Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत मे मिशन शक्ति अभियान के तहत बीएससी की छात्रा ईरम बी बनी एक दिन की डीएम,
समाचार Crime News
पीलीभीत मे मिशन शक्ति अभियान के तहत बीएससी की छात्रा ईरम बी बनी एक दिन की डीएम,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर मंडी निरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।1
- Post by Pankaj gupta1
- पूरनपुर,पीलीभीत।क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि धनाराघाट स्थित पेंटून पुल पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल के पास बैरियर के नजदीक करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह डूब गया है और किसी भी वाहन का निकलना संभव नहीं रह गया है। बारिश के चलते जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। अगर पानी का स्तर और बढ़ता है तो हालात और बिगड़ सकते हैं।केवल पेंटून पुल ही नहीं, बल्कि जंगल के रास्ते से होकर गुजरने वाला कच्चा मार्ग भी पानी और कीचड़ की चपेट में आ गया है। इस रास्ते पर फिसलन बढ़ने के कारण वाहन फंसने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।इसी बीच पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने बुधवार शाम करीब चार बजे एक वीडियो जारी कर लोगों से खास अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पानी का स्तर कम नहीं हो जाता, तब तक कोई भी व्यक्ति पेंटून पुल की ओर न जाए। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या परेशानी से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में समय रहते सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव साबित हो सकता है।2
- मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका बनी एक दिन की जिलाधिकारी एवं जनसुनवाई कर किया समस्याओं का त्वरित समाधान पीलीभीत सूचना विभाग 08 अप्रैल 2026/ आज दिनाँक 08.04.2026 को जनपद पीलीभीत में जिलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत राम लुभाई साहनी राजकीय महाविद्यालय की बी0एस0 सी0 छात्राओं को को एक दिन की जिलाधिकारी बनाये जाने हेतु आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा बालिका इरम बी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। बालिका इरम बी को एक दिन की जिलाधिकारी बनाकर प्रेरित किया गया कि वह स्वयं शिक्षित होकर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर सकती हैं। बी0 एस0 सी0 की छात्रा कु0 इरम बी द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी बनकर जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवाद की समस्या को सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह श्रीमती राम देवी पत्नी चन्द्रपाल थाना- गजरौला की समस्या का तत्काल निस्तारण कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रोशनी यादव उपस्थित रहीं। ततपश्चात विकास भवन में बी0एस0सी0 की छात्रा कु0 रिया गंगवार को एक दिन की जिला विकास अधिकारी बनाया गया। जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा छात्रा को विकास कार्यों से सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी गई छात्रा द्वारा एक दिन की जिला विकास अधिकारी के का कार्यभार संभाला गया एवं फाइलों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम लुभाई राजकीय महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 बरखा एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रही।।4
- बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान। किसान परेशान। बिलसंडा।मौसम की बेरुखी ने लिया करवट रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों का सुख चैन छीन लिया है। गेहूं की कटाई एवं मड़ाई का काम ठप हो गया तेज हवाओं से खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बीते चार-पांच दिन से लगातार तेज हवाएं चल रही एवं रुक-रुक के बारिश हो रही है जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं बिलसंडा क्षेत्र में बुधवार को दोपहर एक बजे करीब एक घंटे काफी तेज तेज बारिश हुई जिससे किसान की खेत में खड़ी फसल हवा में बिछ गई एवं कटी पड़ी फसल भीग गई। मीरपुर हेमूपुरा के किसान बबलू मौर्य ने बताया की तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में थ्रेसरिंग के लिए कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। किसान अखिलेश राजपूत ने बताया कि अबकी बार गेहूं की फसल की दर काम निकलेगी जबकि गेहूं चार कुंतल का निकलता था अबकी बार वह दो ढाई कुंतल बीघा का निकलेगा। किसानों का कहना है की इसी तरह अगर बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील संवाददाता बीसलपुर पीलीभीत4
- वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा आज सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 7 बजे काली नदी के पास 35 स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला।1
- Post by समाचार Crime News1
- आज दिनांक 08/04/2026 को मिशन शक्ति के तहत रामलुभाई सहानी महिला महाविघालय की छात्रा इरम वी को एक दिन का जिला अधिकारी बनाया गया।1
- थाना पूरनपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी महोदय के CUG नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने व अभियुक्त की गिरफ्तारी व अन्य कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर की बाइट👇🏻1