बड़ौद 12 अगस्त देशभक्ति के उत्साह के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा; स्कूली बच्चे प्रशासनिक अधिकारि और जनप्रतिनिधि हुए शामिल l बड़ौद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बुधवार को बड़ौद नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगे इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह यात्रा सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय से देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज तिरंगा और विद्यार्थियों का उत्साह पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों से होती हुई गांधी चौक पहुंची, जहां एक संक्षिप्त सभा के बाद इसका औपचारिक समापन हुआ। नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत तिरंगा यात्रा के दौरान संपूर्ण बड़ौद नगर में अभूतपूर्व देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रमुख मार्गों पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता, अखंडता व प्रभुसत्ता को अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जसपाल सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, चंद्रेश शर्मा, रामनारायण देवड़ा, और सूरज सिंह झलारा शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) शोभाराम परमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बड़ौद 12 अगस्त देशभक्ति के उत्साह के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा; स्कूली बच्चे प्रशासनिक अधिकारि और जनप्रतिनिधि हुए शामिल l बड़ौद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बुधवार को बड़ौद नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगे इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों,
शासकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह यात्रा सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय से देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज तिरंगा और विद्यार्थियों का उत्साह पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों से होती हुई गांधी चौक पहुंची, जहां एक संक्षिप्त सभा के बाद इसका औपचारिक समापन हुआ। नगरवासियों ने किया
भव्य स्वागत तिरंगा यात्रा के दौरान संपूर्ण बड़ौद नगर में अभूतपूर्व देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रमुख मार्गों पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता, अखंडता व प्रभुसत्ता को अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जसपाल सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, चंद्रेश शर्मा, रामनारायण देवड़ा, और सूरज सिंह झलारा शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) शोभाराम परमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- *जिला पुलिस आगर मालवा (म.प्र.)त्योहारों एवं राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर होटल संचालकों की बैठक* *पुलिस अधीक्षक के निर्देश—हर अतिथि की पहचान, CCTV निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना सुनिश्चित करें*1
- सुसनेर: फोरलेन: जमीन अधिग्रहण पर 25 अगस्त तक SDM कार्यालय में कर सकते है दावा-आपत्ति, 3 सितंबर को होगी सुनवाई सुसनेर से गुजर रहे उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज बुधवार शाम साढ़े 4 बजे डग रोड़ स्थित SDM कार्यालय से रीडर गोविंद पाटिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गजट नोटिफिकेशन का प्रकाशन समाचार पत्रों में कर दिया गया है। जिन भू-स्वामियों की जमीन सुसनेर अनुविभागीय सीमा में आ रही है, वे प्रभावित लोग 25 अगस्त तक एसडीएम कार्यालय में अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एसडीएम कार्यालय में की जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू होगी।1
- सुसनेर सिविल अस्पताल की बदहाली पर उठी आवाज | डॉक्टरों की कमी, सोनोग्राफी-डायलिसिस की मांग | पूरा मामला सिविल अस्पताल की बदहाली पर उठी आवाज! 🏥 सुसनेर के सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पद, सोनोग्राफी और डायलिसिस की सुविधा, बीएमओ का पद और 11 कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे ज्ञापन में उठाए गए। 🎥 पूरी खबर देखें — क्या है पूरा मामला? हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को Follow करें, Like करें, Share करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #Susner #SusnerNews #सुसनेर #सुसनेरन्यूज #AgarMalwa #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #CivilHospital #HospitalNews #LocalNews #BreakingNews1
- श्री पशुपतिनाथ छोटी पुलिया पर पानी की आवक बढी.. बारिश का दौर जारी.. मंदसौर. जिले बारिश का दौर जारी नदी नाले उफान पर है, मंदसौर मे श्री पशुपतिनाथ पुलिया पर पानी की आवक बढी जिससे आवागमन बंद हुआ...1
- सुसनेर: लोधाखेड़ी में सौतेला भाइयों का कारनामा, धोके से अपने नाम करवा ली पिता की जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित ने एसडीएम कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, लगाई न्याय की गुहार सुसनेर। बुधवार दोपहर साढे 3 बजे डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में ग्राम लोधाखेड़ी के कन्हैयालाल शर्मा ग्रामीणों के साथ पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को एक ज्ञापन सौंपा। कन्हैयालाल का आरोप है कि उनके पिता राजाराम की दो पत्नियां हैं। पिता की जमीन को उनकी दूसरी पत्नी के बेटों ने फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करवा कर हड़प लिया है, जिससे वे अपने कानूनी मालिकाना हक से वंचित रह गए हैं।1
- सुसनेर के सिंघई मोहित जैन उदयपुर में होंगे सम्मानित* *जैन आईकोन अवॉर्ड 2026 से नवाजा जावेगा* सुसनेर नगर के बड़ा जीन वाले खेलाने वाले सुसनेर नगर ही नहीं बल्कि पूरी विधानसभा में यहा नाम ही काफ़ी है1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र1
- भोपाल में पुलिस आरक्षक का अपहरण! रातभर कार में घुमाया, मारपीट | Bhopal Police Constable Kidnapping भोपाल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक के अपहरण और मारपीट की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र में रात की चेकिंग के दौरान शराब पी रहे युवकों को रोकने के बाद विवाद बढ़ गया। रिपोर्टों के मुताबिक आरक्षक सुंदरराम पटेल को आरोपियों ने कार में बंधक बना लिया और रातभर शहर में घुमाते रहे। आरक्षक के हाथ-पैर और मुंह बांधने, मोबाइल बंद करने और मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। तड़के आरोपियों ने आरक्षक को एमपी नगर स्थित शासकीय मुद्रणालय के आसपास छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की रिपोर्टिंग में आरोपी के रूप में भूपेंद्र शर्मा और ऋषि नामदेव के नाम सामने आए हैं। इस घटना ने भोपाल की कानून व्यवस्था, रात की पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्या अपराधियों के मन में कानून का डर कम हो रहा है? क्या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था है? और अगर पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का भरोसा कैसे मजबूत होगा? देखिए इस पूरे मामले की पूरी कहानी और पुलिस कार्रवाई की जानकारी। #BhopalNews #BhopalCrimeNews #BhopalPolice #MadhyaPradeshNews #MPNews1