logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राखी के संग खाकी: बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र* *पुलिस ने लिया सुरक्षा, सम्मान और सहायता का संकल्प, महिलाओं-बालिकाओं को दिया रक्षा का वचन* फूलियाकलां(केएमकुरेशी)रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर फूलियाकलां पुलिस थाना परिसर में भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। 'रक्षा का वचन' अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधकर महिलाओं-बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति विश्वास और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी राखी के इस पवित्र बंधन की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। पुलिस ने उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए रक्षा का वचन दिया। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। पुलिस का दायित्व है कि महिलाएं और बालिकाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं-बालिकाओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। 'रक्षा का वचन' अभियान ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान थाना स्टाफ सहित महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।

2 hrs ago
user_के एम कुरेशी
के एम कुरेशी
Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago
0236e335-0436-4bb9-a4d2-2f9044f16a92

राखी के संग खाकी: बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र* *पुलिस ने लिया सुरक्षा, सम्मान और सहायता का संकल्प, महिलाओं-बालिकाओं को दिया रक्षा का वचन* फूलियाकलां(केएमकुरेशी)रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर फूलियाकलां पुलिस थाना परिसर में भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। 'रक्षा का वचन' अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधकर महिलाओं-बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति विश्वास और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी राखी के इस पवित्र बंधन की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। पुलिस ने उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए रक्षा का वचन दिया। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। पुलिस का दायित्व है कि महिलाएं और बालिकाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं-बालिकाओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। 'रक्षा का वचन' अभियान ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान थाना स्टाफ सहित महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन* *30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। तत्काल समाधान की मांग वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
    1
    पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन*

*30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल*
शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है।
बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत
बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
तत्काल समाधान की मांग
वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पवन भाटी का नारा-“जो जिले की बात कहेगा,वही केकड़ी पर राज करेगा” हर वार्ड में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय*रक्षाबंधन पर भी नहीं थमा केकड़ी जिला बहाली आंदोलन* ------------------------------------- *काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में ‘जिले की बात’ करने वालों को समर्थन का ऐलान* *रक्षाबंधन पर भी नहीं थमा केकड़ी जिला बहाली आंदोलन* ------------------------------------- *काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में ‘जिले की बात’ करने वालों को समर्थन का ऐलान* _________________________ *पवन भाटी का नारा-“जो जिले की बात कहेगा,वही केकड़ी पर राज करेगा” हर वार्ड में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय* _________________________ *केकड़ी -28 अगस्त(ब्यूरो )* *रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां पूरा शहर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के उत्सव में डूबा रहा,वहीं केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहा*।* *शुक्रवार को बार एसोसिएशन केकड़ी के सचिव समकित जैन एवं कोषाध्यक्ष रवि शंकर पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक परिवार के सदस्यों ने न्यायालय परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर काली पट्टी बांधी और राज्य सरकार द्वारा केकड़ी का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के निर्णय के विरोध में ब्लैक डे मनाया।* *अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने तक आंदोलन किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं पड़ेगा। रक्षाबंधन के पर्व पर भी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का धरना स्थल पर पहुंचना आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।* *निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में लिया बड़ा फैसला* _________________________ *धरना स्थल पर हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि चुनाव में उन्हीं प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा, जो अपने चुनावी एजेंडे में केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने की स्पष्ट मांग को शामिल करेंगे।* *बार के ऊर्जावान अधिवक्ता पवन सिंह भाटी ने जोशीले अंदाज में नारा बुलंद करते हुए कहा-* *“जो जिले की बात कहेगा, वो ही केकड़ी पर राज करेगा।”