Shuru
Apke Nagar Ki App…
LAVAKUSH.KUMAR
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Priyanshu1
- ghaw ki gali1
- बनारस की दाल मंडी मे अब योगी सरकार ने अधिग्रहण करना शुरू कर दिय़ा हैं। पेश है एक रिपोर्ट varanasi varanasi News varanasi local News1
- असम, पांडिचेरी व पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भभुआ में जश्न, एकता चौक पर उमड़ा उत्साह भभुआ/कैमूर असम, पांडिचेरी एवं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी कैमूर जिले के भभुआ में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। सोमवार को शहर के प्रमुख स्थल एकता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां जीत के जश्न में पूरे इलाके का माहौल उत्सवमय हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जश्न के बीच पटाखों की गूंज से एकता चौक गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों के साथ “चार मई, ममता दीदी गई” के नारे लगाते हुए पार्टी की जीत का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि यह जीत देश की आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ा है, जिसका परिणाम इस ऐतिहासिक जनादेश के रूप में सामने आया है। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का लक्ष्य विकास की गति को और तेज करना है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह सफलता हासिल करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, रघुवंश राम, राजन तिवारी, अनुपम पाण्डेय, चंद्रभान सिंह पटेल, अरविंद आर्य,अनुराग केशरी, बीरू तिवारी, अमित टिंकल संतोष खरवार चंद्रभान सिंह पटेल, रहबर खान ,कृष्णा जायसवाल, देवलाल पासवान,प्रेम प्रकाश पांडेय, अमरेश तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, अनिल सेठ ,इंद्रजीत भाई पटेल ,अमरनाथ प्रसाद राकेश गुप्ता वीणा श्रीवास्तव ,विजय चौरसिया,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान एकता चौक पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व के प्रति अपना अटूट विश्वास दोहराया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी4
- चुनार/मीरजापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत नारीबारी गांव में बीते शुक्रवार को एक बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया है। क्या था पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 मई 2026 को ग्राम नारीबारी में एक बहुभोज कार्यक्रम का आयोजन था। कार्यक्रम में शामिल होने आए अजय (22 वर्ष) पुत्र भूतनाथ रैदास, निवासी राजापुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1) व 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। ऐसे चढ़ा हत्यारा पुलिस के हत्थे मीरजापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम करीब 07:45 बजे रानीपुर रेलवे लाइन पुलिया के पास से अभियुक्त चन्द्रभूषण उर्फ मोछू पुत्र राजनारायण को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी बरईपुर का रहने वाला है। पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक अजय उसके दूर की बुआ का लड़का था। उस रात अजय आरोपी के पास मौजूद तमंचे को देखने की जिद करने लगा। जब आरोपी उसे भीड़ से अलग ले जाकर तमंचा दिखाने लगा, तो अजय उसे छीनने की कोशिश करने लगा। इसी बात पर तैश में आकर आरोपी ने उसके सीने में गोली दाग दी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अजय के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने ले जा रहा था ताकि इसे ट्रेन हादसा बताया जा सके, लेकिन लोगों की आहट सुनकर वह शव वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम की सफलता निरीक्षक अमित मिश्रा और कोतवाली देहात की टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।8
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- मनीष को न्याय दिलाने की गूंज: सांसद धनंजय सिंह बोले-2 दिन में होगी सख्त कार्रवाई"। #reelsvideo #reelsfb #reel 184 #reels #viral #trending #manishsingh @topfans A Bharat 53 News Dhananiav Singh1
- बनारस मे विकास प्राधिकरण पर आरोप लगाया गया है कि अधिकारी लोगो को सील का डर दिखा कर पैसे वसूली कर रहे हैं। varanasi News varanasi local News varanasi1
- भभुआ/कैमूर दरौली-भभुआ मार्ग में महमूदिया बहेरी मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुइया की सहायक शिक्षिका हसीना बानो (38 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति रियासत अंसारी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मृतका के पति रियासत अंसारी ने बताया कि हसीना बानो पारिवारिक जनगणना कार्य संपन्न कर बाइक से भभुआ के लिए लौट रही थीं। इसी दौरान भभुआ-दरौली पथ पर महमूदिया बहेरी मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हसीना बानो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को सामान्य चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हसीना बानो अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। हादसे की सूचना मिलते ही राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष असलम अंसारी एवं बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, सूचना पर पहुंची भभुआ थाना पुलिस ने एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार पिकअप वाहन की तलाश जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी4