*अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग हिंदुस्तान की कुंज स्टेट हेड झारखंड वीरेंद्र कुमार लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर फेंके जाने की घटना के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी झारखंड के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि कुछ माह पूर्व मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर फेंक दिया गया था। घटना के बाद अंबेडकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। मामले में मनिका थाना में प्राथमिकी एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त, लातेहार को भी आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने के बाद भीम आर्मी झारखंड के प्रदेश वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी शुरू की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को पूरे मामले की जानकारी देकर आंदोलन से जोड़ा गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन में भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलन के दौरान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और अंबेडकर समाज के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मनिका सहित लातेहार जिले में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर एक ही खाता-प्लॉट से संबंधित जमीन पर अलग-अलग लोगों के नाम से डिमांड चलने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और आम ग्रामीण जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अंचल, प्रखंड और थाना कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लातेहार जिले में जमीन एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अन्य जिलों में भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के सफल आयोजन के लिए भीम आर्मी ने सभी अंबेडकरवादियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। संगठन ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
*अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग हिंदुस्तान की कुंज स्टेट हेड झारखंड वीरेंद्र कुमार लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर फेंके जाने की घटना के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी झारखंड के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि कुछ माह पूर्व मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर फेंक दिया गया था। घटना के बाद अंबेडकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। मामले में मनिका थाना में प्राथमिकी एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त, लातेहार को भी आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने के बाद भीम आर्मी झारखंड के प्रदेश वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी शुरू की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को पूरे मामले की जानकारी देकर आंदोलन से जोड़ा गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन में भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलन के दौरान वीरेंद्र कुमार ने
कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और अंबेडकर समाज के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मनिका सहित लातेहार जिले में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर एक ही खाता-प्लॉट से संबंधित जमीन पर अलग-अलग लोगों के नाम से डिमांड चलने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और आम ग्रामीण जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अंचल, प्रखंड और थाना कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लातेहार जिले में जमीन एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अन्य जिलों में भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के सफल आयोजन के लिए भीम आर्मी ने सभी अंबेडकरवादियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। संगठन ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
- न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,1
- लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।। लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।।1
- बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए। आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।3
- खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार । गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।1
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे1
- मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts1
- नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।1
- झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में बरवाडीह प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में किया विरोध प्रदर्शन , गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे .आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व बरवाडीह प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 को रद्द करने की मांग करते हुए हमारे जमीन पर हमारा अधिकार नारा लगाया।1