थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी कला में दोहरी हत्या: भाभी और भतीजी की चाकू से हत्या, आरोपी ननद गिरफ्तार जंनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी कला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक युवती ने अपनी भाभी और मासूम भतीजी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती अपनी भाभी से नाराज थी। बताया जा रहा है कि भाभी उसे मोबाइल फोन पर अपने प्रेमी से बात करने से रोकती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी बात से गुस्साई युवती ने कथित तौर पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में घटना के बाद शोक और भय का माहौल बना हुआ है।
थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी कला में दोहरी हत्या: भाभी और भतीजी की चाकू से हत्या, आरोपी ननद गिरफ्तार जंनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी कला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक युवती ने अपनी भाभी और मासूम भतीजी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के
अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती अपनी भाभी से नाराज थी। बताया जा रहा है कि भाभी उसे मोबाइल फोन पर अपने प्रेमी से बात करने से रोकती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी बात से गुस्साई युवती ने कथित तौर पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके
पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में घटना के बाद शोक और भय का माहौल बना हुआ है।
- मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-02, मुज़फ्फरनगर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट वाद संख्या 9742/9/20, अपराध संख्या 54/20, धारा 279/337/338/427 भादवि से संबंधित अभियुक्त राकेश पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम लुहारी खुर्द, थाना चरथावल, जिला मुज़फ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में मामला विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास वाद संख्या: 9742/9/20 अपराध संख्या: 54/20 धारा: 279/337/338/427 भादवि न्यायालय: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-02, मुज़फ्फरनगर गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक श्री अरुण वंसल कांस्टेबल 83 अमित कुमार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- मुजफ्फरनगर: पचेण्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक के पास चाकू मिला और हाथ की नस कटी पाई गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।*3
- जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु मिली 10 नई गाडियां ( 09 पीआरवी स्कार्पियो गाड़ियां व 01 बुलेरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कुल 10 नई गाड़ियां प्राप्त हुईं, जिनमें 09 स्कॉर्पियो वाहन (पीआरवी-Police Response Vehicle) एवं 01 बोलेरो वाहन शामिल हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उक्त वाहनों को किया रवाना इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन सूचनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में और अधिक सुधार होगा तथा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इन अत्याधुनिक वाहनों में आवश्यक संचार उपकरण, सायरन, फ्लैश लाइट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे आपदा, दुर्घटना, अपराध या अन्य आपात स्थितियों में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।* गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।3
- *मोबाइल चार्जर ने लाखो का सामान जलाकर किया खाक ** मुज़फ्फरनगर थाना खालापार के मोहल्ला किदवई नगर में मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में भयंकर आग लग गई घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया आग इतनी भयंकर थी कि घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गई मोहल्ला वासियों ने काफी मशक्क़त के बाद आग पर काबू किया1
- 17.02.2026 को समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दोष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहुपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दोष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दोष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।4
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना वाहनों का संचालन लगातार जारी है, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। खाई खेड़ी सहित आसपास की शुगर मिलों से जुड़े ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां क्षमता से अधिक गन्ना भरकर मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की स्थिति खराब हो रही है और आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार गन्ना सड़कों पर गिरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।1