PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँची। फायर बिग्रेड की टीम स्मोक एग्जॉस्टर से धुआं निकालने में जुटी। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रखे फ्रिज में अज्ञात कारणों से आग लगने से प्लाई आदि जली। बैंक स्टाफ ,पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास के पास स्थिति IDBI बैंक को घटना। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँची। फायर बिग्रेड की टीम स्मोक एग्जॉस्टर से धुआं निकालने में जुटी। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रखे फ्रिज में अज्ञात कारणों से आग लगने से प्लाई आदि जली। बैंक स्टाफ ,पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास के पास स्थिति IDBI बैंक को घटना।1
- इटावा में पुलिस ने 50 लाख रूपये कीमत की 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी मामले की जानकारी।1
- *थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दलपपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट ।*1
- न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने बैना गांव से वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार, की कार्यवाही राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को बैना गांव में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जानकारी के मुताबिक बैना गांव निवासी जयप्रकाश के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे उसके घर पर दबिश देकर जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।1
- औरैया में आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट1
- मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार युवक पर गिरा 11 हजार बोल्ट का बिजली तार, औरैया ब्रेकिंग-- मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार युवक पर गिरा 11 हजार बोल्ट का बिजली तार, साइकिल सवार की मौके पर ही हुई मौत, साइकिल सवार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- *थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दलपपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट1
- सिकंदरा के आजाद नगर में न्यायालय से जारी वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त को घर से गिरफ्तार सिकंदरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुघर सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 303/19 में सुघर सिंह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में सिकंदरा पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सुघर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।1
- जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।1