logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय कारा में खोला जाएगा पेट्रोल पंप, कैदी करेंगे संचालन .. केंद्रीय कारा में खोला जाएगा पेट्रोल पंप, कैदी करेंगे संचालन .. केंद्रीय कारा के दक्षिण दिशा में काफी खाली जगह है. साथ ही यह मुख्य सड़क से भी सटी हुई है. ऐसे में यह स्थान पेट्रोल पम्प के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. इसी वजह से एचपीसीएल के द्वारा इस स्थल का चयन किया गया है.

21 hrs ago
user_पत्रकार
पत्रकार
बक्सर, बक्सर, बिहार•
21 hrs ago
81c0d446-de69-4e79-9563-1678007c500d

केंद्रीय कारा में खोला जाएगा पेट्रोल पंप, कैदी करेंगे संचालन .. केंद्रीय कारा में खोला जाएगा पेट्रोल पंप, कैदी करेंगे संचालन .. केंद्रीय कारा के दक्षिण दिशा में काफी खाली जगह है. साथ ही यह मुख्य सड़क से भी सटी हुई है. ऐसे में यह स्थान पेट्रोल पम्प के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. इसी वजह से एचपीसीएल के द्वारा इस स्थल का चयन किया गया है.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुरेमनपुर पिपरपाती निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत भव्य एवं अनुशासित आयोजन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर वे भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने रवि किशन तथा सहकारिता राज्य मंत्री वाल्मीकि तिवारी से भेंट कर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, स्वच्छता और नैतिकता को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी व दातादत्त तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
    1
    बलिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुरेमनपुर पिपरपाती निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत भव्य एवं अनुशासित आयोजन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर वे भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने रवि किशन तथा सहकारिता राज्य मंत्री वाल्मीकि तिवारी से भेंट कर जयंती की शुभकामनाएँ दीं।
अपने संबोधन में चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, स्वच्छता और नैतिकता को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी व दातादत्त तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।
    1
    हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते
यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh
    1
    बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। 
भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? 
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 
क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है।
#Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चुनाव में सिर्फ वोट खरीदने मे बिहार का (30000 )तीस हजार करोड़ खर्च करना बिहार जैसे गरीब राज्य का,खजाना खाली तो होना ही था,अब हाल यह है कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल पा रहा है,बिहार सरकार मे आपातकाल की स्थिति बनी है,प्रशांत किशोर,!!
    1
    चुनाव में सिर्फ वोट खरीदने मे बिहार का (30000 )तीस हजार करोड़ खर्च करना बिहार जैसे गरीब राज्य का,खजाना खाली तो होना ही था,अब हाल यह है कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल पा रहा है,बिहार सरकार मे आपातकाल की स्थिति बनी है,प्रशांत किशोर,!!
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 मोहम्मदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा 🚨 गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर क्षेत्र स्थित वकील बाड़ी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान यूसुफपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
    1
    🚨 मोहम्मदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा 🚨
गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर क्षेत्र स्थित वकील बाड़ी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई।
मृतक की पहचान यूसुफपुर निवासी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • "जनता की सेवा का दंभ भरने वाला प्रशासन, आज अपनी ही नाकामी की राख में दबा नजर आया दावथ प्रखंड अंतर्गत ग्राम हथडीहा में रविवार को आग ने तांडव मचाया किसानों के लगे गेहूं के फसल के साथ मवेशियों का चारा बगीचा के साथ-साथ आग की लपटे घर तक भी पहुंच गया जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है प्रत्यदर्शियों ने बताया कि आग भोजपुर जिला के सीवान के तरफ से आया और देखते ही देखते हैं गांव के करीब पहुंच गया। ग्रामीणों ने कहा की यह प्रकृति का कहर नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की विफलता का नंगा नाच देखने को मिला। खेतों से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते हरे-भरे बगीचों को राख कर दिया और गांव की दहलीज तक जा पहुँची। स्थिति भयावह थी, चीख-पुकार मची थी, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि जनता के रक्षक कहे जाने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते रहे। जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी (बिक्रमगंज) और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सूचना देने के बावजूद, दमकल की गाड़ियां तीन घंटे की देरी से पहुँचीं। क्या प्रशासन जन-धन की हानि का तमाशा देख रहा था? आज की लपटों की चपेट में मधुरेंद्र तिवारी - 10 शिशो पेड़ अरुण तिवारी - 10 बीघा गेहूँ झब्लू सिंह - 1 बीघा गेहूँ, तोरी 5 कट्ठा राजू तिवारी - 10 बीघा, कुट्टी रमेश तिवारी - 5 बीघा कुट्टी, 5 बीघा धर्मेंद्र सिंह - 6 बीघा, कुट्टी, तोरी 15 कट्टा नथुनी सिंह - 7 बीघा गेहूँ, 10 कट्ठा तोरी, 1 बीघा जव सालिक राम - 4 बीघा गेंहू पूर्णवासी राम - 10 कट्ठा सुरेंद्र साह - 5 बीघा भूसा पात्पुती साह - 3 बीघा भूसा गुड्डू कहार - 4 बीघा भूसा