logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुनासा/मुंदी बिजली टावर मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, विधायक ने दिया निराकरण का आश्वासन विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा किसानों के खेतों में लगाए जा रहे बिजली टावरों के उचित मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का विरोध सामने आया। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अन्नदाता किसानों ने मांधाता विधायक नारायण पटेल के मुंदी स्थित निवास के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि बिजली टावर एवं ट्रांसमिशन लाइन बिछाने से उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। किसानों ने वर्ष 2026 की गाइडलाइन के अनुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने तथा उनकी सहमति के बिना खेतों में टावर लगाने का कार्य नहीं किए जाने की मांग रखी। इस दौरान मांधाता विधायक नारायण पटेल ने किसानों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। विधायक ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संघ के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता किसानों ने अपनी विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों के हित से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। वहीं किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों का उचित निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

1 day ago
user_Shahrukh mansuri333
Shahrukh mansuri333
पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
1 day ago

पुनासा/मुंदी बिजली टावर मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, विधायक ने दिया निराकरण का आश्वासन विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा किसानों के खेतों में लगाए जा रहे बिजली टावरों के उचित मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का विरोध सामने आया। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अन्नदाता किसानों ने मांधाता विधायक नारायण पटेल के मुंदी स्थित निवास के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि बिजली टावर एवं ट्रांसमिशन लाइन बिछाने से उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। किसानों ने वर्ष 2026 की गाइडलाइन के अनुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने तथा उनकी सहमति के बिना खेतों में टावर लगाने का कार्य नहीं किए जाने की मांग रखी। इस दौरान मांधाता विधायक नारायण पटेल ने किसानों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। विधायक ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संघ के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता किसानों ने अपनी विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों के हित से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। वहीं किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों का उचित निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हरसूद में लगातार बारिश ने मचाया कहर, जनजीवन हुआ प्रभावित हरसूद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है
    1
    हरसूद में लगातार बारिश ने मचाया कहर, जनजीवन हुआ प्रभावित
हरसूद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है
    user_New harsud reel
    New harsud reel
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हरसूद कॉलेज में कथित मनमानी फीस वसूली के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का आरोप, विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त रकम वापस कराने की मांग हरसूद- शासकीय महाविद्यालय हरसूद में विद्यार्थियों से प्रवेश एवं परिवहन शुल्क के नाम पर कथित रूप से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के मामले में अब शिकायत प्रशासन तक पहुंच गई है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और नियम विरुद्ध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि हरसूद क्षेत्र अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है तथा यहां बड़ी संख्या में गरीब, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिया जाना उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। 4 से 5 गुना अधिक शुल्क लेने का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि महाविद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की तुलना में विद्यार्थियों से कथित तौर पर 4 से 5 गुना तक अधिक प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा परिवहन शुल्क को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि शासन स्तर पर निर्धारित शुल्क के बावजूद महाविद्यालय में अलग-अलग मदों में अधिक राशि वसूले जाने का आरोप है। 160 रुपये प्रतिमाह परिवहन शुल्क का भी मुद्दा ज्ञापन में विशेष रूप से परिवहन शुल्क का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि विद्यार्थियों से 160 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से राशि ली जा रही है। शिकायतकर्ता ने शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित परिवहन शुल्क और महाविद्यालय में कथित तौर पर ली जा रही राशि के बीच अंतर की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि विद्यार्थियों से वार्षिक शुल्क के साथ अतिरिक्त राशि भी ली जा रही है। इस तरह एक विद्यार्थी से 2700 रुपये तक की राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया है। पहले भी दिए गए आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई ज्ञापन में बताया गया कि इस मामले को लेकर पूर्व में 1 जुलाई, 8 जुलाई, 15 जुलाई और 22 जुलाई 2025 को भी आवेदन दिए गए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराने के बाद भी कथित रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूली जारी रही। अतिरिक्त राशि वापस कराने की मांग एसडीएम हरसूद को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली गई है तो उसे उनके खातों में वापस कराया जाए। साथ ही शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया, जनभागीदारी समिति की भूमिका तथा संबंधित अभिलेखों की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब प्रशासन की जांच पर नजर: ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मामले में प्रशासनिक जांच की मांग तेज हो गई है। हालांकि, शुल्क वसूली से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित महाविद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
