logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सहारनपुर में इन्होंने मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। आप कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? आप उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।"

2 hrs ago
user_Akash Modanwal
Akash Modanwal
Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सहारनपुर में इन्होंने मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। आप कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? आप उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "जो राम है वही कृष्णा है, जो कृष्णा है वही राम है। जब प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
    1
    "जो राम है वही कृष्णा है, जो कृष्णा है वही राम है। जब प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी और डीएम ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया। ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर 🚨 एसपी-डीएम सड़क पर उतरे, अकबरपुर में किया पैदल गश्त 👮 कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर 🛡️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश 📢 आमजन को सुरक्षा का भरोसा
    1
    अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी और डीएम ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त
अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर
🚨 एसपी-डीएम सड़क पर उतरे, अकबरपुर में किया पैदल गश्त
👮 कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर
🛡️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
📢 आमजन को सुरक्षा का भरोसा
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    11 hrs ago
  • स्वर्गीया शिक्षिका वंदना सिंह को दी गई श्रद्धांजलि शोक सभा का हुआ आयोजन बूढनपुर आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र बूढनपुर के कोयलसा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरी मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्वर्गीय वंदना सिंह जी की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई । वंदना सिंह उक्त विद्यालय में अध्यापिका के रूप में पिछले कई सालों से कार्यरत थीं जिनका विगत 29 अगस्त को ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा क्षेत्र कोइलसा के विभिन्न विद्यालयों से पधारे अध्यापक अध्यापिकाओं ने स्वर्गीय वंदना सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोयलसा ब्लाक के हूंसेपुर सनूप गांव निवासिनी स्वर्गीया शिक्षिका वंदना सिंह शिक्षक जगदम्बा सिंह की पत्नी हैं जिनके असामयिक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। बयालिस वर्षीय स्वर्गीया वंदना सिंह के दो बेटी और एक बेटा है जो अब पूरी जिंदगी मां की ममता से मरहूम रहेंगे। एक होनहार शिशिका के चले जाने का दुख न केवल परिजन व रिस्तेदार झेल रहे हैं अपितु इनके चले जाने से स्कूल के बच्चे भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से स्वामीनाथ सिंह, राजेश सिंह प्रबन्धक इंटर कॉलेज कौड़िया, डॉ राजेश सिंह , अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राइमरी शिक्षा संघ कोयलसा ,राजेश कुमार मंत्री शिक्षक संघ कोयलसा ,राघव शरण सिंह , अकरम आजम, दिलीप कुमार अनुदेशक ,प्रवीण मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय, निखिल सिंह ,पवन कुमार चौबे, नवमी प्रसाद यादव, लालसा राम यादव, मनोज सिंह, सर्वेश सिंह, श्याम विहारी वर्मा, श्रीपति वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जसवंत सिंह ,अंजनी सिंह, वेदप्रकाश ,नीरज सिंह ,सरिता सिंह ,वंदना वर्मा ,ललित वर्मा, राजेश विश्वकर्मा ,रमाकांत शर्मा प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय पिपरी सहित सैकड़ों शिक्षक और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
    1
    स्वर्गीया  शिक्षिका वंदना सिंह  को दी गई श्रद्धांजलि शोक सभा का हुआ आयोजन 
बूढनपुर आजमगढ़।   स्थानीय तहसील क्षेत्र बूढनपुर के कोयलसा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरी  मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्वर्गीय वंदना सिंह जी की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।  वंदना सिंह उक्त विद्यालय में अध्यापिका के रूप में पिछले कई सालों से कार्यरत थीं जिनका विगत 29  अगस्त को ब्रेन हेमरेज के कारण  आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।  श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा क्षेत्र कोइलसा के विभिन्न विद्यालयों से पधारे  अध्यापक अध्यापिकाओं ने स्वर्गीय वंदना सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि  दी।  कोयलसा ब्लाक के हूंसेपुर सनूप गांव निवासिनी स्वर्गीया  शिक्षिका वंदना सिंह   शिक्षक जगदम्बा सिंह की पत्नी हैं जिनके असामयिक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं।  बयालिस वर्षीय स्वर्गीया वंदना सिंह के  दो बेटी और एक बेटा है जो अब पूरी जिंदगी मां की ममता से मरहूम रहेंगे।  एक होनहार शिशिका  के चले जाने का  दुख न केवल परिजन व रिस्तेदार झेल रहे हैं अपितु इनके चले जाने से स्कूल के बच्चे भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं।   श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से  स्वामीनाथ सिंह,  राजेश सिंह प्रबन्धक इंटर कॉलेज कौड़िया,  डॉ राजेश सिंह , अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राइमरी शिक्षा संघ कोयलसा ,राजेश कुमार  मंत्री  शिक्षक संघ कोयलसा ,राघव शरण सिंह , अकरम आजम, दिलीप कुमार अनुदेशक ,प्रवीण मिश्र,    वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय, निखिल सिंह ,पवन कुमार चौबे, नवमी प्रसाद यादव, लालसा राम यादव,  मनोज सिंह, सर्वेश सिंह, श्याम विहारी वर्मा,  श्रीपति वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जसवंत सिंह ,अंजनी सिंह, वेदप्रकाश ,नीरज सिंह ,सरिता सिंह ,वंदना वर्मा ,ललित वर्मा, राजेश विश्वकर्मा ,रमाकांत शर्मा प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय  पिपरी सहित सैकड़ों शिक्षक और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का कुशल संचालन   शिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ससुरारी में साग 😂comedy funny video! एकदम न्यू कॉमेडी वीडियो
    1
