टिहरी: वीबीजी राम-जी मिशन के तहत पंच सम्मेलन आयोजित, CDO ने कहा- जल संरक्षण में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति : मुख्य विकास अधिकारी जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में शनिवार को क्रीड़ा हॉल, नई टिहरी में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) तथा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) के अंतर्गत जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन एवं जल उत्सव/जल संरक्षण अभियान पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अआयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जल संरक्षण, सिंचाई, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, भूजल पुनर्भरण, वाटरशेड विकास, वनीकरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण को स्थायी स्वरूप दिया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना में ग्राम पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया गया है तथा कार्यों के दायरे का विस्तार करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक विकास कार्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया, श्रमिकों के अधिकार तथा पारदर्शी क्रियान्वयन की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) के हाइड्रो जियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शेकवाल ने सारा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जलागम विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्थानीय समुदाय एवं ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से जल स्रोतों का संरक्षण अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के विभिन्न प्रावधानों, अनुमन्य कार्यों एवं ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्राम प्रधानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए ग्राम प्रधानों, प्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह और अंतिम नमाज स्थल को प्रशासन ने किया ध्वस्त, मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश, कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम। NIU रिपोर्टर - सुनील सोनकर मसूरी के लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में शनिवार को एक धार्मिक ढांचे को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि नगर पालिका परिषद की है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कार्रवाई की गई, वह कोई नई संरचना नहीं थी, बल्कि वर्षों से उनके धार्मिक और सामाजिक उपयोग में रहा स्थल है। उनका दावा है कि यह स्थान करीब 200 वर्ष पुराना है तथा यहां उनके पूर्वज दफन हैं। समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रशासन जिस संरचना को मस्जिद बता रहा है, वह नियमित नमाज के लिए उपयोग होने वाली मस्जिद नहीं, बल्कि एक टीनशेड है जहां अंतिम संस्कार के बाद मृतकों की अंतिम नमाज अदा की जाती रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उनकी भावनाओं को समझे कार्रवाई की गई। उनका कहना था कि यदि यह भूमि वास्तव में सरकारी थी तो इतने वर्षों तक इस पर किसी प्रकार का विवाद या कार्रवाई क्यों नहीं हुई। समुदाय के लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने कहा कि संबंधित भूमि न तो वक्फ बोर्ड की है और न ही किसी निजी व्यक्ति अथवा समुदाय के स्वामित्व में है। संयुक्त जांच में यह भूमि नगर पालिका परिषद मसूरी की पाई गई है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद और वक्फ बोर्ड से जुड़े अभिलेखों की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि संरचना पालिका की भूमि पर बनी थी और अतिक्रमण की श्रेणी में आती थी। एसडीएम के अनुसार प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को तीन बार नोटिस जारी कर स्वेच्छा से संरचना हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिसों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, जबकि समुदाय के लोगों ने मामले को लेकर आगे भी कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की बात कही है।1
- हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास लगातार विकास कार्यों में जुटी है हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत1
- हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है। (_कुमार दुष्यंत_)1
- निरंतर प्रयास में है राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के कार्यकर्ता कोई भी चूक न हो कांवड़ मेले में राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित *कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा* शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में"* के संकल्प के साथ की टीम *हरिद्वार से रुड़की तक* शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। *सेवा में मुख्य योगदानकर्ता:* 1. *डॉ. सतपाल सैनी* - जिला संरक्षक, रुड़की 2. *डॉ. सुरेश सैनी* - जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. *श्री चेतन चौधरी* - युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. *श्रीमती अलका सैनी* - राष्ट्रीय सचिव, 5. *श्री प्रदीप शर्मा* - प्रदेश अध्यक्ष, 6. *श्री पंकज सैनी* - राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि R.S.T. आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- म्हारी छोरी किसी छोरो से कम है के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में महिलाओं ने शनिवार को दो मनचलों का हाथों हाथ किया ऐसा ईलाज, मुंह पर पोती कालिख, बिच्छू घाससे की सुताई।1