    1
    हरसूद कॉलेज में कथित मनमानी फीस वसूली के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का आरोप, विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त रकम वापस कराने की मांग
हरसूद- शासकीय महाविद्यालय हरसूद में विद्यार्थियों से प्रवेश एवं परिवहन शुल्क के नाम पर कथित रूप से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के मामले में अब शिकायत प्रशासन तक पहुंच गई है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और नियम विरुद्ध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि हरसूद क्षेत्र अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है तथा यहां बड़ी संख्या में गरीब, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिया जाना उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है।
4 से 5 गुना अधिक शुल्क लेने का आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि महाविद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की तुलना में विद्यार्थियों से कथित तौर पर 4 से 5 गुना तक अधिक प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा परिवहन शुल्क को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि शासन स्तर पर निर्धारित शुल्क के बावजूद महाविद्यालय में अलग-अलग मदों में अधिक राशि वसूले जाने का आरोप है।
160 रुपये प्रतिमाह परिवहन शुल्क का भी मुद्दा
ज्ञापन में विशेष रूप से परिवहन शुल्क का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि विद्यार्थियों से 160 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से राशि ली जा रही है। शिकायतकर्ता ने शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित परिवहन शुल्क और महाविद्यालय में कथित तौर पर ली जा रही राशि के बीच अंतर की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि विद्यार्थियों से वार्षिक शुल्क के साथ अतिरिक्त राशि भी ली जा रही है। इस तरह एक विद्यार्थी से 2700 रुपये तक की राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया है।
पहले भी दिए गए आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई
ज्ञापन में बताया गया कि इस मामले को लेकर पूर्व में 1 जुलाई, 8 जुलाई, 15 जुलाई और 22 जुलाई 2025 को भी आवेदन दिए गए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराने के बाद भी कथित रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूली जारी रही।
अतिरिक्त राशि वापस कराने की मांग
एसडीएम हरसूद को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली गई है तो उसे उनके खातों में वापस कराया जाए।
साथ ही शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया, जनभागीदारी समिति की भूमिका तथा संबंधित अभिलेखों की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
अब प्रशासन की जांच पर नजर: ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मामले में प्रशासनिक जांच की मांग तेज हो गई है। हालांकि, शुल्क वसूली से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित महाविद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
    user_Heeralal Longre
    Heeralal Longre
    Media house हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #ANT सुहागपुर से खंडवा तक दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक mp ब्यूरो दीपक ठकुर की रिपोर्ट बारिश के बीच धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस ढोल-मांदल की थाप पर थिरके हजारों कदम सुहागपुर से खंडवा तक दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक
    1
    #ANT सुहागपुर से खंडवा तक दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक mp ब्यूरो दीपक ठकुर की रिपोर्ट 
बारिश के बीच धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस
ढोल-मांदल की थाप पर थिरके हजारों कदम
सुहागपुर से खंडवा तक दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • #खास खबर प्रमोद जैन# कृपया व्यूज लाइक्स शेयर कमेंट
    1
    #खास खबर प्रमोद जैन#                     कृपया व्यूज लाइक्स शेयर कमेंट
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कन्नौद मे शिक्षक दंपति के यहां लाखों के गहनों सहित नगदी अज्ञात चोर ले उडे,परिवार घर मे ही सोया था, चोरी कर घर के दरवाजा बंद कर हुऐ रफुचक्कर कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी मे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया कन्नौद/कन्नौद में लाखों की चोरी फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी में सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया जानकारी अनुसार नेमावर रोड स्थित नर्मदा कॉलोनी में निवास रात शिक्षक पुष्पेंद्र राठोर के मकान पर सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने नकुचा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया पुष्पेंद्र राठोर के अनुसार परिवार सोमवार रात्रि भोजन कर 11:00 बजे के लगभग उनकी माताजी नीचे के रूम में सो गई वहीं शिक्षक पति-पत्नी दोनों ऊपर के रूम में जाकर सो गए थे सुबह जब 5:30 बजे उठकर देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था पीछे के रास्ते से जब यह बाहर आकर देखा तो नीचे भी बाहर से दरवाजा बंद था उनकी माता जी को आवाज लगाकर उठाया तब अंदर जाकर देखने पर गोदरेज अलमारी के अंदर रखें सोने चांदी के जेवराज सहित 15000 नगदी गायक थे तथा अलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था नीचे के पीछे साइड भी दरवाजे पर कोठी अडा कर रख दी गई थी गनीमत रही कि किसी तरह उनकी माताजी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा कन्नौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है
    3
    कन्नौद मे शिक्षक दंपति के यहां लाखों के गहनों सहित नगदी अज्ञात चोर ले उडे,परिवार घर मे ही सोया था, चोरी कर घर के दरवाजा बंद कर हुऐ रफुचक्कर
कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी मे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया
कन्नौद/कन्नौद में लाखों की चोरी फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी में सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया
