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण ही सफलता का मार्ग" कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित; कहा - "शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण ही सफलता का मार्ग" राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार 10 मई 2026। शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। बच्चे यदि शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण को अपनाएँ, तो निश्चित ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उक्त प्रेरक विचार नवागत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने गंधवानी जनपद क्षेत्र के ग्राम कामता (चोटियाखेड़ी) में व्यक्त किए। विविधि श्रीमद् भागवत ज्ञान प्रचार समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि "आपका भविष्य आज के आपके निर्णयों पर निर्भर करता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; केवल कठिन परिश्रम और निरंतरता ही आपको लक्ष्य तक पहुँचाती है।" उन्होंने ग्रामीण जनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा में निवेश करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं यदि सही दिशा चुनें, तो वे देश के शीर्ष पदों तक पहुँच सकती हैं।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रमोद गुर्जर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि "इन चार स्तंभों पर दें ध्यान"। श्री प्रमोद गुर्जर ने विद्यार्थियों को करियर की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में चार चीजें अनिवार्य हैं: पहली- कम्युनिकेशन स्किल, ताकि आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें। दूसरी- बेसिक एप्टीट्यूड, जिसमें गणित और तर्कशक्ति मजबूत हो। तीसरी- करंट अफेयर्स, यानी देश-दुनिया की खबरों से जुड़ाव। और चौथी- हॉबी, जो आपके व्यक्तित्व को निखारती है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल के दुरुपयोग और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर संस्कारों को अपनाने की सलाह दी।समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फोल्डर एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कक्षा 10वीं में मयंक मंडलोई (प्रथम), इंदिरा सोलंकी (द्वितीय) व ज्योति कंवर (तृतीय) तथा कक्षा 12वीं में लक्ष्मी सिसोदिया (प्रथम), कविता मौर्य (द्वितीय) व राधिका चौहान (तृतीय) को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, अधिकारियों और मातृशक्ति का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारी, समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बी. एस. मुझालदा ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री रनसिंह चौहान द्वारा किया गया।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित; कहा - "शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण ही सफलता का मार्ग" कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित; कहा - "शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण ही सफलता का मार्ग" राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार 10 मई 2026। शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। बच्चे यदि शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण को अपनाएँ, तो निश्चित ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उक्त प्रेरक विचार नवागत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने गंधवानी जनपद क्षेत्र के ग्राम कामता (चोटियाखेड़ी) में व्यक्त किए। विविधि श्रीमद्
भागवत ज्ञान प्रचार समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि "आपका भविष्य आज के आपके निर्णयों पर निर्भर करता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; केवल कठिन परिश्रम और निरंतरता ही आपको लक्ष्य तक पहुँचाती है।" उन्होंने ग्रामीण जनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा में निवेश करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं यदि सही दिशा चुनें, तो वे देश के शीर्ष पदों
तक पहुँच सकती हैं।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रमोद गुर्जर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि "इन चार स्तंभों पर दें ध्यान"। श्री प्रमोद गुर्जर ने विद्यार्थियों को करियर की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में चार चीजें अनिवार्य हैं: पहली- कम्युनिकेशन स्किल, ताकि आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें। दूसरी- बेसिक एप्टीट्यूड, जिसमें गणित और तर्कशक्ति मजबूत हो। तीसरी- करंट अफेयर्स, यानी देश-दुनिया की खबरों से जुड़ाव। और चौथी- हॉबी, जो आपके व्यक्तित्व को निखारती है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल के दुरुपयोग और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर संस्कारों
