logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अल्पसंख्यकों की असली हितैषी है लोजपा (रा): सलीम साहिल भोजपुर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा आरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, भोजपुर की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष शहनवाज बली खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सलीम साहिल ने कहा कि लोजपा (रा) हमेशा अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के प्रति समर्पित रही है। चाहे अल्पसंख्यकों के विकास की बात हो या राजनीतिक हिस्सेदारी की, पार्टी ने उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री की मांग को लेकर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन रामविलास पासवान अपने विचारों पर कायम रहे। भोजपुर में संगठन की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का संगठन मजबूत स्थिति में है और पिंटू आलम उर्फ अमजद खान के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर लोजपा (रा) के भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मुख्य अतिथि सलीम साहिल को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग को लेकर पार्टी में विभाजन हुआ था। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने में सफल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने गुलाम रसूल बलियावी और साबिर अली को राज्यसभा भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजेश्वर पासवान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित की बात करने वाली पार्टियों में लोजपा (रा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। बैठक के दौरान संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पिंटू आलम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा शाहनवाज बली खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. नसीम, प्रदेश महासचिव मो. साकिब कलाम, लोजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नू, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लीला शर्मा तथा छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में बबलू खां, दिलशाद रहमानी, मो. शेरू खां, मो. सादम खां, आरिफ खान, मुन्ना अंसारी, असलम मंसूरी, यूनेब खां, गोल्डन खां, समन मंसूरी, कमाल खान, जैनुल खां, अरमान खां, मुख्तार मंसूरी, मो. सुहैल, मो. मोना साहेब खान, सरन खान, सेराज खां, कृष्णा पासवान, जुबैर, वसीम कौसर, मो. नजीर खां, छोटे खां, मो. इरफान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•
1 hr ago

अल्पसंख्यकों की असली हितैषी है लोजपा (रा): सलीम साहिल भोजपुर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा आरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, भोजपुर की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष शहनवाज बली खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सलीम साहिल ने कहा कि लोजपा (रा) हमेशा अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के प्रति समर्पित रही है। चाहे अल्पसंख्यकों के विकास की बात हो या राजनीतिक हिस्सेदारी की, पार्टी ने उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री की मांग को लेकर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन रामविलास पासवान अपने विचारों पर कायम रहे। भोजपुर में संगठन की समीक्षा

के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का संगठन मजबूत स्थिति में है और पिंटू आलम उर्फ अमजद खान के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर लोजपा (रा) के भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मुख्य अतिथि सलीम साहिल को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग को लेकर पार्टी में विभाजन हुआ था। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने में सफल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने गुलाम रसूल बलियावी और साबिर अली को राज्यसभा भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजेश्वर पासवान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित की बात करने वाली पार्टियों में लोजपा (रा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। बैठक के दौरान संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पिंटू आलम को

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा शाहनवाज बली खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. नसीम, प्रदेश महासचिव मो. साकिब कलाम, लोजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नू, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लीला शर्मा तथा छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में बबलू खां, दिलशाद रहमानी, मो. शेरू खां, मो. सादम खां, आरिफ खान, मुन्ना अंसारी, असलम मंसूरी, यूनेब खां, गोल्डन खां, समन मंसूरी, कमाल खान, जैनुल खां, अरमान खां, मुख्तार मंसूरी, मो. सुहैल, मो. मोना साहेब खान, सरन खान, सेराज खां, कृष्णा पासवान, जुबैर, वसीम कौसर, मो. नजीर खां, छोटे खां, मो. इरफान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, PK ने सरकार पर साधा निशाना! प्रशांत किशोर ने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर से लेकर पटना और अब झारखंड तक हो रहा है। लोग पेपर लीक, ध्वस्त होती शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा—“बच्चे रोड पर उतरेंगे ही। दोषी नेता लाठी चलवा रहे हैं, लेकिन ये आवाज दबने वाली नहीं है।” 📢 छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर PK का यह बयान अब चर्चा में है। #PaperLeak #StudentProtest #PrashantKishor #PK #Jharkhand #Patna #JantarMantar #Berojgari #Education #BiharNews #JharkhandNews #StudentVoice #BreakingNews
    1
    पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, PK ने सरकार पर साधा निशाना!
प्रशांत किशोर ने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर से लेकर पटना और अब झारखंड तक हो रहा है। लोग पेपर लीक, ध्वस्त होती शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी से परेशान हैं।
उन्होंने कहा—“बच्चे रोड पर उतरेंगे ही। दोषी नेता लाठी चलवा रहे हैं, लेकिन ये आवाज दबने वाली नहीं है।”
📢 छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर PK का यह बयान अब चर्चा में है।
#PaperLeak #StudentProtest #PrashantKishor #PK #Jharkhand #Patna #JantarMantar #Berojgari #Education #BiharNews #JharkhandNews #StudentVoice #BreakingNews
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पुलिस मुख्यालय बिहार , पटना के दिशा-निर्देशन में "साइबर मंगलवार" के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान चला आरा। पुलिस मुख्यालय बिहार , पटना के दिशा-निर्देशन में "साइबर मंगलवार" के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई एवं किसी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा संबंधित थाना/साइबर थाना से संपर्क करने एवं सदैव सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई। "भोजपुर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर "
    2
    पुलिस मुख्यालय बिहार , पटना के दिशा-निर्देशन में "साइबर मंगलवार" के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान चला
आरा। पुलिस मुख्यालय बिहार , पटना के दिशा-निर्देशन में "साइबर मंगलवार" के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई एवं किसी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा संबंधित थाना/साइबर थाना से संपर्क करने एवं सदैव सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई।
"भोजपुर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर "
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!! जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव,गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!!
    1
    जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!! 
जगदीशपुर प्रखण्ड के हरिगाव,गाँव,पं मे महाआरती का आयोजन बाणखंडि नाथ मन्दिर परिषर मे किया गया बहुत संख्या में श्रधालु महा आरती और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुचे!!
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 min ago
  • शाहबाजपुर बिहटा ,पटना (बिहार ) #shahbajpur #bihta #patna #bihar #AmbedkarBabastatue शाहबाजपुर बिहटा ,पटना (बिहार ) #shahbajpur #bihta #patna #bihar #AmbedkarBabastatue
    1
    शाहबाजपुर बिहटा ,पटना (बिहार )


