Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन सोमवार पर तुवन मंदिर ललितपुर से निकली भव्य विशाल कांवड़ यात्रा ललितपुर। सावन सोमवार के शुभ अवसर पर तुवन मंदिर से पाली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के लिए भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। पाली पहुंचकर भक्तों ने नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रंजीत पाल, अजय राठौर सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
Tiwari ji
सावन सोमवार पर तुवन मंदिर ललितपुर से निकली भव्य विशाल कांवड़ यात्रा ललितपुर। सावन सोमवार के शुभ अवसर पर तुवन मंदिर से पाली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के लिए भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। पाली पहुंचकर भक्तों ने नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रंजीत पाल, अजय राठौर सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीएचओ हेमंत सागर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक के साथ मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के अंदर जांच करने पर बैटरी और इनवर्टर गायब मिले, जबकि अन्य सामान यथावत रखा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई। सीएचओ हेमंत सागर ने बताया कि आसपास के लोगों से उपकेंद्र का ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भगवानदास रजक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।4
- रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्यूरेट न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पुल के पास सिद्धार्थ कंपनी की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ई रिक्शा चालक मोहित यादव ने बताया है कि झांसी से आ रही सिद्धार्थ बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है और बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है।1
- भारी बारिश व जलभराव को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नालों एवं पुलों पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने गुरुवार को हीरानगर बावरी पुल, दिगौड़ा में सरपट नाला व पूनोल नाले सहित विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है1
- अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।1
- जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।1