को अपनाने की सलाह दी।समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फोल्डर एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कक्षा 10वीं में मयंक मंडलोई (प्रथम), इंदिरा सोलंकी (द्वितीय) व ज्योति कंवर (तृतीय) तथा कक्षा 12वीं में लक्ष्मी सिसोदिया (प्रथम), कविता मौर्य (द्वितीय) व राधिका चौहान (तृतीय) को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, अधिकारियों और मातृशक्ति का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारी, समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बी. एस. मुझालदा ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री रनसिंह चौहान द्वारा किया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज नर्मदा परिक्रमा करने के दौरान मांडू पहुंचे स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज द्वारा कहा गया कि मां नर्मदा की यात्रा के दौरान चतुर्भुज श्री राम के दर्शन करने का सभोभाग्य प्राप्त हुआ अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज नर्मदा परिक्रमा करने के दौरान मांडू पहुंचे स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज द्वारा कहा गया कि मां नर्मदा की यात्रा के दौरान चतुर्भुज श्री राम के दर्शन करने का सभोभाग्य प्राप्त हुआ राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज मां नर्मदा की परिक्रमा के दौरान मांडू पहुंचे वही मांडू में स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज जी का चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के द्वारा संत स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज का स्वागत किया गया वही दो संतों का अद्भुत मिलन देखने को मिला अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज द्वारा कहा गया कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान हमारा लक्ष्य है कि हम भारत को जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनाएंगे वहीं अभी जो लव जिहाद के मामले ज्यादा चल रहे हैं उसे लेकर भी हम हमारे संगठन के माध्यम से लव जिहाद हिंदू धर्म के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सनातन धर्म के लिए जागरूक करने के लिए हम निकले हैं वही हमारी नर्मदा परिक्रमा के बाद हम भारत यात्रा निकालेंगे जिसमें अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के द्वारा पूरा भारत भ्रमण किया जाएगा वहीं 2027 तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा वही 2026 समापन पर नेपाल हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा वहीं अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज का मांडू प्रथम आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच प्रदेश अध्यक्ष राजा भव अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के प्रदेश महामंत्री राजा चौहान सागौर अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के धार जिला अध्यक्ष मुकेश निगम अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोनगरा भाजपा धार ग्रामीण मन की बात प्रभारी रविंद्र परिहार वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी पत्रकार राहुल सेन मांडव के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रम्ह गिरी महाराज स्वागत किया गया4
- धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि वे दर्ज की गई किसी भी रिपोर्ट से नहीं डरते। उनके इस बेबाक बयान ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।1
- महिला पर बस से गिरा पार्सल घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया इंदौर। जिनके दम पर शहर स्वछता में नम्बर वन उनके साथ हादसा या लापरवाही राजमोहल्ला में सफ़ाई मित्र महिला पर बस से गिरा पार्सल घोर लापरवाही घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया l1
- हजरत नियाज अली सरकार में एकता भाईचारे की चादर पेश की,तब्बर रुक वितरण किया आज इंदौर हजरत नियाजअली सरकार दादा पीर एमजी रोड स्थित मजार पर 137वां उर्स के मौके पर संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग एवं अश्फाक गोलू पठान,इदरीश बाबा की उपस्थिति में सर्वधर्म संघ ने एकता भाईचारा की चादर पेश की, इस मौके पर कुरान हाफिज ने कलाम पेश कर एकता भाईचारे का परिचय दिया, आज सभी समाज के लोगों ने तबर्रुक ग्रहण किया, नियाज अली सरकार में अपने धर्म अनुसार चादर पेश कि देश मैं एकता एवं अखंडता एवं भाईचारे के लिए के लिए दुआ की, इस मौके पर संस्था अध्यक्ष मंजूर बेग,अश्फाक गोलू पठान,इदरीश बाबा,उपाध्यक्ष रियाज खान मुकेश बजाज शकील पत्रकार जाकिर खान अकबर काजी बाबा माहिर वारसी सोहेल पठान यासीन खान राजू पठान पत्रकार सलीम खान मोहम्मद शाहरुख उपस्थित रहें।। मंजूर बैग संस्था अध्यक्ष सर्वधर्म संघ1
- इंदौर: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा1
- *इंदौर के पांदा में जमीन विवाद: किसानों ने खोली कॉलोनी की पोल!*1
- एक बार मिले समझने का पैसे नहीं लगते हेमंत वर्मा 9826276215 जिदंगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी आप के ना रहने के बाद आप के घर की जिम्मेदारी कौन उठाए गा बच्चों की फीस मकान की किस्त बच्चों की एजुकेशन3
- इंदौर के महू-इंदौर रोड स्थित आईपीएस कॉलेज के समीप एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।1