स्वतंत्रता दिवस पर ANTF का बड़ा धमाका: 6 साल से फरार ₹65 हजार का इनामी तस्कर उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से गिरफ्तार भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान-मध्यप्रदेश में सक्रिय डोडा-चूरा तस्करी के कथित सूत्रधार पप्पूलाल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। छह साल से फरार चल रहे आरोपी पर विभिन्न पुलिस अधीक्षकों की ओर से कुल 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ANTF की टीम ने उसे उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से दबोचा। ANTF महानिरीक्षक पुलिस शरत कविराज ने बताया कि कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन और महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपी पप्पूलाल उर्फ पप्पू पुत्र बाबुलाल उर्फ बाबरूलाल (33), निवासी हांडीपुरा, थाना रतनगढ़, नीमच (मध्यप्रदेश) है। *मजदूरी से तस्करी तक का सफर* पुलिस के अनुसार आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। खेती-बाड़ी से पर्याप्त आमदनी नहीं होने पर वह दोस्तों की संगत में आकर डोडा-चूरा तस्करी से जुड़ गया। वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के सिंगोली थाने में उसके खिलाफ NDPS एक्ट का पहला मामला दर्ज हुआ और करीब एक साल जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद भी उसने तस्करी नहीं छोड़ी। वर्ष 2021 में बेगूं थाना क्षेत्र में डोडा-चूरा तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया। *16 से ज्यादा मुकदमे, पुलिस पर फायरिंग तक का इतिहास* पुलिस के मुताबिक पप्पूलाल के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह भीलवाड़ा के कोटड़ी, चित्तौड़गढ़ के बेगूं, जोधपुर के बिलाड़ा, फलोदी के लोहावट, श्रीगंगानगर के राजियासर तथा मध्यप्रदेश के रतनगढ़ और जावद थाना क्षेत्रों के मामलों में फरार बताया जा रहा था। एनसीबी कोटा के मामले में भी उसकी तलाश थी। उस पर भीलवाड़ा एसपी ने 25 हजार, चित्तौड़गढ़ एसपी ने 25 हजार, नागौर एसपी ने 5 हजार और नीमच एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। *मारवाड़ तक पहुंचाता था नशे की खेप* ANTF के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के अफीम किसानों से संपर्क कर माल एकत्रित करता था और उसे मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियां भरवाने में सक्रिय भूमिका निभाता था। तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से संपत्ति खड़ी करने के आरोप भी उस पर हैं। वर्ष 2022 में CBN कोटा में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई भी की गई थी। *मोबाइल छोड़ा, बसों से करता था सफर* पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और आवागमन के लिए बसों का सहारा लेता था। ANTF को सूचना मिली कि वह उदयपुर आया हुआ है। टीम ने शास्त्री नगर और हिरण मगरी क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि आरोपी खरीदारी के लिए सेलिब्रेशन मॉल गया है। ANTF की टीम आम खरीदारों के बीच पहुंची और आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते वह भाग नहीं सका। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा कथित तस्करी नेटवर्क का यह अहम आरोपी आखिरकार ANTF के शिकंजे में आ गया।

- 15 अगस्त पर मुल्तानी अहीराना सेवा सोसाइटी का कार्यक्रम संपन्न* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *15 अगस्त पर मुल्तानी अहीराना सेवा सोसाइटी का कार्यक्रम संपन्न* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल मुल्तानी अहीराना सेवा सोसाइटी की ओर से 15 अगस्त के अवसर पर मुल्तानी जमातखाना, भीलवाड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद फारूक मुल्तानी एवं समाज के प्रमुख हाजी मोहम्मद इकबाल उपस्थित रहे।* इस अवसर पर हाजी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक उद्देश्य देश की प्रगति, आपसी भाईचारा और समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और एकता को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 20 छात्र छात्राएं को10वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं को सम्मानित किया गया। मोहम्मद इदरीस ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत और सफलता की सराहना की तथा समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मोहम्मद इरफान व मोहम्मद इसाक ने कहा कि समाज की प्रगति में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की। वहीं मोहम्मद अल्ताफ ने कहा कि समाज के बच्चों का उत्साह बढ़ाना और उनकी सफलता का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, आपसी सहयोग और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में बच्चों का विशेष सम्मान किया गया। सोसाइटी की ओर से समाज की एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुल्तानी अहीराना सेवा सोसाइटी की इस पहल की सराहना की।2
