ब्रेकिंग न्यूज़ | फिरोजाबाद अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पार्क स्टाफ ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ता देख पार्क स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को पार्क परिसर से बाहर निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ | फिरोजाबाद अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पार्क स्टाफ ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ता देख पार्क स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को पार्क परिसर से बाहर निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- टूण्डला मे यूजीसी के विरोध मे सवर्ण समाज उतरा सड़क पर निकाली आक्रोश यात्रा आज जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विरोध में सवर्ण समाज के द्वारा एक आक्रोश यात्रा निकाली गई | यह आक्रोश यात्रा नगर के दीप चौराहे से शुरू होते हुए मुख्य बाजार से गुजरते हुए सब्जी मंडी से सुभाष चौराहे पर पहुंची | जैसा कि सवर्ण समाज के द्वारा आज 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को जन आक्रोश रैली होना तय किया गया था इस परिपेक्ष में आज नगर में विशाल आक्रोश यात्रा देखने को मिली जिसमें नगर के सभी सवर्ण समाज के लोगों ने इसमें शामिल होकर यूजीसी के खिलाफ हाथों में काली पट्टी बांधकर इसे काला कानून बताते हुए सवर्ण समाज विरोधी बताया | यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगाए गए और सवर्ण समाज ने स्पष्ट शब्दों में केंद्र सरकार यह चेतावनी दी है कि अगर इस काले कानून को सरकार ने वापस नहीं लिया तो 2027 व 2029 के चुनाव में इसका सीधा असर भाजपा सरकार पर देखने को मिलेगा | सवर्ण समाज भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बहिष्कार करेगा | इस आक्रोश यात्रा में प्रशासन थाना प्रभारी टूंडला बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पूरी मुस्तादी से तैनात रहा | लोकहित संघर्ष संगठन के संरक्षक एडवोकेट संजय प्रताप सिंह ने एसडीएम टूंडला को यूजीसी के विरोध में ज्ञापन सौंपा | संजय सिंह ने साफ कहा है कि अगर सवर्ण विरोधी इस काले कानून को सरकार वापस नहीं लेती है तो सवर्ण समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट की चोट करेगा | यूजीसी काला कानून के खिलाफ यह जन आक्रोश यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सुभाष चौराहे पर संपन्न हुई | Updated News - 13/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- अलीगढ़ क्षेत्र की नगर पंचायत पिसावा में राठी फार्म हाउस में लोक दल की तरफ से विनीत राठी जिला महासचिव अलीगढ़ क्षेत्र की नगर पंचायत पिसावा में राठी फार्म हाउस में लोक दल की तरफ से विनीत राठी जिला महासचिव अलीगढ़ के द्वारा एक सभा का आयोजित किया गया जिसमें हजारों की तादाद में लोक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें बार से रागिनी के आए कलाकार ने अपना प्रोग्राम किया प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा जी संजय दिवाकर विधानसभा प्रत्याशी अशोक राठी सुमित राठी हेमंत राठी विजय राठी कुलदीप राघव डॉक्टर राजेश भूतपूर्व कैप्टन कर्मवीर सिंह भूतपुर सूबेदार सतपाल सिंह उपस्थित रहे सभी के लिए पार्टी की तरफ से जलपान की व्यवस्था कराई गई लोक दल की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के द्वारा कराया गया अलीगढ़ से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट1
- फतेहाबाद पहुंचे कौशिक जी महाराज, धर्म की राह पर चलने का दिलाया संकल्प फतेहाबाद पहुंचे कौशिक जी महाराज, धर्म की राह पर चलने का दिलाया संकल्प गौ सेवा का किया आह्वान, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत फतेहाबाद (आगरा), 14 सितंबर। प्रख्यात भागवत कथा वाचक परम पूज्य कौशिक जी महाराज सोमवार शाम फतेहाबाद पहुंचे। बटेश्वर में प्रवास के बाद फतेहाबाद से गुजरते हुए वे बजरिया स्थित उत्तमचंद ज्वेलर्स के आवास पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कौशिक जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मनुष्य को सदैव धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने से मनुष्य का जीवन संस्कारवान और सार्थक बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने तथा सद्कर्म करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। महाराज जी ने गौ सेवा को विशेष महत्व देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गायों की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं एक लाख गायों को आश्रय देने का संकल्प लिया है। महाराज जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म की राह पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तम चंद ज्वेलर्स, रंजीत कुमार, आनंद कुमार सराफ, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राकेश गुप्ता, पूर्व सभासद नीलम गुप्ता, आलोक बछरबार, प्रमोद भोला, नितिन सराफ, अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- बारा नगर परिषद में AAP की बड़ी जीत! जनता ने बदलाव के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया। AAP – 32 सीटें कांग्रेस – 17 सीटें BJP – 9 सीटें निर्दलीय – 2 सीटें बारा में आम आदमी पार्टी को मिला स्पष्ट बहुमत। जनता का भरोसा, बदलाव की जीत! 🇮🇳 Arvind Kejriwal1
- ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान गुम, ताज सुरक्षा पुलिस ने खोजकर लौटाया1
- #Agrabreaking आगरा ;शराब ठेके पर जमकर चले लात-घूंसे कैंटीन संचालक से कहासुनी के बाद युवकों ने किया हंगामा कंपोजिट शराब ठेके पर पहुंचकर युवकों ने की मारपीट अचानक हुई मारपीट से ठेके पर मौजूद ग्राहकों में मची अफरा-तफरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल सूचना पर पहुंची ट्रांस यमुना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया मौके पर पहुंची पुलिस एक्सन में ,मौके से दो को पकड़ा,अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के 100 फुटा मार्ग का मामला।#nonfollowersviewers #facebookpostシviralviralシfypシ゚2026 #trendingreelsvideo #videotrending #gbnewsagra24todaybestvideochallenge #UPPolice #AgraPolice #AgraNews1
- ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत कालीनगर के पास सड़क किनारे परिचित से कर रहे थे बात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आगरा में मौत फतेहाबाद : फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कालीनगर के पास सोमवार को सड़क किनारे परिचित से बातचीत कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को फतेहाबाद के निजी अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी से स्वजन में कोहराम मच गया। शहदपुर निबोहरा निवासी 72 वर्षीय रामलछिन सोमवार को किसी काम से गांव से तहसील जा रहे थे। कालीनगर के पास वह सड़क किनारे रुककर परिचित से बातचीत करने लगे। इसी दौरान बाह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामलछिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान रामलछिन ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वृद्ध की मौत की खबर गांव पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।2
- 2027 के लिए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने भरी हुंकार कसबा सासनी के भूमि सेलिब्रेशन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा 2027 के लिए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने भरी हुंकार कसबा सासनी के भूमि सेलिब्रेशन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ,ने 2027 चुनाव के लिए सभा की जिसमें मुख्य अतिथि कविता तिवारी ! ( प्रदेश कार्यकारकडी सदस्य प्रीती तिवारी!ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा! उपाध्यक्ष विजय पाठक, जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महामंत्री कालू पंडित ,समाज सेवी शीतल शर्मा , आदि पार्टी के सदस्य मौजूद रहे हाथरस से बबलू शर्मा की रिपोर्ट1
- Post by SANJAY RAJBHAR1