    ससुरारी में साग  😂comedy funny video! एकदम न्यू कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* *पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, श्रम के साथ योग-ध्यान एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिसिंग का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना के साथ सहभागिता की।* यह अभियान महज थाना परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ वातावरण, सकारात्मक सोच और बेहतर पुलिसिंग” के संकल्प के रूप में सामने आया। सुबह की शुरुआत जब हाथों में हथियारों के साथ नहीं, बल्कि झाड़ू और सफाई के उपकरणों के साथ हुई तो यह दृश्य अपने आप में एक प्रेरणादायी संदेश बन गया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यह भी प्रदर्शित किया कि जिस स्थान से समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया जाता है, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। *स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर के कार्यालयों, मुख्य भवनों, बैरक एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों की धूल-मिट्टी साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया गया, जिससे न केवल परिसर की स्वच्छता बेहतर हुई बल्कि अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।* अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी ने अपने कार्यस्थल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। किसी ने कार्यालय की सफाई की, किसी ने अभिलेख व्यवस्थित किए तो किसी ने परिसर एवं भवनों की सफाई की। पद और जिम्मेदारी अलग हो सकती है, लेकिन टीम के रूप में लक्ष्य एक ही रहा—थाना महुली को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाना। स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की ओर कदम स्वच्छता अभियान के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है। योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, एकाग्र एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया। *“वर्दी केवल पहनने की चीज नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।”"* थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और टीम भावना—ये सभी प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं। एक स्वच्छ थाना पुलिसकर्मियों के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और वहां आने वाले प्रत्येक फरियादी को यह एहसास कराता है कि वह एक व्यवस्थित, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवस्था के बीच अपनी बात रखने आया है। *आज का यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब रहा कि—* “जहां पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल को अपना घर समझकर स्वच्छ रखते हैं, वहीं से जनता की सेवा का भाव और भी मजबूत होकर निकलता है।” थाना महुली पुलिस ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और दैनिक अनुशासन का हिस्सा होनी चाहिए। *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिसकर्मी, सकारात्मक कार्य वातावरण और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।* “थाना हमारा कार्यस्थल है, जनता हमारी जिम्मेदारी है, स्वच्छता हमारा अनुशासन है, स्वास्थ्य हमारी शक्ति है, और सेवा हमारा संकल्प है।” थाना महुली पुलिस — सुरक्षा, सेवा, संवेदना और अनुशासन के साथ।
    2
    प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल*
स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल*
*पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, श्रम के साथ योग-ध्यान एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिसिंग का संकल्प*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना के साथ सहभागिता की।*
यह अभियान महज थाना परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ वातावरण, सकारात्मक सोच और बेहतर पुलिसिंग” के संकल्प के रूप में सामने आया।
सुबह की शुरुआत जब हाथों में हथियारों के साथ नहीं, बल्कि झाड़ू और सफाई के उपकरणों के साथ हुई तो यह दृश्य अपने आप में एक प्रेरणादायी संदेश बन गया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यह भी प्रदर्शित किया कि जिस स्थान से समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया जाता है, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
*स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर के कार्यालयों, मुख्य भवनों, बैरक एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों की धूल-मिट्टी साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया गया, जिससे न केवल परिसर की स्वच्छता बेहतर हुई बल्कि अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।*
अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी ने अपने कार्यस्थल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। किसी ने कार्यालय की सफाई की, किसी ने अभिलेख व्यवस्थित किए तो किसी ने परिसर एवं भवनों की सफाई की। पद और जिम्मेदारी अलग हो सकती है, लेकिन टीम के रूप में लक्ष्य एक ही रहा—थाना महुली को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाना।
स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की ओर कदम
स्वच्छता अभियान के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है।
योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, एकाग्र एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया।
*“वर्दी केवल पहनने की चीज नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।”"*
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और टीम भावना—ये सभी प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं।
एक स्वच्छ थाना पुलिसकर्मियों के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और वहां आने वाले प्रत्येक फरियादी को यह एहसास कराता है कि वह एक व्यवस्थित, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवस्था के बीच अपनी बात रखने आया है।
*आज का यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब रहा कि—*
“जहां पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल को अपना घर समझकर स्वच्छ रखते हैं,
वहीं से जनता की सेवा का भाव और भी मजबूत होकर निकलता है।”
थाना महुली पुलिस ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और दैनिक अनुशासन का हिस्सा होनी चाहिए।
*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिसकर्मी, सकारात्मक कार्य वातावरण और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।*
“थाना हमारा कार्यस्थल है,
जनता हमारी जिम्मेदारी है,
स्वच्छता हमारा अनुशासन है,
स्वास्थ्य हमारी शक्ति है,
और सेवा हमारा संकल्प है।”
