Shuru
Apke Nagar Ki App…
शॉर्ट सर्किट के कारण चार्ज हो रही स्कूटी में लगी आग लाखों का नुकसान मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचेला कलां में मस्जिद के पास अकरम चौधरी की दुकान में स्कूटी चार्ज हो रही थी स्कूटी चार्ज होते समय शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में भयंकर आग लग गई अकरम चौधरी ने बताया है कि दुकान में चिप्स एवं कचरी बनाई जाती थी जिससे कि चिप्स एवं कचरी जलकर राख हो गई और स्कूटी भी जलकर राख हो गई आग लगने से लगभग 3 लाख का नुकसान बताया जा रहा है सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया वहीं सूचना मिलते ही मंडी धनौरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Rahul Sharma

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by India News1
- Post by Somit kumar1
- Post by Mohit Kumar1
- अमरोहा जनपद में योगी पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जाकिर घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। मौके से अवैध हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।5
- Post by डा जगदेव सिंह प्रजापति1
- Post by Jpn7 News1
- Post by Ajay1
- अमरोहा के नौगावां सादात थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 170 किलो चोरी का बिजली का तार बरामद किया है, जिसकी बाजार में काफी अधिक कीमत है। इसके अलावा पुलिस को आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। गिरोह द्वारा चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली महिंद्रा बोलेरो पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। यह गिरोह पिछले लंबे समय से क्षेत्र में तार काटकर सप्लाई ठप कर रहा था, जिससे स्थानीय किसान काफी परेशान थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। सभी अभियुक्तों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1