logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

yuva neta ko party mein Shamil Kiya jaega Jaya aadivasi Jay Jhabua district

1 day ago
user_Rakesh bhai BAP
Rakesh bhai BAP
Voice of people थांदला, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
1 day ago

yuva neta ko party mein Shamil Kiya jaega Jaya aadivasi Jay Jhabua district

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    4
    बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
    1
    खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या।
एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं।
दरअसल घटना खंडवा जिले के  पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक  ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं।
आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया।
पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था।
पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।
    1
    धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल *आगजनी से उजड़े परिवार को मिला सहारा: जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने दिलाई तत्काल राहत* जोबट। विकासखंड जोबट के ग्राम बलदमुंग–मसानिया फलिया में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना में शंकर सिंह भूरसिंह मसानिया का पूरा मकान और घर का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक सेना पटेल ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम जोबट और जोबट थाना प्रभारी से बातचीत कर घटना की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि घटना का पंचनामा अभी तक तैयार नहीं किया गया था। इस पर विधायक ने तत्काल रिपोर्ट की प्रति मंगवाई और संबंधित पटवारी को मौके पर बुलाकर वहीं पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने के लिए विधायक के प्रयास से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से ₹10,000 की नगद सहायता उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही विधायक सेना महेश पटेल ने अपनी विधायक स्वेच्छानिधि से ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके और वे अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित कर सकें। विधायक ने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की अन्य राहत योजनाओं का लाभ भी शीघ्र दिलाया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का मौके पर पहुंचकर सहायता दिलाना सराहनीय है। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक ही नहीं, बल्कि मानसिक सहारा भी मिला है।
    1
    जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
*आगजनी से उजड़े परिवार को मिला सहारा: जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने दिलाई तत्काल राहत*
जोबट। विकासखंड जोबट के ग्राम बलदमुंग–मसानिया फलिया में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना में शंकर सिंह भूरसिंह मसानिया का पूरा मकान और घर का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक सेना पटेल ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम जोबट और जोबट थाना प्रभारी से बातचीत कर घटना की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि घटना का पंचनामा अभी तक तैयार नहीं किया गया था। इस पर विधायक ने तत्काल रिपोर्ट की प्रति मंगवाई और संबंधित पटवारी को मौके पर बुलाकर वहीं पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।
पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने के लिए विधायक के प्रयास से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से ₹10,000 की नगद सहायता उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही विधायक सेना महेश पटेल ने अपनी विधायक स्वेच्छानिधि से ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके और वे अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित कर सकें।
विधायक ने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की अन्य राहत योजनाओं का लाभ भी शीघ्र दिलाया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का मौके पर पहुंचकर सहायता दिलाना सराहनीय है। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक ही नहीं, बल्कि मानसिक सहारा भी मिला है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Prakash Prakash chandrancy
    1
    Post by Prakash Prakash chandrancy
    user_Prakash Prakash chandrancy
    Prakash Prakash chandrancy
    Khacharod, Ujjain•
    23 hrs ago
  • दारू कैसे बनती है? 😱 30 Seconds में पूरा Process | Alcohol Making Secret”
    1
    दारू कैसे बनती है? 😱 30 Seconds में पूरा Process | Alcohol Making Secret”
    user_Sheylesh mehta Boss
    Sheylesh mehta Boss
    सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदनावर के ग्राम बिड़वाल में रंगपंचमी पर्व पर ,2 दिवसीय फूलडोर मेले का हुआ आयोजन। देखे यह रिपोर्ट shuru app ki news ko watsaap par share jarur kare।
    1
    बदनावर के ग्राम बिड़वाल में रंगपंचमी पर्व पर ,2 दिवसीय फूलडोर मेले का हुआ आयोजन।
देखे यह रिपोर्ट 
shuru app ki news ko watsaap par share jarur kare।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Chothmal meena Chothmal meena
    1
    Post by Chothmal meena Chothmal meena
    user_Chothmal meena Chothmal meena
    Chothmal meena Chothmal meena
    सुहागपुरा, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • प्रतापगढ़ राजस्थान में आदिवासी इलाके में आदिवासी ने गैर नृत्य किया गया है उसमें महिला पुरुष ने भाग लेकर गैर नृत्य को आगे बढ़ाया और बड़े उत्सव के साथ खेला गया है गांव गांव ढाणी ढाणी में गैर खेला गया हैं आदिवासी ने अपने परंपरागत संस्कृति वेशभूषा पहनकर गैर नृत्य किया है यह हर फागण माह में किया जाता है महिला ने फागण गीत गाकर अपने परंपरा के अनुसार समाप्त किया तो सब मिलकर लड्डू प्रसाद खाकर समाप्त किया गया हैं
    1
    प्रतापगढ़ राजस्थान में आदिवासी इलाके में आदिवासी ने गैर नृत्य किया गया है उसमें महिला पुरुष ने भाग लेकर गैर नृत्य को आगे बढ़ाया और बड़े उत्सव के साथ खेला गया है गांव गांव ढाणी ढाणी में गैर खेला गया हैं आदिवासी ने अपने परंपरागत संस्कृति वेशभूषा पहनकर गैर नृत्य किया है यह हर फागण माह में किया जाता है महिला ने फागण गीत गाकर  अपने परंपरा के अनुसार समाप्त किया तो सब मिलकर लड्डू प्रसाद खाकर समाप्त किया गया हैं
    user_रिपोर्टर/मुकेश निनामा
    रिपोर्टर/मुकेश निनामा
    News Anchor प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.