थाना महुली पुलिस — सुरक्षा, सेवा, संवेदना और अनुशासन के साथ।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • विधायक गणेश चंद चौहान ने रखी वाचनालय निर्माण की आधारशिला, अधिवक्ताओं को अध्ययन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं के लिए वाचनालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान द्वारा वाचनालय की आधारशिला रखे जाने से तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। वाचनालय के निर्माण से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से संबंधित पुस्तकों, कानून की जानकारी तथा विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से तहसील परिसर में वाचनालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं ने इसे उपयोगी और सराहनीय पहल बताया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, भाजपा नेता रणविजय सिंह, अनिल जायसवाल, जन्मेजा मिश्रा, अंकुर पांडेय, अमरनाथ यादव, पवन कुमार, राम आशीष मौर्य और आलोक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे। वाचनालय के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में यह सुविधा शुरू होने से न केवल अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि न्यायिक कार्यों के दौरान आवश्यक पुस्तकों एवं कानूनी सामग्री तक आसानी से पहुंच भी हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    3
    विधायक गणेश चंद चौहान ने रखी वाचनालय निर्माण की आधारशिला, अधिवक्ताओं को अध्ययन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा
धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं के लिए वाचनालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान द्वारा वाचनालय की आधारशिला रखे जाने से तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
वाचनालय के निर्माण से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से संबंधित पुस्तकों, कानून की जानकारी तथा विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से तहसील परिसर में वाचनालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं ने इसे उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, भाजपा नेता रणविजय सिंह, अनिल जायसवाल, जन्मेजा मिश्रा, अंकुर पांडेय, अमरनाथ यादव, पवन कुमार, राम आशीष मौर्य और आलोक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
वाचनालय के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में यह सुविधा शुरू होने से न केवल अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि न्यायिक कार्यों के दौरान आवश्यक पुस्तकों एवं कानूनी सामग्री तक आसानी से पहुंच भी हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • बंद विद्यालयों को फिर शुरू कराएगी सपा सरकार : संग्राम यादव बूढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बंद किए गए विद्यालयों की स्थिति और सरकार की नीतियों की सच्चाई से जनता को अवगत कराया जा रहा है।विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार से अधिक विद्यालयों को बंद किया है। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में भी 16 से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती कर युवाओं को रोजगार देने का भी काम किया जाएगा। डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित लोग सरकार से सवाल करते हैं, इसलिए सरकारी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों का किया सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं संविधान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। आज समाज में जो भी लोग अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, उसमें शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संविधान खतरे में है। बढ़ती महंगाई और अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि हालात इसी तरह बने रहे तो गरीबों के मुंह से निवाला तक छिन जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने की। उन्होंने कहा कि चोर-डकैत किसी व्यक्ति का उतना नुकसान नहीं कर सकते, जितना नुकसान पढ़े-लिखे लोगों की चुप्पी से होता है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से रोजगार, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करनी चाहिए। ऐसी सरकार होनी चाहिए जो बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य दे सके। इस दौरान पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, बर्मन यादव, प्रमुख शकील अहमद, बलवंत यादव, हरहर महादेव गुरु राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    बंद विद्यालयों को फिर शुरू कराएगी सपा सरकार : संग्राम यादव

बूढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बंद किए गए विद्यालयों की स्थिति और सरकार की नीतियों की सच्चाई से जनता को अवगत कराया जा रहा है।विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार से अधिक विद्यालयों को बंद किया है। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में भी 16 से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती कर युवाओं को रोजगार देने का भी काम किया जाएगा।
डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित लोग सरकार से सवाल करते हैं, इसलिए सरकारी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं संविधान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। आज समाज में जो भी लोग अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, उसमें शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संविधान खतरे में है। बढ़ती महंगाई और अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि हालात इसी तरह बने रहे तो गरीबों के मुंह से निवाला तक छिन जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने की। उन्होंने कहा कि चोर-डकैत किसी व्यक्ति का उतना नुकसान नहीं कर सकते, जितना नुकसान पढ़े-लिखे लोगों की चुप्पी से होता है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से रोजगार, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करनी चाहिए। ऐसी सरकार होनी चाहिए जो बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य दे सके।
इस दौरान पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, बर्मन यादव, प्रमुख शकील अहमद, बलवंत यादव, हरहर महादेव गुरु राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    1
    दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    1
    दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.