Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी स्थित सब्जी मंडी के पास शनिवार शाम को बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद तुरंत मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत करने के बाद कार को सीधा किया। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में कार में कुल कितने लोग सवार थे और इस हादसे में किसी को चोट आई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
NITIN NISHAD
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी स्थित सब्जी मंडी के पास शनिवार शाम को बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद तुरंत मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत करने के बाद कार को सीधा किया। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में कार में कुल कितने लोग सवार थे और इस हादसे में किसी को चोट आई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बालिकाएं संदिग्ध परिस्थितियों में मिली हैं।1
- कटनी जिले की रीठी तहसील के बकलहटा गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में करीब 6 फीट लंबा और लगभग 8 किलो वजनी जहरीला सांप दिखाई दिया। कुएं में सांप होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल इसकी जानकारी सर्प मित्र को दी गई। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने काफी मशक्कत के बाद बेहद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और सांप को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र ने बताया कि यह रसेल्स वाइपर (Russell's Viper) प्रजाति का सांप है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानीय नामों से जाना जाता है। यह भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक माना जाता है, जिसकी गति बहुत तेज होती है और खतरा महसूस होने पर यह बेहद आक्रामक हो सकता है। इसलिए उन्होंने लोगों को ऐसे सांपों को पकड़ने का प्रयास न करने की सलाह दी। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने इस जहरीले सांप को सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे, तो घबराने या उसे मारने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।1
- छिंदवाड़ा से मैहर तक निकाली जा रही सांसद विवेक बंटी साहू जी की 14 दिवसीय पदयात्रा के 12वें दिन पन्ना के पथरहटा सभागंज पंचायत में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व अनीता और राजेश साहू जी द्वारा किया गया।1
- पन्ना जिले के महेडा नई बस्ती में कल्याण मंदिर के हबीब टायर सर्विस पर सभी गाड़ियों के टायर एवं पंचर उचित रेट पर बनाए जाते हैं। यहाँ टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर, 10 टायर, 12 टायर, 16 टायर, जेसीबी और रोलर सहित सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों के टायर और पंचर बनाने की सुविधा उपलब्ध है।1
- मैहर में रविवार को दीपू मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर क्षत्रिय कुर्मी समाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने ट्रैक्टरों और चारपहिया वाहनों के साथ एक विशाल रैली निकाली। प्रदर्शनकारी जैसे ही शहर की ओर बढ़े, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल के बीच नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह चौहान वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। सीएसपी की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शहर के अंदर प्रवेश न करने पर सहमत हो गए, जिसके बाद स्थिति शांतिपूर्ण बनी। इसके बाद हरनाम मंडी प्रांगण में एक आम सभा आयोजित की गई, जहां कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज के लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए अपनी बात रखी।4
- कटनी के स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर 9 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक आरोपी पर दुष्कर्म करने और दूसरे आरोपी पर उसका सहयोग करने व हाथ पकड़ने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को ग्राम धनगवा निवासी आरोपी विष्णु कुचबंदिया (23 वर्ष) और जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी सुदेश कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई है।1
- मैहर जिले में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज ने पंडित दीपू मिश्रा पर दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारी अपने ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों के साथ शहर की ओर आगे बढ़े। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात कर रैली को रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से भरी भीड़ ने पुलिस पर भारी पथराव कर दिया, जिससे क्षेत्र में भारी बवाल मच गया। पिछले 13 घंटे से बंद पड़े नेशनल हाईवे 44 (NH44) को खुलवाने के प्रयास के दौरान भीड़ और पुलिस के बीच यह हिंसक झड़प हुई। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस भारी हंगामे और बवाल के कारण हाईवे पर 20 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लग गया। इस हिंसक झड़प के दौरान पुलिस कप्तान (SP) और एसडीओपी (SDOP) घायल हो गए हैं, जबकि कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े बाल-बाल बचे। भीड़ के इस पथराव में कुल 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रव के दौरान भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है।1