भाण्ड़ेर अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जा रही है। भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने गुरुवार शाम 04 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अनुभाग भाण्ड़ेर अंतर्गत नामांतरण, बटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 अप्रैल 2026 तक नामांतरण के 367, बटवारा के 50 तथा सीमांकन के 2 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति 43.40 प्रतिशत रही है, जिसे और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। सोनाली राजपूत ने यह भी बताया कि मार्च माह में चैत्र नवरात्रि, ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के मार्गदर्शन में भाण्ड़ेर क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

- दतिया। शहर में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें थोपने की शिकायतों को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे के नेतृत्व में एसडीएम, तहसीलदार और शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई बुक डिपो पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने सरवरिया बुक डिपो और कब्जू बुक सेंटर सहित अन्य दुकानों पर पहुंचकर किताबों के दाम, स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की गहन जांच की। अधिकारियों ने यह भी देखा कि कहीं स्कूलों द्वारा अभिभावकों को किसी एक निर्धारित दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि कुछ निजी स्कूल तय दुकानों से ही महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी। हालांकि जांच के दौरान मौके पर कोई स्पष्ट अनियमितता सामने नहीं आई, जिसके चलते तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन ने मामले को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और क्या अभिभावकों को राहत मिल पाती है या नहीं।2
- झांसी प्रेमनगर गढ़िया फटाक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विशाल शोभायात्रा श्री हनुमान जयन्ती के पावन पर्व पर निकाली गई यह विशाल शोभायात्रा नगरा बाजार में भ्रमण करी आए सभी समस्त नगर वासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा।1
- Post by S News1
- Post by Bablu Ramaiya1
- Post by प्रवीण कुमार श्रीवास्तव2
- Post by Mohammad Irshad2
- भांडेर नगर में सामाजिक समरसता मंगल टोली द्वारा हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव भव्य एवं दिव्य रूप से बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में गुरुवार सुबह 07 बजे से 09 बजे तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत नगर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु ध्वज पताका लेकर शामिल हुए। जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा के समापन के बाद पोद्दार की बगिया स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- थाना जिगना के बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंकज वंशकार निवासी डांग करैरा द्वारा अपनी पडोसी पीडिता को बडोनी से डाग करैरा गांव छोडने की कहकर वापस लाते समय दिनांक 27/11/25 को डांगकरैरा मे फारेस्ट की कोढी के पास जंगल में सुनसान जगह पर जबरदस्ती बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी थी । कुछ समय तक पीडिता डर के कारण रिपोर्ट नहीं की थी लेकिन आरोपी पंकज पुनः परेशान करना चालू कर दिया था। जिससे परेशान होकर पीडिता द्वारा अपने पति के साथ दिनांक 19/03/26 को थाना पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था जिसकी जांच पर से आरोपी पंकज पुत्र राकेश वंशकार उम्र 28 साल नि.डांग करैरा द्वारा घटना करना सिद्ध पाया जाने से थाना जिगना पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.58/26 धारा 64(1), 78, 351(3) वीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी को दिनांक 31/03/26 को गिरफ्तार कर मेडीकल कराया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उप निरीक्षक रचना माहोर थाना प्रभारी जिगना एवं उनकी टीम आऱ. 522 गोविन्द प्रताप, आर.95 दीपक गुप्ता, आर.822 धर्मेन्द्र यादव, म.आर.157 सीमा सिंह म.आर.797 सोनम मुदगल ,म.आऱ. 935 मन्जू रजक की सराहनीय भूमिका रही।1
- झाँसी में एक व्यक्ति के साथ हुआ साइबर फ्रॉड प्रेमनगर पुलिस ने की मदद 4,50,000 रुपय कराए वापस.....1