सिरसिया स्थित बद्री नारायण साहा डी ए वी पब्लिक स्कूल में सोमवार को 10 बजे 'ब्लेसिंग सेरेमनी' एवं बाल-वाटिका का विधिवत उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' के कर कमल द्वारा किया गया।मंत्री के आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर हृदय से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी के वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें मंत्री, प्राचार्य , शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 'ब्लेसिंग सेरमनी' का भी आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री, प्राचार्य महोदय, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य, सफलता एवं उत्तम परिणाम के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आवाहन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्जवलित कर बाल वाटिका का फीता काटकर उद्घाटन किया।

- आदिवासी समाज का प्रमुख लोक पर्व बाहा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को 2 बजे मधुबन गेस्ट हाउस में एक प्रशासनिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डुमरी उप-मंडल अधिकारी संतोष गुप्ता ने की, जबकि संचालन पीरटांड प्रखंड विकास अधिकारी मनोज मरांडी ने किया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ संतोष गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि बाहा पर्व क्षेत्रीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसे पूरी सक्रियता से मनाया जाए। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को समन्वय बनाए रखने का आदेश दिया। बैठक में डुमरी थाना प्रभारी, नगर परिषद प्रतिनिधि सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।1
- नगर पालिका चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को 12 बजे समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।1
- देवघर जिला के मारगोमुंडा प्रखंड के फागो इण्डोर स्टेडियम परिसर में सोमवार को लघु सिंचाई विभाग से जुड़ी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर, करों ओर देवघर प्रखण्ड के लिए 7 योजनाओं के निर्माण कार्य सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने शिलान्यास किया।1
- गिरिडीह मेयर चुनाव में सियासी हलचल तेज, JLKM पार्टी ने फूल देवी को दिया समर्थन #Giridih #GiridihMayorElection #MayorElection2026 #FlowerDevi #JLKMParty #JharkhandPolitics #MunicipalElection #GiridihNews #LocalPolitics #ElectionCampaign #samachartimes #nonfollower #facebookreelsvideo1
- धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने बोकारो को 10 विकेट से पराजित कर प्रदर्शनी मैच जीती स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 20261
- सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के अथक प्रयास से आर एस मोड़ कॉलेज गोबिंदपुर में पीजी की पढ़ाई का सौगात देने पर NSUI ने सोमवार की शाम 6 बजे विधायक का जताया आभार . इस मौके पर NSUI के छात्र नेता सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि आर एस मोड़ कॉलेज गोबिंदपुर की छात्र छात्राओं के प्रति विधायक का सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर पीजी का पढ़ाई का सौगात दिया है. इससे क्षेत्र के छात्र छात्रा अपने ही कॉलेज में पीजी का दाखिला ले सकते हैं. पीजी का दाखिला में यदि किन्हीं छात्र छात्राओं को परेशानी होती है तो उसके लिए मैं सदा तत्पर हुं समस्या दूर करने के लिए.1
- निरसा का वो आरती होटल… जहां पहुंचते ही मच गया हड़कंप पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार1
- पचंबा थाना क्षेत्र के जगमनडीह में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा मोहम्मद अयान खेलते-खेलते घर की छत से नीचे गिर पड़ा। सोमवार को 2 बजे इसे आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने ईसे मृ,त घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों की चित्कार से सदर अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जगमनडीह निवासी मोहम्मद मकसूद का डेढ़ वर्षीय बेटा अयान दोपहर में घर की छत पर अकेला खेल रहा था। उसी दौरान यह फिसलन या लापरवाही के चलते वह नीचे गिर गया। चीख-पुकार मचते ही परिजन दौड़े और घायल बच्चे को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने बच्चे को मृ,त घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे के श,व का पोस्टमॉर्टम कराने से साफ इनकार कर दिया, और श,व को अपने साथ घर ले गए।1