प्रयागराज के झूंसी थाने की पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट, जानलेवा हमला,मारपीट, छेड़खानी जैसी कई गंभीर धाराओं मे वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार प्रयागराज। थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 धारा 498A/323/504/506/307/354/376/269/270/120B भादवि व 3/4 डीपी Act से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्त 1. प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0 जगदीश शंकर सिंह निवासी ग्राम व पो0 मुडियार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, 2. प्रवीण सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम व पो0 मुडियार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, 3. पराक्रम सिंह उर्फ बोनी पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम व पो0 मुडियार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को आज दिनांक 10.03.2026 को झूंसी बस स्टैण्ड के पास गारापुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0 जगदीश शंकर सिंह निवासी ग्राम व पो0 मुडियार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 65 वर्ष। 2. प्रवीण सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम व पो0 मुडियार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 36 वर्ष। 3. पराक्रम सिंह उर्फ बोनी पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम व पो0 मुडियार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 34 वर्ष। *सम्बन्धित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 498A/323/504/506/307/354/376/269/270/120B भादवि व 3/4 डीपी Act थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 सचिन तंवर, चौकी प्रभारी छतनाग, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 अखिल ओझा, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. उ0नि0 नवनीत कुमार, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज । 4. का0 अमित मिश्रा, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।

- Post by गुरु ज्ञान1
- मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है,जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने व्यापार मंडल के एक नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के बेड पर लेटे यह शख्स अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित आशीष जायसवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि उनकी पुस्तैनी जमीन, आराजी संख्या 1503 पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज की अदालत से स्थगन आदेश यानी स्टे लगा हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दबंगों ने कई मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित और उनके भाई के साथ हाथापाई व मारपीट की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया और सभी को वहां से हटाकर चली गई। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा 10-15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नवाबगंज पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में पीड़ित आशीष जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भारत में रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 15 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। प्रशासन ने बताया कि यह कदम आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए उठाया गया है1
- डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी से 1 मार्च, 2026 के बीच गोवा तट से दूर पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। ये परीक्षण विभिन्न चरम रिलीज परिस्थितियों में किए गए। स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 150 किलोग्राम पेलोड पहुंचाने में सक्षम है और तट से दूर खुले समुद्र में तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना की परिचालन रसद क्षमताओं को बढ़ाता है, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण भंडार/उपकरण, चिकित्सा सहायता आदि की आवश्यकता हो। नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम इस गतिविधि के लिए नोडल प्रयोगशाला है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, आगरा ने पैराशूट प्रणाली विकसित की है और सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, बेंगलुरु ने उड़ान संबंधी मंजूरी एवं प्रमाणन प्रदान किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने परीक्षणों के लिए उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, पी8आई विमान के लिए एडीसी-150 प्रणाली को कम समय में विकसित और प्रमाणित किया गया। सभी विकासात्मक उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह प्रणाली जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगी।1
- पड़ोसियों के विवाद में मारपीट,महिला घायल, पुलिस कर रही जांच झूंसी,प्रयागराज। शहर के झूंसी थाना क्षेत्र के उपहार छतनाग इलाके में सोमवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और लाठी डंडे से मारपीट कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने झूंसी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी घर के आंगन में रोजाना की तरह सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी आक्रामक हो गए और पहले घर मे लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा जबरन घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर लाठी डंडे व पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by JGE News1
- श्री मठ बाघम्बरी गद्दी पधारे सुप्रसिद्ध अभिनेता गजेंद्र चौहान। प्रयागराज। मठ में महन्त श्री बलवीर गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बी.आर. चोपड़ा की प्रसिद्ध पौराणिक श्रृंखला 'महाभारत' में सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक, पांडु पुत्र युधिष्ठिर (धर्मराज) की भूमिका से विश्व भर में पहचान बनाने वाले। समस्त सनातन धर्मियों के हृदय में अपना स्थान बनाने वाले।1