* _________________________ *इस नारे ने धरना स्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं में जोश भर दिया और उपस्थित लोगों ने जोरदार समर्थन किया।* *हर वार्ड में पहुंचेगा वकीलों का प्रतिनिधिमंडल* _________________________ *अधिवक्ता सूर्यकान्त दाधीच ने आगामी चुनावों के दौरान आमजन को केकड़ी जिला बहाली के मुद्दे के प्रति जागरूक करने के लिए हर वार्ड में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल भेजकर जनजागरण अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा।उपस्थित अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।* *बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केकड़ी का जिला दर्जा केवल प्रशासनिक पहचान नहीं,बल्कि क्षेत्र के विकास,आमजन की सुविधा और केकड़ी के भविष्य से जुड़ा विषय है।इसलिए इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।* *वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आंदोलन को दिया मजबूती का संदेश* *धरना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सलीम गौरी,हेमंत जैन,मनोज आहूजा, राम अवतार मीणा,सीताराम गुप्ता,लक्ष्मी चंद मीणा एवं रवि शंकर पंवार ने संबोधित किया।* *वक्ताओं ने कहा कि केकड़ी को जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं और विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई थीं।जिला दर्जा समाप्त किए जाने से आमजन को पुनः दूरस्थ जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।ऐसे में जिला बहाली की मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी हुई है।* *रक्षाबंधन पर भी अधिवक्ताओं की एकजुटता बनी मिसाल* *विशेष बात यह रही कि ब्लैक डे के दिन रक्षाबंधन का पर्व होने के बावजूद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आंदोलन को प्राथमिकता देते हुए धरना स्थल पर एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराया।इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अधिवक्ताओं ने आंदोलन की आगामी रणनीति एवं केकड़ी जिला बहाली की मांग को लेकर अपने विचार रखे।* *अधिवक्ताओं ने कहा कि पर्व अपनी जगह है,लेकिन केकड़ी के अस्तित्व,सम्मान और भविष्य की लड़ाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है*।* *जब तक केकड़ी का जिला दर्जा पुनः बहाल नहीं होता,आंदोलन को निरंतर जारी रखा जाएगा।* *बालाजी महाराज को सौंपा ज्ञापन* *कार्यक्रम के अंत में न्यायेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित बालाजी महाराज को ज्ञापन सौंपा गया और केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने की प्रार्थना की गई। अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाते हुए अब इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।* *ये अधिवक्ता रहे मौजूद* *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के सचिव समकित जैन एवं कोषाध्यक्ष रवि शंकर पंवार के नेतृत्व में एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल,सलीम गौरी,निर्मल चौधरी,हेमंत जैन,मनोज आहूजा, परवेज नकवी,पवन भाटी,गजराज सिंह कानावत,सीताराम गुप्ता, आसिफ हुसैन,रामअवतार मीणा,सूर्यकान्त दाधीच,लक्ष्मी चंद मीणा,विष्णु साहू,सुरेंद्र सिंह धन्नावत,जीतेन्द्र राजपुरोहित,शिव प्रकाश चौधरी,प्रहलाद वर्मा,रामेश्वर कुमावत, पवन राठी,दिनेश पारीक,रोहिंन्द्र सिंह,नरेन्द्र जैन,लियाकत अली, भावेश जैन,शिव प्रकाश जाट एवं मुंशी सीताराम बैरवा सहित न्यायिक परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।* *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भी केकड़ी जिला बहाली के लिए अधिवक्ताओं की यह एकजुटता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। अब आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में ‘केकड़ी जिला’ का मुद्दा कितना प्रभाव डालता है, यह आने वाला समय तय करेगा।*
    4
    पवन भाटी का नारा-“जो जिले की बात कहेगा,वही केकड़ी पर राज करेगा” हर वार्ड में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय*रक्षाबंधन पर भी नहीं थमा केकड़ी जिला बहाली आंदोलन*
-------------------------------------
*काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में ‘जिले की बात’ करने वालों को समर्थन का ऐलान*
*रक्षाबंधन पर भी नहीं थमा केकड़ी जिला बहाली आंदोलन*
-------------------------------------
*काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में ‘जिले की बात’ करने वालों को समर्थन का ऐलान*
_________________________
*पवन भाटी का नारा-“जो जिले की बात कहेगा,वही केकड़ी पर राज करेगा” हर वार्ड में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय*
_________________________
*केकड़ी -28 अगस्त(ब्यूरो )*
*रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां पूरा शहर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के उत्सव में डूबा रहा,वहीं केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहा*।*
*शुक्रवार को बार एसोसिएशन केकड़ी के सचिव समकित जैन एवं कोषाध्यक्ष रवि शंकर पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक परिवार के सदस्यों ने न्यायालय परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर काली पट्टी बांधी और राज्य सरकार द्वारा केकड़ी का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के निर्णय के विरोध में ब्लैक डे मनाया।*
*अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने तक आंदोलन किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं पड़ेगा। रक्षाबंधन के पर्व पर भी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का धरना स्थल पर पहुंचना आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।*
*निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में लिया बड़ा फैसला*
_________________________
*धरना स्थल पर हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि चुनाव में उन्हीं प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा, जो अपने चुनावी एजेंडे में केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने की स्पष्ट मांग को शामिल करेंगे।*
*बार के ऊर्जावान अधिवक्ता पवन सिंह भाटी ने जोशीले अंदाज में नारा बुलंद करते हुए कहा-*
*“जो जिले की बात कहेगा, वो ही केकड़ी पर राज करेगा।”*
_________________________
*इस नारे ने धरना स्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं में जोश भर दिया और उपस्थित लोगों ने जोरदार समर्थन किया।*
*हर वार्ड में पहुंचेगा वकीलों का प्रतिनिधिमंडल*
_________________________
*अधिवक्ता सूर्यकान्त दाधीच ने आगामी चुनावों के दौरान आमजन को केकड़ी जिला बहाली के मुद्दे के प्रति जागरूक करने के लिए हर वार्ड में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल भेजकर जनजागरण अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा।उपस्थित अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।*
*बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केकड़ी का जिला दर्जा केवल प्रशासनिक पहचान नहीं,बल्कि क्षेत्र के विकास,आमजन की सुविधा और केकड़ी के भविष्य से जुड़ा विषय है।इसलिए इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।*
*वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आंदोलन को दिया मजबूती का संदेश*
*धरना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सलीम गौरी,हेमंत जैन,मनोज आहूजा, राम अवतार मीणा,सीताराम गुप्ता,लक्ष्मी चंद मीणा एवं रवि शंकर पंवार ने संबोधित किया।*
*वक्ताओं ने कहा कि केकड़ी को जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं और विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई थीं।जिला दर्जा समाप्त किए जाने से आमजन को पुनः दूरस्थ जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।ऐसे में जिला बहाली की मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी हुई है।*
*रक्षाबंधन पर भी अधिवक्ताओं की एकजुटता बनी मिसाल*
*विशेष बात यह रही कि ब्लैक डे के दिन रक्षाबंधन का पर्व होने के बावजूद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आंदोलन को प्राथमिकता देते हुए धरना स्थल पर एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराया।इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अधिवक्ताओं ने आंदोलन की आगामी रणनीति एवं केकड़ी जिला बहाली की मांग को लेकर अपने विचार रखे।*
*अधिवक्ताओं ने कहा कि पर्व अपनी जगह है,लेकिन केकड़ी के अस्तित्व,सम्मान और भविष्य की लड़ाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है*।* *जब तक केकड़ी का जिला दर्जा पुनः बहाल नहीं होता,आंदोलन को निरंतर जारी रखा जाएगा।*
*बालाजी महाराज को सौंपा ज्ञापन*
*कार्यक्रम के अंत में न्यायेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित बालाजी महाराज को ज्ञापन सौंपा गया और केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने की प्रार्थना की गई। अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाते हुए अब इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।*
*ये अधिवक्ता रहे मौजूद*
*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के सचिव समकित जैन एवं कोषाध्यक्ष रवि शंकर पंवार के नेतृत्व में एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल,सलीम गौरी,निर्मल चौधरी,हेमंत जैन,मनोज आहूजा, परवेज नकवी,पवन भाटी,गजराज सिंह कानावत,सीताराम गुप्ता, आसिफ हुसैन,रामअवतार मीणा,सूर्यकान्त दाधीच,लक्ष्मी चंद मीणा,विष्णु साहू,सुरेंद्र सिंह धन्नावत,जीतेन्द्र राजपुरोहित,शिव प्रकाश चौधरी,प्रहलाद वर्मा,रामेश्वर कुमावत, पवन राठी,दिनेश पारीक,रोहिंन्द्र सिंह,नरेन्द्र जैन,लियाकत अली, भावेश जैन,शिव प्रकाश जाट एवं मुंशी सीताराम बैरवा सहित न्यायिक परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।*
*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भी केकड़ी जिला बहाली के लिए अधिवक्ताओं की यह एकजुटता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। अब आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में ‘केकड़ी जिला’ का मुद्दा कितना प्रभाव डालता है, यह आने वाला समय तय करेगा।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नसीराबाद में प्राचीन गोगामेड़ी में गूंजे जयकारे, ध्वजारोपण के साथ वार्षिक मेले का आगाज जागरण आज 29 को मेला नसीराबाद में प्राचीन गोगामेड़ी में गूंजे जयकारे, ध्वजारोपण के साथ वार्षिक मेले का आगाज जागरण आज 29 को मेला
    1
    नसीराबाद में प्राचीन गोगामेड़ी में गूंजे जयकारे, ध्वजारोपण के साथ वार्षिक मेले का आगाज जागरण आज 29 को मेला 
नसीराबाद में प्राचीन गोगामेड़ी में गूंजे जयकारे, ध्वजारोपण के साथ वार्षिक मेले का आगाज जागरण आज 29 को मेला
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    1
    भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • स्नेह के धागे, खिली मुस्कानें और असीम आत्मीयता! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ बच्चों के रक्षाबंधन के अवसर पर अविस्मरणीय क्षण
    1
    स्नेह के धागे, खिली मुस्कानें और असीम आत्मीयता!

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ बच्चों के रक्षाबंधन के अवसर पर अविस्मरणीय क्षण
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    38 min ago
  • गुंदोलाव झील में युवक के गिरने की सूचना से मचा हड़कंप, तलाश जारी
    1
    गुंदोलाव झील में युवक के गिरने की सूचना से मचा हड़कंप, तलाश जारी
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    1
    नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.