सभी जलकर राख हो गया अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज का यह तर्क कि "पूरे अनुमंडल में केवल 5 छोटी और 2 बड़ी गाड़ियां हैं," उनकी अक्षमता को दर्शाता है। यदि संसाधन कम थे, तो समय रहते शासन स्तर पर पत्राचार क्यों नहीं किया गया? जनता के ये 'कथित नौकर' साहब बनकर दफ्तरों में दुबके रहे। किसी भी वरीय अधिकारी ने फील्ड में आकर नुकसान का जायजा लेना उचित नहीं समझा। ग्रामीण सौरभ तिवारी (अधिवक्ता, माननीय उच्च न्यायालय), ने कहा कि मैं इस कृत्य की घोर निंदा करता हूँ और माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से सीधे हस्तक्षेप की मांग करता हूँ: जवाबदेही तय हो: अग्नि शमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की इस घोर लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच हो। सूचना के बावजूद विलंब करने वाले वरीय पदाधिकारियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन किसानों के बगीचे और फसलें जलकर खाक हुई हैं, उन्हें अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। यदि संसाधनों का अभाव है, तो जिला प्रशासन अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के बजाय शासन को पत्र लिखे, अन्यथा पद छोड़ दे। प्रशासन याद रखे, जनता ने आपको सेवा के लिए चुना है, उपेक्षा के लिए नहीं। यदि व्यवस्था न बदली, तो यह आक्रोश सड़कों से लेकर न्यायालय तक गूंजेगा
    4
    "जनता की सेवा का दंभ भरने वाला प्रशासन, आज अपनी ही नाकामी की राख में दबा नजर आया
दावथ प्रखंड अंतर्गत ग्राम हथडीहा में रविवार को आग  ने तांडव मचाया किसानों के लगे गेहूं के फसल के साथ मवेशियों का चारा बगीचा के साथ-साथ आग की लपटे घर तक भी पहुंच गया जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है प्रत्यदर्शियों ने बताया कि आग भोजपुर जिला के सीवान के तरफ से आया और देखते ही देखते हैं गांव के करीब पहुंच गया। ग्रामीणों ने कहा की यह  प्रकृति का कहर नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की विफलता का नंगा नाच देखने को मिला। खेतों से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते हरे-भरे बगीचों को राख कर दिया और गांव की दहलीज तक जा पहुँची। स्थिति भयावह थी, चीख-पुकार मची थी, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि जनता के रक्षक कहे जाने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते रहे।
जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी (बिक्रमगंज) और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को  सूचना देने के बावजूद, दमकल की गाड़ियां तीन घंटे की देरी से पहुँचीं। क्या प्रशासन जन-धन की हानि का तमाशा देख रहा था? आज की लपटों की चपेट में मधुरेंद्र तिवारी - 10 शिशो पेड़ 
अरुण तिवारी - 10 बीघा गेहूँ 
झब्लू सिंह - 1 बीघा गेहूँ, तोरी 5 कट्ठा 
राजू तिवारी - 10 बीघा, कुट्टी 
रमेश तिवारी - 5 बीघा कुट्टी, 5 बीघा 
धर्मेंद्र सिंह - 6 बीघा, कुट्टी, तोरी 15 कट्टा 
नथुनी सिंह - 7 बीघा गेहूँ, 10 कट्ठा तोरी, 1 बीघा जव 
सालिक राम - 4 बीघा गेंहू 
पूर्णवासी राम - 10 कट्ठा 
सुरेंद्र साह - 5 बीघा भूसा 
पात्पुती साह - 3 बीघा भूसा 
गुड्डू कहार - 4 बीघा भूसा सभी जलकर राख हो गया 
अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज का यह तर्क कि "पूरे अनुमंडल में केवल 5 छोटी और 2 बड़ी गाड़ियां हैं," उनकी अक्षमता को दर्शाता है। यदि संसाधन कम थे, तो समय रहते शासन स्तर पर पत्राचार क्यों नहीं किया गया? जनता के ये 'कथित नौकर' साहब बनकर दफ्तरों में दुबके रहे। किसी भी वरीय अधिकारी ने फील्ड में आकर नुकसान का जायजा लेना उचित नहीं समझा।
ग्रामीण सौरभ तिवारी (अधिवक्ता, माननीय उच्च न्यायालय), ने कहा कि मैं इस कृत्य की घोर निंदा करता हूँ और माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी  से सीधे हस्तक्षेप की मांग करता हूँ:
जवाबदेही तय हो: अग्नि शमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की इस घोर लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच हो।
सूचना के बावजूद विलंब करने वाले वरीय पदाधिकारियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिन किसानों के बगीचे और फसलें जलकर खाक हुई हैं, उन्हें अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए।
यदि संसाधनों का अभाव है, तो जिला प्रशासन अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के बजाय शासन को पत्र लिखे, अन्यथा पद छोड़ दे।
प्रशासन याद रखे, जनता ने आपको सेवा के लिए चुना है, उपेक्षा के लिए नहीं। यदि व्यवस्था न बदली, तो यह आक्रोश सड़कों से लेकर न्यायालय तक गूंजेगा
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    1
    सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    23 min ago
  • बलिया जनपद के बेरूआरबारी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 8 बजे सुखपुरा मार्ग पर रोशनी कार बाजार के सामने स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना ब्लॉक मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के दौरान पीछे आ रहा एक अन्य ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे कुल घायलों की संख्या बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामसागर यादव (50) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    बलिया जनपद के बेरूआरबारी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 8 बजे सुखपुरा मार्ग पर रोशनी कार बाजार के सामने स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना ब्लॉक मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के दौरान पीछे आ रहा एक अन्य ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे कुल घायलों की संख्या बढ़ गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामसागर यादव (50) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.