उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही घरेलू गैस सिलेण्डर की डिलीवरी, गैस एजेंसी पर ताला, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा पलिया नगर की करुणा भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन एजेंसी पर ताला लटका मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं को न तो सिलेंडर मिल पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई दे रही है। उपभोक्ता रीता, तिलकपुरवा निवासी सुनीता देवी, कृष्णानगर पटिहन रोड की पुष्पा, ईश्वरवती, पलिया निवासी शहीद अहमद उर्फ मुन्ना तथा अम्बेडकर नगर निवासी जगन्नाथ ने बताया कि वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गैस उपलब्ध नहीं हो रही। आरोप है कि उनकी पासबुक पर गैस की डिलीवरी पहले ही दर्ज कर दी गई है और उनसे पैसे भी जमा करा लिए गए हैं, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। अम्बेडकर नगर निवासी जगन्नाथ ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि 20 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। ऐसे में गैस न मिलने से उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सिलेंडर नहीं मिला, तो शादी की तैयारियां प्रभावित हो जाएंगी। इस संबंध में एजेंसी स्वामी अमिश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल गैस स्टॉक समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल (मंगलवार) को गैस की नई खेप आने की संभावना है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को वितरण शुरू किया जाएगा। इधर, एजेंसी पर ताला लटका होने और अव्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द समाधान की मांग की है।

- 12/04/2026 पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मझरा पश्चिम में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्रामीण आदित्य कुमार, देवतादीन, अनुज कुमार, रामकुमार एवं प्रेमकुमार आदि ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या-402 रकबा 0.146 हेक्टेयर, जो नवीन परती के नाम दर्ज है, उस पर वर्षों से एक प्राचीन पीपल का पेड़ एवं कुआं स्थित है। यह स्थान गांव के लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण यहां पूजा-पाठ करते हैं। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, आरोपित द्वारा कुएं को पाटकर वहां निर्माण कार्य भी कराया गया है, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 31 मई 2025 को राजस्व व पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा कब्जा कर लिया गया है और अन्य लोगों को भी कब्जा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त पूजा स्थल एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डाॅ अवनीश कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखीमपुर विभाग द्वारा ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी “परिसर-परिसर वन्देमातरम्” अभियान के तहत जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 70 इंटर कॉलेजों में एक साथ, एक स्वर में ‘वन्देमातरम्’ का सामूहिक गान कराया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसरों में गूंजे ‘वन्देमातरम्’ के स्वर ने पूरे जनपद को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने युवा शक्ति के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण, गर्व और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी। वक्ताओं ने कहा कि ‘वन्देमातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरित किया। विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने कहा कि “वन्देमातरम् भारत की आत्मा का स्वर है। 150 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान युवाओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।” वहीं प्रान्त नेपाली कार्य सह संयोजक सौम्य शुक्ला ने इसे युवा एकता और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को निरंतर जागृत करते रहेंगे। प्रान्त कार्यसमिति सदस्य तनिष्का तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “वन्देमातरम् हमारे स्वाभिमान और अस्मिता का प्रतीक है। इस सामूहिक गान ने छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति गर्व और कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत किया है।” अभाविप का यह अभियान निश्चित रूप से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- *स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा द्वारा जनपद में थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत नदी के किनारे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में दो दर्जन निर्मित/अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक तिवारी की बाइट*2
- मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा और शास्त्र स्पष्ट रूप से बताते हैं — “प्रजासुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्”। अर्थात सच्चा शासन वही होता है, जहां प्रजा सुखी हो और जनता का कल्याण सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि शासन की खुशी किसी व्यक्तिगत अभिलाषा की पूर्ति में नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की खुशी में निहित होती है। जब जनता खुश और सुरक्षित होती है, तभी शासन को सफल माना जाता है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि शासन का वास्तविक कल्याण भी तभी संभव है, जब वह पूर्ण निष्ठा के साथ जनता के हित और विकास के लिए कार्य करे। अगर चाहें तो मैं इसमें मुख्यमंत्री का नाम, स्थान या कार्यक्रम की डिटेल जोड़कर इसे और प्रोफेशनल न्यूज़ बना सकता हूँ1
- लखीमपुर खीरी -थारु जनजाति के परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एक आयोजन मात्र नही बल्कि अधिकार के साथ साथ साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी भी है1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बांग्लादेशी परिवार को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र दिए गए है1
- लखीमपुर खीरी की यूपी यूनिवर्स 2026 गुरु शरण मिश्रा के अपने आवास पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और बुके देकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें बधाइयाँ दीं। स्वागत के मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। इस अवसर पर गुरु शरण कौर मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मिस यूनिवर्स का खिताब सिर्फ सुंदरता के आधार पर नहीं दिया जाता, बल्कि इसमें कई कठिन राउंड और विभिन्न प्रतिभाओं की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से अपनी मां और घर के सभी सदस्यों को दिया, जिनके सहयोग और समर्थन से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।1