जानकारी अनुसार नेमावर रोड स्थित नर्मदा कॉलोनी में निवास रात शिक्षक पुष्पेंद्र राठोर के मकान पर सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने नकुचा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया पुष्पेंद्र राठोर के अनुसार परिवार सोमवार रात्रि भोजन कर 11:00 बजे के लगभग उनकी माताजी नीचे के रूम में सो गई वहीं शिक्षक पति-पत्नी दोनों ऊपर के रूम में जाकर सो गए थे 
सुबह जब 5:30 बजे उठकर देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था पीछे के रास्ते से जब यह बाहर आकर देखा तो नीचे भी बाहर से दरवाजा बंद था उनकी माता जी को आवाज लगाकर उठाया तब अंदर जाकर देखने पर गोदरेज अलमारी के अंदर रखें सोने चांदी के जेवराज सहित 15000 नगदी गायक थे तथा अलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था नीचे के पीछे साइड भी दरवाजे पर कोठी अडा कर रख दी गई थी
गनीमत रही कि किसी तरह उनकी माताजी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा कन्नौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कन्नौद में दिनभर रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान कन्नौद, देवास। कन्नौद क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार होती हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार की रिमझिम बारिश से खेतों में नमी बढ़ी, जिससे सोयाबीन, मक्का, उड़द और अन्य खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो फसल की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों का निरीक्षण करते नजर आए और अच्छी फसल की उम्मीद जताई। कुल मिलाकर, कन्नौद में दिनभर हुई रिमझिम बारिश किसानों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है।
    1
    कन्नौद में दिनभर रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कन्नौद, देवास। कन्नौद क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार होती हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार की रिमझिम बारिश से खेतों में नमी बढ़ी, जिससे सोयाबीन, मक्का, उड़द और अन्य खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो फसल की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों का निरीक्षण करते नजर आए और अच्छी फसल की उम्मीद जताई।
कुल मिलाकर, कन्नौद में दिनभर हुई रिमझिम बारिश किसानों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है।
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धुलकोट के खातला में आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ, ढोल-मांदल पर झूमे लोग अन सिंग मोरे की रिपोर्ट 1. खातला में उमड़ा जनसैलाब, 30 हजार आदिवासियों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस 2. बिरसा मुंडा, टंट्या भील को किया नमन, जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प 3. धुलकोट के खातला में आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ, ढोल-मांदल पर झूमे लोग
    1
    धुलकोट के खातला में आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ, ढोल-मांदल पर झूमे लोग अन सिंग मोरे की रिपोर्ट 
1. खातला में उमड़ा जनसैलाब, 30 हजार आदिवासियों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस 2. बिरसा मुंडा, टंट्या भील को किया नमन, जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प 3. धुलकोट के खातला में आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ, ढोल-मांदल पर झूमे लोग
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कल देर रात सतवास पहुंचे थे, राजगढ़ जिले में पानी में बहे 9 लोगो के शव, 6 लोगो का अंतिम संस्कार गांव के समीप निमालय नर्मदा निकारे हुआ वही 3 सदस्यों का अंतिम संस्कार खंडवा जिले में हुआ, जिन्होने देखा यहां मंजर आखो से आंशू निकल आए खबर देवास जिले के सतवास से जहां पूरा क्षेत्र डुबा शौक की लेहर में एक रोज पहले राजगढ़ जिले के पडाना नाला में एक ही परिवार के 8 लोग और 3 लोग रिस्तेदाद एसे कुल 11 लोग इको कार से कड़लावद जाते समय नाला से पुल पार करतें समय गाड़ी सवारी सहित पानी में बेह गई थी,गांव और प्रशासन की मदद से दो लोगों को बचाया गया, नो लोगो की मोत हो चुकी थी, यह सभी लोग देवास जिले के ग्राम धासड़ के 8 लोग और 3 लोग पुनासा के बताया गया है पड़ाना से देर रात सभी सभी के शव सतवास ला कर पैतृक गांव धासड़ लाये अंतिम संस्कार के लिए, जहां पुरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गइ,वही क्षेत्रिय विधायक मुरली भंवरा सुबह धासड़ पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया, और सभी मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मृतकों को चार चार लाख रुपये देना का आश्वासन दिया 6 शवों का निमलाय नर्मदा नदी के समीप अन्तीम संस्कार किया वही 3 शवों का खंडवा जिले में उनके निवास में किया,
    1
    कल देर रात सतवास पहुंचे थे, राजगढ़ जिले में पानी में बहे 9 लोगो के शव, 6 लोगो का अंतिम संस्कार गांव के समीप निमालय नर्मदा निकारे हुआ वही 3 सदस्यों का अंतिम संस्कार खंडवा जिले में हुआ, जिन्होने देखा यहां मंजर आखो से आंशू निकल आए
खबर देवास जिले के सतवास से जहां पूरा क्षेत्र डुबा शौक की लेहर में एक रोज पहले राजगढ़ जिले के पडाना नाला में एक ही परिवार के 8 लोग और 3 लोग रिस्तेदाद एसे कुल 11 लोग इको कार से कड़लावद जाते समय नाला से पुल पार करतें समय गाड़ी सवारी सहित पानी में बेह गई थी,गांव और प्रशासन की मदद से दो लोगों को बचाया गया, नो लोगो की मोत हो चुकी थी, यह सभी लोग देवास जिले के ग्राम धासड़ के 8 लोग और 3 लोग पुनासा के बताया गया है पड़ाना से देर रात सभी सभी के शव सतवास ला कर पैतृक गांव धासड़ लाये अंतिम संस्कार के लिए, जहां पुरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गइ,वही  क्षेत्रिय विधायक मुरली भंवरा सुबह धासड़ पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया, और सभी मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मृतकों को चार चार लाख रुपये देना का आश्वासन दिया
6 शवों का निमलाय नर्मदा नदी के समीप अन्तीम संस्कार किया वही 3 शवों का खंडवा जिले में उनके निवास में किया,
    user_(स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
    (स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
    Local News Reporter खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.