#shahbajpur #bihta #patna #bihar 
#AmbedkarBabastatue
शाहबाजपुर बिहटा ,पटना (बिहार )
#shahbajpur #bihta #patna #bihar 
#AmbedkarBabastatue
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Bihta, Patna•
    6 hrs ago
  • छात्रों पर मुकदमा और लाठीचार्ज को लेकर AISA का हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए सवाल छात्रों पर मुकदमा और लाठीचार्ज को लेकर AISA का हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए सवाल; आनंद वर्मा ने पूछे तीखे सवाल । #सवाल #aisa #chapra
    1
    छात्रों पर मुकदमा और लाठीचार्ज को लेकर AISA का हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए सवाल
छात्रों पर मुकदमा और लाठीचार्ज को लेकर AISA का हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए सवाल; आनंद वर्मा ने पूछे तीखे सवाल ।
#सवाल #aisa #chapra
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • 🚨 पेपर लीक के विरोध में झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन, PK ने सरकार पर साधा निशाना पेपर लीक, ध्वस्त होती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर (PK) ने सरकार पर निशाना साधा। PK ने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। जंतर-मंतर से लेकर पटना और अब झारखंड तक युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पेपर लीक, बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से छात्र परेशान होंगे, तो वे सड़क पर उतरेंगे ही। लेकिन अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठियां चलाना समाधान नहीं है। PK ने कहा कि “दोषी नेताओं द्वारा छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह आवाज दबने वाली नहीं है।” युवा अपने अधिकार, रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। सरकार को लाठी के बजाय संवाद और समाधान का रास्ता अपनाना चाहिए। #Jharkhand #StudentProtest #PaperLeak #PrashantKishor #PK # बेरोजगारी #Education #YouthVoice #StudentsOfIndia
    1
    🚨 पेपर लीक के विरोध में झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन, PK ने सरकार पर साधा निशाना

पेपर लीक, ध्वस्त होती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर (PK) ने सरकार पर निशाना साधा।

PK ने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। जंतर-मंतर से लेकर पटना और अब झारखंड तक युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब पेपर लीक, बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से छात्र परेशान होंगे, तो वे सड़क पर उतरेंगे ही। लेकिन अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठियां चलाना समाधान नहीं है।

PK ने कहा कि “दोषी नेताओं द्वारा छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह आवाज दबने वाली नहीं है।”

युवा अपने अधिकार, रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। सरकार को लाठी के बजाय संवाद और समाधान का रास्ता अपनाना चाहिए।

#Jharkhand #StudentProtest #PaperLeak #PrashantKishor #PK # बेरोजगारी #Education #YouthVoice #StudentsOfIndia
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • न्याय आपके द्वार" मुहिम के तहत धमार पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला विधिक परामर्श और सरकारी योजनाओं का लाभ आरा। माननीय उच्च न्यायालय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में *"न्याय आपके द्वार"* मुहिम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत भवन, धमार, प्रखण्ड-आरा सदर में एक विधिक जागरूकता एवं बहुविभागीय सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अवर न्यायाधीश-सह-अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिवाकर कुमार द्वारा किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, श्रमिक एवं दिव्यांगजन उपस्थित हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना था। इस दौरान पैनल अधिवक्ताओं द्वारा भूमि विवाद, भरण-पोषण, पेंशन, श्रमिक अधिकारों एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों से विधिक सहायता के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि शिविर में उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा योग्य लाभार्थियों को ऑन द स्पॉट कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें उनके गांव में ही त्वरित सुविधा मिल सकी। इसके अलावा लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस सफल आयोजन में ग्राम पंचायत धमार के मुखिया, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक पहुंचाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि "न्याय आपके द्वार" मुहिम का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें बहुत राहत मिली है।
    4
    न्याय आपके द्वार" मुहिम के तहत धमार पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला विधिक परामर्श और सरकारी योजनाओं का लाभ
आरा। माननीय उच्च न्यायालय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में *"न्याय आपके द्वार"* मुहिम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत भवन, धमार, प्रखण्ड-आरा सदर में एक विधिक जागरूकता एवं बहुविभागीय सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अवर न्यायाधीश-सह-अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिवाकर कुमार द्वारा किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, श्रमिक एवं दिव्यांगजन उपस्थित हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना था। इस दौरान पैनल अधिवक्ताओं द्वारा भूमि विवाद, भरण-पोषण, पेंशन, श्रमिक अधिकारों एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों से विधिक सहायता के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि शिविर में उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा योग्य लाभार्थियों को ऑन द स्पॉट  कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें उनके गांव में ही त्वरित सुविधा मिल सकी। इसके अलावा लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस सफल आयोजन में ग्राम पंचायत धमार के मुखिया, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक पहुंचाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि "न्याय आपके द्वार" मुहिम का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें बहुत राहत मिली है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • श्रावन माह तेरस में बाबा ढोंढ नाथ मंदिर जनता बाजार सारण मे श्रधालुओं की उमड़ी भीड़
    1
    श्रावन माह तेरस में बाबा ढोंढ नाथ मंदिर जनता बाजार सारण मे श्रधालुओं की उमड़ी भीड़
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.