logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरैना जिले के पोरसा में भारतीय किसान संघ ने तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह भदोरिया के नेतृत्व में रेस्ट हाउस में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस प्रदर्शन में धीरेंद्र सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर, रामनरेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, धर्म सिंह, श्यामू सिंह, फेरन सिंह, मनवीर सिंह और परिमल सिंह सहित आधा सैकड़ा से अधिक किसान शामिल रहे। सौंपे गए ज्ञापन में खाद वितरण के लिए सर्वर की गति बढ़ाने, खुले बाजार में बिना पंजीयन के सुपर फास्फेट व डीएपी उपलब्ध कराने और तहसील स्तर पर कृषि विभाग में रॉक फास्फेट की व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसके अलावा बड़े पटवारी हलकों में फार्मर आईडी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कैंप लगाने, नामांतरण के मामलों में बहनों के बयान अलग-अलग तारीखों में दर्ज करने की सुविधा देने और अटके हुए परिमार्जन तत्काल करने की मांग उठाई गई। किसानों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की गलतियों का खामियाजा वे तीन-तीन साल से भुगत रहे हैं, इसलिए इन त्रुटियों में तुरंत सुधार किया जाए और पोषक तत्वों के हिसाब से महंगे पड़ रहे खाद के स्थान पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी व एएसपी उपलब्ध कराया जाए। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन में दी गई उपरोक्त सभी मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

5 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

मुरैना जिले के पोरसा में भारतीय किसान संघ ने तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह भदोरिया के नेतृत्व में रेस्ट हाउस में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस प्रदर्शन में धीरेंद्र सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर, रामनरेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, धर्म सिंह, श्यामू सिंह, फेरन सिंह, मनवीर सिंह और परिमल सिंह सहित आधा सैकड़ा से अधिक किसान शामिल रहे। सौंपे गए ज्ञापन में खाद वितरण के लिए सर्वर की गति बढ़ाने, खुले बाजार में बिना पंजीयन के सुपर फास्फेट व डीएपी उपलब्ध कराने और तहसील स्तर पर कृषि विभाग में रॉक फास्फेट की व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसके अलावा बड़े पटवारी हलकों में फार्मर आईडी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कैंप लगाने, नामांतरण के मामलों में बहनों के बयान अलग-अलग तारीखों में दर्ज करने की सुविधा देने और अटके हुए परिमार्जन तत्काल करने की मांग उठाई गई। किसानों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की गलतियों का खामियाजा वे तीन-तीन साल से भुगत रहे हैं, इसलिए इन त्रुटियों में तुरंत सुधार किया जाए और पोषक तत्वों के हिसाब से महंगे पड़ रहे खाद के स्थान पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी व एएसपी उपलब्ध कराया जाए। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन में दी गई उपरोक्त सभी मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। इस अवसर पर महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह और महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    मुरैना जिले के अंबाह स्थित नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अंबाह और महुआ के संयुक्त कांग्रेस नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

इस अवसर पर महुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व किसान नेता पवन सिंह "शेरा" ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। इस रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में अंबाह और महुआ क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Local News Reporter अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई 2026 की रात हुई इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे फांसी का रूप देने का प्रयास किया था या नहीं। मृतका के भाई राघव (निवासी रेहसेना) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में उसकी बहन की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी में ₹6 लाख नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। आरोप है कि पति अमन, देवर आशीष, सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा, अभिषेक, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका, ननद प्रिया और रामू अतिरिक्त ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार तंग और प्रताड़ित करते थे। पुत्री भूमि के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। 12 जुलाई की रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
    1
    धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई 2026 की रात हुई इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस की बढ़ती सख्ती के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे फांसी का रूप देने का प्रयास किया था या नहीं।

