बख्तियारपुर वार्ड 21 भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई नहीं, पार्षद का चेतावनी भरा आवेदन, धरना और आत्मदाह की घोषणा से हड़कंप। पटना जिले के बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड 21 में कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाया है कि सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता हुई है। इस संबंध में उन्होंने पहले ही प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्षद ने एक बार फिर आवेदन देकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच शुरू नहीं हुई तो वे पहले धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को भी मजबूर होंगे। इस घोषणा के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी पार्षद के समर्थन में उतरने लगे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

- मिली जानकारी के अनुसार सराय थाना अंतर्गत मीरपुर पताढ़ में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बाइक संख्या BR 06DR 5003 चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक मालिक ने सराय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। #SarairThana #MirpurPataadh #BikeChori #VaishaliNews #BiharCrime #BreakingNews #DaylightTheft #PoliceInvestigation #BR06DR5003 #LocalNews2
- डेनमार्क की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ड ने भारत की राजधानी दिल्ली आने से इनकार कर दिया… और टूर्नामेंट से हटने के लिए 45 लाख रुपये का जुर्माना भरना बेहतर समझा। कारण—जहरीली हवा और स्वास्थ्य का डर। सवाल ये है… क्या प्रदूषण अब भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने लगा है?1
- बेलछी प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में यह सड़क काफी समय से खराब थी और गड्ढे के कारण लोगों को रोज परेशानी हो रही थी। इस समस्या को संबंधित ग्रामीण कार्य विभाग तक पहुँचाया गया और लगातार फॉलोअप किया गया। अब गड्ढा मरम्मत का काम पूरा हो गया है। जनता की सुविधा और अधिकार के लिए आवाज उठाना मेरी प्राथमिकता है। आगे भी क्षेत्र के हर मुद्दे पर सक्रिय रहूंगा..1
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में गंगाजी राजगृह जलाशय, गृद्धकूट भवन और इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि गंगाजल आपूर्ति योजना से गया, बोधगया और नवादा सहित आसपास के क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मलमास मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात और पेयजल व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।1
- Post by Mohamad Dolly1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने शराब बंदी के बावजूद शराब सेवन के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1
- पटना/बख्तियारपुर : आज 14 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बख्तियारपुर थाना पुलिस ने ग्राम लक्ष्मणपुर में धोबा नदी के किनारे स्थित एक घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बिहार पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने बंद पड़े मकान की तलाशी ली, जिसमें 750 एमएल के 9 कार्टून और 375 एमएल के 80 कार्टून रॉयल मैन्सन गोल्ड व्हिस्की बरामद हुई। कुल मात्रा 801 लीटर बताई गई है। यह शराब विनोद सहनी के भवन से मिली है। पुलिस शराब तस्कर की पहचान में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- महुआ में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब माननीय न्यायालय हाजीपुर के आदेश पर महुआ अंचल अधिकारी महुआ मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने स्थित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचीं। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन विवादित है, जबकि प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जा रहा था। विरोध बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा। #Mahua #Hajipur #LandDispute #BreakingNews #Vaishali1
- बिहार समस्तीपुर महाशिवरात्रि पर मोहनपुर प्रखंड के बघरा पुराना ब्रह्मस्थान में लोग गायक रंजन सिंह का होगा आगमन आप सभी है आमंत्रित ।1