logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगावा निवासी भाजपा विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी अंदाज में होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा, “कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे। बिहार में कहीं दारू बंद नईखे, चारों ओर मिल रहल बा।” उनके इस बयान को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे जमीनी हकीकत बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं। होली की बधाई के साथ शराबबंदी कानून पर खुलकर की गई टिप्पणी से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

9 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
9 hrs ago

“कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगावा निवासी भाजपा विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी अंदाज में होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा, “कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे। बिहार में कहीं दारू बंद नईखे, चारों ओर मिल रहल बा।” उनके इस बयान को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे जमीनी हकीकत बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं। होली की बधाई के साथ शराबबंदी कानून पर खुलकर की गई टिप्पणी से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • लाल बाजार बेतिया में मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से बहुत ही सुन्दर ढंग से रंग का होली खेला गया। 04.03.2026.
    1
    लाल बाजार बेतिया में मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से बहुत ही सुन्दर ढंग से रंग का होली खेला गया।  04.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • मझौलिया में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च मझौलिया। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण
    1
    मझौलिया में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
मझौलिया। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • होली का धमाकेदार सॉन्ग ❓ || बेतिया के वायरस सिंगर अश्लील गाना छोड़कर होली पर गया सॉन्ग जो रातों-रात सुपरहिट हो गया असली सॉन्ग को रोका जाए उन्होंने दिया बड़ा बयान क्या ऐसा होना चाहिए 🤔❓ , ऐसा सॉन्ग को लेकर दर्शकों की क्या राय विचार है ||
    1
    होली का धमाकेदार सॉन्ग ❓ || बेतिया के वायरस सिंगर अश्लील गाना छोड़कर होली पर गया सॉन्ग जो रातों-रात सुपरहिट हो गया असली सॉन्ग को रोका जाए उन्होंने दिया बड़ा बयान क्या ऐसा होना चाहिए 🤔❓ , ऐसा सॉन्ग को लेकर दर्शकों की क्या राय विचार है ||
    user_Lakshay Tak News
    Lakshay Tak News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Shatrudhan.sah
    1
    Post by Shatrudhan.sah
    user_Shatrudhan.sah
    Shatrudhan.sah
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार, 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 123.575 मिलीलीटर शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    1
    बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार, 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 123.575 मिलीलीटर शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा में ‘कुर्ता फाड़’ होली की धूम, रंगों में सराबोर हुआ इलाका श्रीनगर थाना क्षेत्र में होली का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सुबह से ही गांवों, गलियों और चौक-चौराहों पर रंग, अबीर और गुलाल की बौछार देखने को मिली। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती-गाती नजर आईं। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे पुजहा और पटजिरवा समेत कई प्रमुख चौक पर पारंपरिक अंदाज में ‘कुर्ता फाड़’ होली की धूम रही। बड़ी संख्या में नवयुवक एकत्रित होकर एक-दूसरे को रंग लगाते और मस्ती में झूमते दिखे। परंपरा के तहत कई स्थानों पर युवाओं ने एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर जश्न मनाया। इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ भी जुटी रही। पूरा वातावरण फगुआ के रंग में रंगा नजर आया। हालांकि भारी भीड़ के बीच कई जगहों पर प्रशासनिक मौजूदगी कम दिखी। स्थानीय लोगों ने प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सके। फिलहाल किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं है। बुजुर्गों ने युवाओं से मर्यादा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
    1
    श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा में ‘कुर्ता फाड़’ होली की धूम, रंगों में सराबोर हुआ इलाका
श्रीनगर थाना क्षेत्र में होली का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सुबह से ही गांवों, गलियों और चौक-चौराहों पर रंग, अबीर और गुलाल की बौछार देखने को मिली। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती-गाती नजर आईं। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे पुजहा और पटजिरवा समेत कई प्रमुख चौक पर पारंपरिक अंदाज में ‘कुर्ता फाड़’ होली की धूम रही। बड़ी संख्या में नवयुवक एकत्रित होकर एक-दूसरे को रंग लगाते और मस्ती में झूमते दिखे। परंपरा के तहत कई स्थानों पर युवाओं ने एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर जश्न मनाया। इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ भी जुटी रही। पूरा वातावरण फगुआ के रंग में रंगा नजर आया। हालांकि भारी भीड़ के बीच कई जगहों पर प्रशासनिक मौजूदगी कम दिखी। स्थानीय लोगों ने प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सके। फिलहाल किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं है। बुजुर्गों ने युवाओं से मर्यादा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज का पेराई सत्र 2025-26 सम्पन्न, 53.80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
    1
    मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज का पेराई सत्र 2025-26 सम्पन्न, 53.80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • बेतिया। 3 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हरिवाटिका चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई। मझौलिया स्थित अपने निजी क्लीनिक से जोगा पट्टी जा रहे डॉ. संजय कुमार को एक अनियंत्रित गैस लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी तथा उन्हें नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 4 मार्च बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के सेरहा छपवा वार्ड संख्या 3 निवासी स्व. हरेंद्र राम के पुत्र डॉ. संजय कुमार के रूप में हुई है। वे जोगा पट्टी और मझौलिया में निजी क्लीनिक चलाते थे। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बेतिया। 3 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हरिवाटिका चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई। मझौलिया स्थित अपने निजी क्लीनिक से जोगा पट्टी जा रहे डॉ. संजय कुमार को एक अनियंत्रित गैस लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी तथा उन्हें नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 4 मार्च बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के सेरहा छपवा वार्ड संख्या 3 निवासी स्व. हरेंद्र राम के पुत्र डॉ. संजय कुमार के रूप में हुई है। वे जोगा पट्टी और मझौलिया में निजी क्लीनिक चलाते थे। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.