मृतका के भाई राघव (निवासी रेहसेना) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में उसकी बहन की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी में ₹6 लाख नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। आरोप है कि पति अमन, देवर आशीष, सास सुंदरकांता, ननदेऊ हरिओम शर्मा, अभिषेक, ननद अर्चना उर्फ प्रियंका, ननद प्रिया और रामू अतिरिक्त ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार तंग और प्रताड़ित करते थे। पुत्री भूमि के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। 12 जुलाई की रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आगरा के फतेहाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा में डॉक्टर की नियमित अनुपस्थिति और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर नियुक्त प्रभारी चिकित्सक महीने में महज 2 से 3 बार ही आते हैं और पूरा संचालन फार्मासिस्ट के भरोसे चलता है, जो मरीजों को दवाएं लिखने से लेकर वितरित करने तक का काम कर रहे हैं। नियमित संचालन न होने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी बाहर जाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह और ग्राम प्रधान दिमान सिंह ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया, जहाँ परिसर में गंदगी फैली पाई गई। ग्राम प्रधान ने भी स्वीकार किया कि डॉक्टर के न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), आगरा से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के समय संगठन के तहसील अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) रोहित प्रताप और धीरेंद्र सिंह, होतम सिंह, पातीराम, ऊषा देवी, सोमोती देवी, पप्पू व प्रेमवती समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तत्काल जांच कराने, नियमित डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने और साफ-सफाई में सुधार की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
    2
    आगरा के फतेहाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा में डॉक्टर की नियमित अनुपस्थिति और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर नियुक्त प्रभारी चिकित्सक महीने में महज 2 से 3 बार ही आते हैं और पूरा संचालन फार्मासिस्ट के भरोसे चलता है, जो मरीजों को दवाएं लिखने से लेकर वितरित करने तक का काम कर रहे हैं। नियमित संचालन न होने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी बाहर जाना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह और ग्राम प्रधान दिमान सिंह ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया, जहाँ परिसर में गंदगी फैली पाई गई। ग्राम प्रधान ने भी स्वीकार किया कि डॉक्टर के न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), आगरा से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के समय संगठन के तहसील अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) रोहित प्रताप और धीरेंद्र सिंह, होतम सिंह, पातीराम, ऊषा देवी, सोमोती देवी, पप्पू व प्रेमवती समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तत्काल जांच कराने, नियमित डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने और साफ-सफाई में सुधार की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक रोचक मामला सामने आया है, जहां तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से विवाह कर लिया है। आपस में कभी अलग न होने की बात कहते हुए तीनों बहनों ने युवक के साथ एक साथ फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में तीनों बहनों ने एक साथ सामने आकर अपनी-अपनी बात भी कही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक रोचक मामला सामने आया है, जहां तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से विवाह कर लिया है। आपस में कभी अलग न होने की बात कहते हुए तीनों बहनों ने युवक के साथ एक साथ फेरे लिए हैं।

सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में तीनों बहनों ने एक साथ सामने आकर अपनी-अपनी बात भी कही है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा जिले के डौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कोलारा कला में जिंदा नानी को मृत बताकर जमीन हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    1
    आगरा जिले के डौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कोलारा कला में जिंदा नानी को मृत बताकर जमीन हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के पास कोई भी औपचारिक डिग्री नहीं थी। कॉलेज तो छोड़िए, उन्होंने कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा भी प्राप्त नहीं की थी, फिर भी नेहरू ने देश की शिक्षा की बागडोर उनके ही हाथों में सौंप दी थी। इसी बात को लेकर तंज कसा जा रहा है कि जिन्होंने बिना किसी स्कूली या कॉलेज डिग्री वाले व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बना दिया था, आज उसी कांग्रेस के नेता दूसरों से "डिग्री कहाँ है?" का सवाल पूछ रहे हैं।
    1
    स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के पास कोई भी औपचारिक डिग्री नहीं थी। कॉलेज तो छोड़िए, उन्होंने कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा भी प्राप्त नहीं की थी, फिर भी नेहरू ने देश की शिक्षा की बागडोर उनके ही हाथों में सौंप दी थी।

इसी बात को लेकर तंज कसा जा रहा है कि जिन्होंने बिना किसी स्कूली या कॉलेज डिग्री वाले व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बना दिया था, आज उसी कांग्रेस के नेता दूसरों से "डिग्री कहाँ है?" का सवाल पूछ रहे हैं।
    user_RANA. THAKUR ❤️❤️❤️
    RANA. THAKUR ❤️❤️❤️
    Electrician बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ियों का मिलना अक्सर बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे संकट के समय पोरसा मुक्तिधाम की मानव जन सेवा समिति जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। हाल ही में राजोधा निवासी सौरभ शर्मा के परिवार में रात्रि के समय एक बुजुर्ग का निधन हो गया था। बारिश के कारण गांव या आसपास कहीं भी अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ियां नहीं मिल सकीं। सुबह करीब सात बजे सौरभ शर्मा टमटम लेकर विभिन्न स्थानों और चक्कियों पर भटकते रहे, लेकिन उन्हें लकड़ियां नहीं मिल पाईं। इसके बाद वे पोरसा मुक्तिधाम पहुंचे और वहां मौजूद डॉ. अनिल गुप्ता को अपनी समस्या बताई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉ. गुप्ता ने तत्काल मानव जन सेवा समिति के माध्यम से पीपल, आम और छुकुरिया सहित विभिन्न प्रकार की सूखी लकड़ियों का प्रबंध कराया। इससे समय पर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो सका। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह समिति वर्षों से बिना किसी भेदभाव के न केवल पोरसा बल्कि आसपास के अनेक गांवों के परिवारों को संकट के समय सूखी लकड़ियां उपलब्ध करा रही है। दुख और पीड़ा की इस घड़ी में समिति द्वारा की जा रही यह निस्वार्थ सेवा पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है, जिसकी स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने जमकर सराहना की है।
    1
    बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ियों का मिलना अक्सर बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे संकट के समय पोरसा मुक्तिधाम की मानव जन सेवा समिति जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। हाल ही में राजोधा निवासी सौरभ शर्मा के परिवार में रात्रि के समय एक बुजुर्ग का निधन हो गया था। बारिश के कारण गांव या आसपास कहीं भी अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ियां नहीं मिल सकीं। सुबह करीब सात बजे सौरभ शर्मा टमटम लेकर विभिन्न स्थानों और चक्कियों पर भटकते रहे, लेकिन उन्हें लकड़ियां नहीं मिल पाईं।

