logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, देश की खुशहाली की मांगी मन्नत धर्मनगरी वृंदावन में आज उस समय श्रद्धा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ठा. श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बांके बिहारी लाल के चौखट पर शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।। मंदिर के सेवायतो के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को पटका पहनाकर, माला अर्पण कर और ठाकुर जी का प्रसाद भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। ब्रज की इस पारंपरिक मेहमाननवाजी से पूर्व राष्ट्रपति बेहद अभिभूत नजर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से विधि-विधान के साथ उनसे पूजन-अर्चन संपन्न कराया। ठाकुर जी के अलौकिक विग्रह के सम्मुख पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने दीपक प्रज्वलित कर विशेष आरती उतारी और हाथ जोड़कर मनौती मांगी। दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने बांके बिहारी लाल की मनमोहक छवि को निहारा और ब्रज की भक्ति भावना में लीन दिखे। वही इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

1 hr ago
user_Jitendra Thakur
Jitendra Thakur
Local News Reporter Govardhan, Mathura•
1 hr ago

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, देश की खुशहाली की मांगी मन्नत धर्मनगरी वृंदावन में आज उस समय श्रद्धा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ठा. श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बांके बिहारी लाल के चौखट पर शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।। मंदिर के सेवायतो के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को पटका पहनाकर, माला अर्पण कर और ठाकुर

जी का प्रसाद भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। ब्रज की इस पारंपरिक मेहमाननवाजी से पूर्व राष्ट्रपति बेहद अभिभूत नजर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से विधि-विधान के साथ उनसे पूजन-अर्चन संपन्न कराया। ठाकुर जी के अलौकिक विग्रह के सम्मुख पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने दीपक प्रज्वलित कर विशेष आरती उतारी और हाथ जोड़कर मनौती मांगी। दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने बांके बिहारी लाल की मनमोहक छवि को निहारा और ब्रज की भक्ति भावना में लीन दिखे। वही इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

More news from Mathura and nearby areas
  • कानपुर की वर्तमान एडीजी और पूर्व में आगरा में एडीजी रही अनुपम कुलश्रेष्ठ धार्मिक यात्रा पर गिरिराज नगरी गोवर्धन पहुंची, दुग्ध अभिषेक कर लिया आशीर्वाद,मथुरा की सीओ सिटी, ips, आसना चौधरी रही साथ,
    1
    कानपुर की वर्तमान एडीजी और पूर्व में आगरा में एडीजी रही अनुपम कुलश्रेष्ठ धार्मिक यात्रा पर गिरिराज नगरी गोवर्धन  पहुंची, दुग्ध अभिषेक कर लिया आशीर्वाद,मथुरा की सीओ सिटी, ips, आसना चौधरी रही साथ,
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    20 hrs ago
  • आगरा 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगरा में बैठक ​आगरा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन शुक्रवार को आगरा स्थित रंगमहल मारुति स्टेट बोदला में किया गया बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने की ​बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की अलग अलग रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुँचाएँ और जनता की समस्याओं का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभाएँ उन्होंने सभी युवा नेताओं को मेहनत और जिम्मेदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने का निर्देश दिया ​युवा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अहलावत ने अपने भाषण में बताया कि जनता की सेवा और सहूलियत के लिए 30 जुलाई 2026 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय गाजियाबाद का संचालन शुरू हो चुका है जिसके माध्यम से जनता के कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है ​इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह जय लालवानी जिलाध्यक्ष आगरा तथा मथुरा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार की अगुवाई में मथुरा जिले से कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ​मथुरा से भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों में सिंधीराम रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार एस डी सिद्धांती रघुवीर सिंह मोहर सिंह राजपाल सिंह रजीत सिंह अतर सिंह कमल सिंह नरेश कुमार शर्मा मदन मोहन राहुल कुमार नितिन कुमार कर्दम मीडिया प्रभारी मथुरा तथा अन्य 29 युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    4
    आगरा 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगरा में बैठक 
​आगरा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन शुक्रवार को आगरा स्थित रंगमहल मारुति स्टेट बोदला में किया गया बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने की ​बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की अलग अलग रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुँचाएँ और जनता की समस्याओं का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभाएँ उन्होंने सभी युवा नेताओं को मेहनत और जिम्मेदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने का निर्देश दिया ​युवा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अहलावत ने अपने भाषण में बताया कि जनता की सेवा और सहूलियत के लिए 30 जुलाई 2026 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय गाजियाबाद का संचालन शुरू हो चुका है जिसके माध्यम से जनता के कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है ​इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह जय लालवानी जिलाध्यक्ष आगरा तथा मथुरा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार की अगुवाई में मथुरा जिले से कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ​मथुरा से भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों में सिंधीराम रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार एस डी सिद्धांती रघुवीर सिंह मोहर सिंह राजपाल सिंह रजीत सिंह अतर सिंह कमल सिंह नरेश कुमार शर्मा मदन मोहन राहुल कुमार नितिन कुमार कर्दम मीडिया प्रभारी मथुरा तथा अन्य 29 युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जिला मथुरा ब्लॉक फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुरकन्दा के शमशान में खड़ी है झाड़ियां ही झाडियां नहीं है किसी प्रकार की कोई सुविधा
    1
    जिला मथुरा ब्लॉक फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुरकन्दा के शमशान में खड़ी है झाड़ियां ही झाडियां नहीं है किसी प्रकार की कोई सुविधा
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 1. 🔥 "जंतर-मंतर पर छात्र नहीं, गुंडे थे!" — छात्र नेता रोहित जादौन का बड़ा बयान #JantarMantar #RohitJadon #Viral 2. 🚨 जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भड़के रोहित जादौन! बोले— "वहां छात्र नहीं, गुंडे थे" #Breaking #StudentProtest 3. ⚡ रोहित जादौन का विवादित बयान: "जंतर-मंतर पर छात्र नहीं थे, गुंडे थे" #ViralNews #Politics 4. 🎤 जंतर-मंतर विवाद में रोहित जादौन की एंट्री! बयान से मचा सियासी बवाल #Trending #News 5. 🚨 "छात्रों के नाम पर गुंडागर्दी!" रोहित जादौन के बयान ने बढ़ाई बहस #JantarMantar #Viral हैशटैग: #JantarMantar #RohitJadon #StudentProtest #BreakingNews #ViralNews #Politics #Trending #HindiNews #RPRNEWSTV #NewsUpdate
    1
    1. 🔥 "जंतर-मंतर पर छात्र नहीं, गुंडे थे!" — छात्र नेता रोहित जादौन का बड़ा बयान #JantarMantar #RohitJadon #Viral

