जिला पदाधिकारी द्वारा बेलखारा में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण! अरवल, 11 मार्च 2026 — आज जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा बेलखरा में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि नाली निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, डायरेक्टर एनईपी मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी द्वारा बेलखारा में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण! अरवल, 11 मार्च 2026 — आज जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा बेलखरा में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की
प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि नाली निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र
में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए
जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, डायरेक्टर एनईपी मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
- अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!1
- #नीतीश कुमार के लिए रो पड़े #JDU के #विधायक #breakingnews #viralvideo1
- Post by Imran Ahmad1
- एक महिला ने बड़ा आरोप लगाया है कि उसे 2 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। महिला का कहना है कि उसने उसी भरोसे कर्ज लेकर गहने बनवा लिए, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि यह रकम गहनों के लिए नहीं बल्कि किसी काम/बिजनेस के लिए थी। 👉 आखिर सच क्या है? 👉 किसकी बात सही है? पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय जरूर दें। #NitishKumar #BiharNews #ViralVideo #BreakingNews #GroundReport #RealityCheck #BiharPolitics #NewsUpdate #RRPNews #ViralSach #PublicVoice #TruthMatters #HindiNews1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- (गोह औरंगाबाद) गोह प्रखंड के आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रधानाध्यापक आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर नवम स्थान हासिल करने वाले छात्र मनीष कुमार के साथ विद्यालय से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में शामिल संध्या कुमारी, अतीत कुमार, अंजनी कुमारी, सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। सभी छात्रों को अतिथियों द्वारा किताब, कलम, मेडल, सर्टिफिकेट व फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं सौंपी। इस मौके पर बनतारा मुखिया मृत्युंजय यादव, शिक्षक पन्नालाल सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक चितरंजन कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक रामजन्म सिंह, मिथलेश सिंह, सफदर इमाम, अजित कुमार, विकास कुमार, मिंटू कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।1
- Post by Chotu3
- गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।1