इसके बाद वे पोरसा मुक्तिधाम पहुंचे और वहां मौजूद डॉ. अनिल गुप्ता को अपनी समस्या बताई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉ. गुप्ता ने तत्काल मानव जन सेवा समिति के माध्यम से पीपल, आम और छुकुरिया सहित विभिन्न प्रकार की सूखी लकड़ियों का प्रबंध कराया। इससे समय पर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह समिति वर्षों से बिना किसी भेदभाव के न केवल पोरसा बल्कि आसपास के अनेक गांवों के परिवारों को संकट के समय सूखी लकड़ियां उपलब्ध करा रही है। दुख और पीड़ा की इस घड़ी में समिति द्वारा की जा रही यह निस्वार्थ सेवा पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है, जिसकी स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने जमकर सराहना की है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एएसआई के माध्यम से महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली को एक ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने मांग की है कि उर्स की तर्ज पर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को ताजमहल में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों को गंगाजल से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना करने की अनुमति देने की भी मांग की गई है। संगठन ने कहा है कि यह मांग समान व्यवस्था और धार्मिक आस्था के सम्मान के आधार पर रखी गई है। मांगें न माने जाने पर संगठन ने चेतावनी दी है कि गोरिल्ला पद्धति से तेजो महालय पर कांवड़ चढ़ाने, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने और भगवा ध्वज फहराने का अभियान चलाया जाएगा। मीरा राठौर ने कहा कि संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान शंकर श्रीवास्तव, भारत भाई, मीरा राठौर, श्वेता सिंह, लक्ष्मी देवी, नितेश भारद्वाज, नंदू भाई, केशव कुशवाहा, रोहित निषाद, मनीष निषाद, शंकर सैनी और सौरभ कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एएसआई के माध्यम से महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली को एक ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने मांग की है कि उर्स की तर्ज पर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को ताजमहल में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों को गंगाजल से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना करने की अनुमति देने की भी मांग की गई है। संगठन ने कहा है कि यह मांग समान व्यवस्था और धार्मिक आस्था के सम्मान के आधार पर रखी गई है।

मांगें न माने जाने पर संगठन ने चेतावनी दी है कि गोरिल्ला पद्धति से तेजो महालय पर कांवड़ चढ़ाने, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने और भगवा ध्वज फहराने का अभियान चलाया जाएगा। मीरा राठौर ने कहा कि संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान शंकर श्रीवास्तव, भारत भाई, मीरा राठौर, श्वेता सिंह, लक्ष्मी देवी, नितेश भारद्वाज, नंदू भाई, केशव कुशवाहा, रोहित निषाद, मनीष निषाद, शंकर सैनी और सौरभ कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जोया नाम के व्यक्ति पर दोस्त की इंस्टाग्राम आईडी उड़ाने, गाली-गलौज करने और ऑडियो के जरिये धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि एक बार माफ करने के बाद भी आरोपी बाज नहीं आ रहा है और वह लगातार इंस्टाग्राम आईडी नहीं चलने देने की बात कह रहा है। इस पूरे विवाद पर पीड़ित ने खुला चैलेंज देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसके सीधे जिम्मेदार जोया के घरवाले होंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें एक भी आंच आई तो वे उसकी नस्ल बर्बाद करके छोड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि अगर वे आगे कोई कदम उठाते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी खुद काजी की होगी और इसके बाद उनसे कुछ न कहा जाए।
    1
    जोया नाम के व्यक्ति पर दोस्त की इंस्टाग्राम आईडी उड़ाने, गाली-गलौज करने और ऑडियो के जरिये धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि एक बार माफ करने के बाद भी आरोपी बाज नहीं आ रहा है और वह लगातार इंस्टाग्राम आईडी नहीं चलने देने की बात कह रहा है।

इस पूरे विवाद पर पीड़ित ने खुला चैलेंज देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसके सीधे जिम्मेदार जोया के घरवाले होंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें एक भी आंच आई तो वे उसकी नस्ल बर्बाद करके छोड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि अगर वे आगे कोई कदम उठाते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी खुद काजी की होगी और इसके बाद उनसे कुछ न कहा जाए।
    user_Nafees Khan
    Nafees Khan
    Physiotherapist बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.