Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोतवाली डोईवाला और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम के जरिए पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरिद्वार के अलीपुर इब्राहिमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले करीब 6 महीने से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार की गई खोजबीन के बाद आरोपी को बहादराबाद (हरिद्वार) में ओम पैकेजिंग फैक्ट्री के पास से दबोच लिया। आरोपी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण एसएसपी देहरादून ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
देहरादून पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोतवाली डोईवाला और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम के जरिए पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरिद्वार के अलीपुर इब्राहिमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले करीब 6 महीने से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार की गई खोजबीन के बाद आरोपी को बहादराबाद (हरिद्वार) में ओम पैकेजिंग फैक्ट्री के पास से दबोच लिया। आरोपी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण एसएसपी देहरादून ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार पुलिस ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 'भंडारे वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर गुप्ता (निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश) का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया है। रमाशंकर गुप्ता बीते कई वर्षों से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडारे आयोजित कराने के लिए जाने जाते थे। आर्थिक तंगी के कारण बाबा के परिजन हरिद्वार नहीं पहुंच सके थे, जिसके बाद नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खड़खड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कराया। हरिद्वार पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी प्रतीक है।1
- देहरादून में टोंस नदी पर बना अस्थाई पुल कल रात आई तीव्र बारिश के कारण बह गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दरअसल, पिछले साल आई बरसात में तेज बहाव के कारण यहाँ का स्थाई पुल बह गया था, जिसके बाद लोगों के आवागमन के लिए इस अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। पिछले साल बहे स्थाई पुल का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है, जिसके कारण अब अस्थाई पुल के भी बह जाने से लोगों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।1
- हमारी वीडियो अच्छी लगी तो लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें1
- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार रात करीब 11:30 बजे मसूरी-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। इस मार्ग के अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक मार्ग को खोला नहीं जा सका था और सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी का इंतजार किया जा रहा था। क्षेत्र में लगातार जारी बारिश के कारण फिलहाल भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।1
- मानव सेवा और भंडारे की परंपरा को अपनी पहचान बनाने वाले 'भंडारे वाले बाबा' स्वर्गीय रमाशंकर गुप्ता की अंतिम यात्रा में हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने कंधा देकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। "भंडारा कर दो बाबूजी" की अपनी खास आवाज़ से देशभर में लोकप्रिय हुए बाबा का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया, जहाँ पुलिस बल के जवानों ने उन्हें बेहद भावभीनी अंतिम विदाई दी।1
- रुड़की के मंगलौर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2007 से 2024 तक विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब और संबंधित उपकरणों को नष्ट कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई सहायक अभियोजन अधिकारी अलीशा खान एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न की गई। पुलिस के अनुसार, लंबित मामलों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मालखाने के रिकॉर्ड को अपडेट करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने करीब 100 मामलों का निस्तारण करते हुए जब्त की गई अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए "भंडारे वाले बाबा" को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी है। किसी कारणवश जब बाबा के परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंच सके, तो पुलिस ने खुद परिजनों की भूमिका निभाते हुए अपना मानवीय दायित्व निभाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूरे सम्मान के साथ बाबा का अंतिम संस्कार कराया। पुलिसकर्मियों ने इस कार्य से यह साबित किया कि वर्दी का मतलब केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय इंसानियत का साथ देना भी है। हरिद्वार पुलिस की इस संवेदनशील पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।1