2. 🚨 जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भड़के रोहित जादौन! बोले— "वहां छात्र नहीं, गुंडे थे" #Breaking #StudentProtest

3. ⚡ रोहित जादौन का विवादित बयान: "जंतर-मंतर पर छात्र नहीं थे, गुंडे थे" #ViralNews #Politics

4. 🎤 जंतर-मंतर विवाद में रोहित जादौन की एंट्री! बयान से मचा सियासी बवाल #Trending #News

5. 🚨 "छात्रों के नाम पर गुंडागर्दी!" रोहित जादौन के बयान ने बढ़ाई बहस #JantarMantar #Viral

हैशटैग: #JantarMantar #RohitJadon #StudentProtest #BreakingNews #ViralNews #Politics #Trending #HindiNews #RPRNEWSTV #NewsUpdate
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • सावन मास: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, मार्गों की मरम्मत, सफाई और झाड़ियों की कटाई पूरी; शिवभक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी सावन मास: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, मार्गों की मरम्मत, सफाई और झाड़ियों की कटाई पूरी; शिवभक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी
    1
    सावन मास: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, मार्गों की मरम्मत, सफाई और झाड़ियों की कटाई पूरी; शिवभक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी
सावन मास: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, मार्गों की मरम्मत, सफाई और झाड़ियों की कटाई पूरी; शिवभक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • रिटायर फौजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु घटना कस्बा महावन क्षेत्र के बलदेव रोड की महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महावन में बीती शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया इस दर्दनाक हादसे में रिटायर फौजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम सिंह मंगना सराय के रहने वाले थे जो की सूबेदार पद से रिटायर थे और वह अपने गांव से घर की तरफ आ रहे थे तभी कस्बा महावन के व्यापारियन मोहल्ले के सामने से वाहन को ओवरटेक करते समय इनकी पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई हो और मौके पर उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सूबेदार रिटायर विक्रम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी और ट्रक को हिरासत में ले लिया है परिजनों की तैहरीर के आधार पर महावन थाना पुलिस कार्रवाई करेगी फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
    1
    रिटायर फौजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु घटना कस्बा महावन क्षेत्र के बलदेव रोड की
महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महावन में बीती शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया इस दर्दनाक हादसे में रिटायर फौजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम सिंह मंगना सराय के रहने वाले थे जो की सूबेदार पद से रिटायर थे और वह अपने गांव से घर की तरफ आ रहे थे तभी कस्बा महावन के व्यापारियन मोहल्ले के  सामने से वाहन को ओवरटेक करते समय इनकी पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई हो और मौके पर उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सूबेदार रिटायर विक्रम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी और ट्रक को हिरासत में ले लिया है परिजनों की तैहरीर के आधार पर महावन थाना पुलिस कार्रवाई करेगी फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.