समस्तीपुर में बच्चे को डंसने वाला था सांप,युवक ने सांप को पकड़ा हथेली पर डंसा,फिर भी नहीं छोड़ा,कोबरा को डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा अस्पताल। समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के हरपुर एलोथ स्थित भूईधारा में एक 6 साल का बच्चा घर में घुसे कोबरा के करीब पहुंच गया। कोबरा बच्चे पर हमला करने ही वाला था कि सांप पकड़ने पहुंचे उमेश भगत ने अपना हाथ आगे कर दिया। कोबरा ने उमेश की हथेली के ऊपर डंस लिया। इसके बाद उन्होंने सांप को नहीं छोड़ा और दूसरे हाथ से कोबरा को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद खुद बाइक चलाकर सांप को साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान जहर का असर बढ़ने से उमेश बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने रात भर उपचार के दौरान 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम दिया,जिसके बाद उनकी जान बची।हरपुर एलोथ निवासी उमेश भगत को सांप पकड़ने का शौक है। भूईधारा शनिचरा स्थान निवासी अवधेश कुमार ने फोन कर घर में कोबरा घुसने की सूचना दी। उमेश सांप पकड़ने उनके घर पहुंचे। सामान हटाने के दौरान कोबरा दिखाई दिया। उमेश उसे पकड़ने ही वाले थे कि अवधेश का 6 वर्षीय बेटा अचानक सांप की ओर बढ़ गया। कोबरा बच्चे को डंसने के लिए बढ़ा तो उमेश ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। कोबरा ने बच्चे के बजाय उमेश की हथेली के ऊपर डंस लिया।कोबरा के दांत उमेश के हाथ में फंस गए थे। इसके बावजूद उन्होंने घबराए बिना दूसरे हाथ से सांप को पकड़ लिया। कोबरा को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और खुद बाइक चलाकर सदर अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर से कहा- "सर, इसी कोबरा ने मुझे डंसा है। मेरा इलाज कीजिए।डिब्बे में बंद कोबरा को देखकर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी भी डर गए। कुछ देर बाद उमेश बेहोश हो गए। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जीवछ कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय उमेश की स्थिति ठीक थी,लेकिन धीरे-धीरे जहर का असर बढ़ने से वह बेहोश हो गए। रातभर उपचार के बाद उन्हें होश आया और उनकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।उमेश ने बताया कि वह कोबरा को किसी दूर जंगल वाले इलाके में ले जाकर छोड़ देंगे। उनका कहना है कि इससे पहले भी वह कई विषैले सांप पकड़कर वन विभाग के हवाले किए हैं। इधर, उमेश के कोबरा को लेकर सदर अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ इलाज से ज्यादा डिब्बे में बंद कोबरा को देखने के लिए जुटी।
समस्तीपुर में बच्चे को डंसने वाला था सांप,युवक ने सांप को पकड़ा हथेली पर डंसा,फिर भी नहीं छोड़ा,कोबरा को डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा अस्पताल। समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के हरपुर एलोथ स्थित भूईधारा में एक 6 साल का बच्चा घर में घुसे कोबरा के करीब पहुंच गया। कोबरा बच्चे पर हमला करने ही वाला था कि सांप पकड़ने पहुंचे उमेश भगत ने अपना हाथ आगे कर दिया। कोबरा ने उमेश की हथेली के ऊपर डंस लिया। इसके बाद उन्होंने सांप को नहीं छोड़ा और दूसरे हाथ से कोबरा को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद खुद बाइक चलाकर सांप को साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान जहर का असर बढ़ने से उमेश बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने रात भर उपचार के दौरान 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम दिया,जिसके बाद उनकी जान बची।हरपुर एलोथ निवासी उमेश भगत को सांप पकड़ने का शौक है। भूईधारा शनिचरा स्थान निवासी अवधेश कुमार ने फोन कर घर में कोबरा घुसने की सूचना दी। उमेश सांप पकड़ने उनके घर पहुंचे। सामान हटाने के दौरान कोबरा दिखाई दिया। उमेश उसे पकड़ने ही वाले थे कि अवधेश का 6 वर्षीय बेटा अचानक सांप की ओर बढ़ गया। कोबरा बच्चे को डंसने के लिए
बढ़ा तो उमेश ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। कोबरा ने बच्चे के बजाय उमेश की हथेली के ऊपर डंस लिया।कोबरा के दांत उमेश के हाथ में फंस गए थे। इसके बावजूद उन्होंने घबराए बिना दूसरे हाथ से सांप को पकड़ लिया। कोबरा को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और खुद बाइक चलाकर सदर अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर से कहा- "सर, इसी कोबरा ने मुझे डंसा है। मेरा इलाज कीजिए।डिब्बे में बंद कोबरा को देखकर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी भी डर गए। कुछ देर बाद उमेश बेहोश हो गए। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जीवछ कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय उमेश की स्थिति ठीक थी,लेकिन धीरे-धीरे जहर का असर बढ़ने से वह बेहोश हो गए। रातभर उपचार के बाद उन्हें होश आया और उनकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।उमेश ने बताया कि वह कोबरा को किसी दूर जंगल वाले इलाके में ले जाकर छोड़ देंगे। उनका कहना है कि इससे पहले भी वह कई विषैले सांप पकड़कर वन विभाग के हवाले किए हैं। इधर, उमेश के कोबरा को लेकर सदर अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ इलाज से ज्यादा डिब्बे में बंद कोबरा को देखने के लिए जुटी।
- विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसरों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कि गई समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत राज हरदिया, नीरपुरभरड़ीया,वारी,महरा फुल्हारा इत्यादि ग्राम पंचायतों के नागरिकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों कि बैठक संपन्न1
- बेगूसराय में# स्वच्छता को जन क्रांति बनाएंगे शहर को बेहतर बनाएंगे डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान,,,,1
- प्यार में पागल युवक मां और पत्नी का बना दुश्मन। इंसाफ के लिए भटक रही महिला पति घूम रहा था प्रेमिका के साथ । पत्नी और मां दोनों किया समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल में बबाल। पुलिस सूचना पर आई साथ ले जाने की बात कह साथ लेकर गई। रस्ते में छोड़ देने का आरोप महिला ने लगाया। जब की महिला पूसा वैनी थाना में भी आवेदन दे चुकी है। मा और पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है युवक।1
- समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. व्यवसायी सह समाजसेवी ज्योति कुमार चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- आमने-सामने हुए बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ'त! समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित NH-28 पर सागर होटल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौ'त हो गई मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ वार्ड-7 के मो. कलीम के पुत्र मो. रहिस आज़म (19 वर्ष) और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा के बैजनाथ राम के पुत्र रामचंद्र राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है! घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है!1
- Darbhanga सिंहवाड़ा के कठलिया में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन रूट को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर। Police ने संभाला मोर्चा, देखिए SDP2 दरभंगा का बयान1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर बहेड़ी दक्षिणी मंडल के खरारी ग्राम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह के आवास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रथम दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर घर एवं मंदिर में आशीर्वाद का दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर.के. चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, विधानसभा संयोजक हेमचंद सिंह समेत गुलजारीलाल साह, आशुतोष सिंह, अरुण भगत, मुकेश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, प्रवीण सिंह, मिंटू सिंह, रामनाथ साह, अमरनाथ सिंह, अमर श्रीवास्तव, विनय कुमार चौधरी, चंदन सहनी, अरुण मंडल, सुनील सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1