बजौरा से हत्या के प्रयास कांड का दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल डोभी/गया डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई डोभी थाना कांड संख्या 86/26 के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बजौरा निवासी अनिल मिस्त्री एवं रवि कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में डोभी के प्रभारी थानाध्यक्ष सुकरात कुमार ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजौरा गांव में कचड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान सचित मिस्त्री पर धारदार हथियार (पसुली) से हमला कर उसका गला काटने का प्रयास किया गया। हमले में सचित मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

- गढ़ स्थित शौंडिक धर्मशाला परिसर में बुधवार को लगभग 5 बजे तक भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष, घोरीघाट मंडल अध्यक्ष विनय राय और कुन्दा भाजपा अध्यक्ष तिलेश्वर सिंह भोक्ता ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अनामिका कुमारी और जिला भाजपा उपाध्यक्ष कपिल पासवान मौजूद थे। प्रशिक्षण में प्रतापपुर, कुन्दा और घोरीघाट मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, संगठन कार्यशैली सिखाना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रशिक्षण गुरूवार को समापन होगा।1
- वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत घुरियावा पंचायत के कढ़उना गाँव में बीती रात महिला दुगोला का भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया, जहाँ देर रात तक हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महफ़िल का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश बनाम बिहार के बीच हुआ महामुकाबला रहा। इस रोमांचक दुगोला प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मशहूर दुगोला गायिका निर्मला यादव और बिहार की चर्चित गायिका मनीषा राज के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों कलाकारों ने अपनी दमदार आवाज, भावपूर्ण प्रस्तुति और लोकगीतों की शानदार शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्मला यादव ने अपनी पारंपरिक शैली और सुरों की गहराई से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं मनीषा राज ने भी अपने जोश और लोकगीतों के अनोखे अंदाज से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। एक के बाद एक पेश किए गए गीतों और सवाल जवाब के अंदाज में हुए दुगोला ने कार्यक्रम को बेहद रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। लोग देर रात तक तालियों और हूटिंग के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। पूरा माहौल मानो लोक संस्कृति के रंग में रंग गया था, जहाँ हर कोई झूमता और गुनगुनाता नजर आया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजन की सफलता से उत्साहित ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कराने की इच्छा जताई। कुल मिलाकर, कढ़उना गाँव में आयोजित यह महिला दुगोला कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदोपुर गांव निवासी स्व. गणेश चौधरी के पुत्र आशीष चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निरंजन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 50 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- mahrajgang mod dekund jane wale raste me1
- Post by M.Haque Bharti1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज शहर के आरबीआर खेल मैदान में फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। शुक्रवार यानी 3 अप्रैल 2026 को सेमीफाइनल मैच बक्सर और गया जिला के शेरघाटी टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे एक अंतिम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक विनोद कुमार ने की, जबकि संचालन संजय अंबेडकर ने किया। टाउन टीम रफीगंज के सदस्यों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 4 अप्रैल को फाइनल मैच पड़रिया टीम और सेमीफाइनल की विजेता टीम के बीच होगा। वहीं, 5 अप्रैल 2026 को विशेष आकर्षण के रूप में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश और बंगाल की टीमें आमने-सामने होंगी। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीमों को सम्मानित करने के लिए आकर्षक मेडल एवं पुरस्कार वाराणसी से मंगाए गए हैं। इस मौके पर गुड्डू चौरसिया, अशोक ठाकुर, शंकर शौण्डिक, किसु गुप्ता, पप्पू यादव बाबा, राहुल कुमार सिंह, शिशुपाल, अजीत कुमार उर्फ बिछा सहित अन्य सदस्य मौजूद1