- लसाड़िया कलां स्कूल में 15 अगस्त का भव्य उत्सव, छात्राओं ने शानदार नृत्य से बांधा समां लसाड़िया कलां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाड़िया कलां, तहसील राशमी, जिला चित्तौड़गढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने शानदार नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं की बेहतरीन प्रस्तुति पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।3
- यह वीडियो #भीलवाड़ा जिले के #मांडल क्षेत्र के किसी भाखलिया गांव का बताया जा रहा है जिसमें अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति द्वारा कुर्सी पर बैठने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई है, जिसके चलते वहां पर हंगामा हो गया हालांकि सोशल मीडिया के इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं , लेकिन इस सच्चाइ के लिए जल्दी हम ग्राउंड पर जाकर सच्चाई का पता करेंगे ,, @हाइलाइट Indian National Congress SP Bhilwara Bhilwara Police1
- 3 साल परेशान रहे ज़ुकाम से आयुष हॉस्पिटल से सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी1
- *मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़* चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान1
- Chittorgarh : मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़ चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी2
- जैन श्वेतांबर ग्रुप का स्वतंत्रता दिवस समारोह, दुवावा में स्कूल की बाउंड्री-सड़क की मांग, दिव्यांग विद्यालय में आजादी का जश्न, मुस्लिम समाज की तिरंगा रैली और कांग्रेस का भाजपा पर हमला जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्रताप का स्वतंत्रता दिवस समारोह, दुवावा में स्कूल की बाउंड्री-सड़क की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मुस्लिम समाज की विशाल तिरंगा रैली और कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला1
- आसींद गुर्जर समाज का अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देव नारायण जी का मंदिर पर जारी है पांच सो सालों से राबड़ी के प्रसाद की व्यवस्था श्री सवाई भोज मंदिर परिसर में है लगभग पांच सो से अधिक देशी नस्लों की गो माता से संचालित है गौ शाला देश के कोने कोने से आते है रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए श्री सवाई भोज मंदिर आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देव नारायण जी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा आस्था का केंद्र है, देखा जाए तो श्री सवाई भोज महाराज स्वयं एक बड़े गो भक्त थे ओर उसी की परम्परा सदियों से चली आ रही हैं और मंदिर ट्रस्ट की ओर से यहां विशाल गो शाला संचालित है जिसमें करीब पांच सो अधिक देशी नस्ल की गो माता है जिसका पूरा जिम्मा मंदिर ट्रस्ट देखता है राबड़ी के प्रसाद की परम्परा पांच सो सालों से अब भी है जारी मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देश के कोने कोने से श्रद्धालु भगवान श्री सवाई भोज भगवान देव नारायण जी महाराज के दर्शन के लिए आते है लेकिन इनको प्रसाद के रूप में सुबह से लेकर शाम तक देशी गो माता के दूध से दही बना कर एक विशेष प्रकार के मक्का गेहूं का व्यंजन तैयार कर उसे दही छाछ के साथ मिलाकर एक विशेष प्रकार का भोजन तैयार किया जाता हैं जिसे स्थानीय भाषा में राबड़ी कहा जाता हैं और राबड़ी का प्रसाद देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाता हैं जिसे श्रद्धालु बड़े ही आदर सम्मान के साथ में ग्रहण करते हैं वही इस राबड़ी का प्रसाद पूरी तरह से पौष्टिक एवं गुणकारी होता हैं तथा इस प्रसाद पूरी शुद्धता के साथ में बनाया जाता हैं और बाहर आने वाले श्रद्धालुओं को पूरे सम्मान के साथ में वितरित किया जाता हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिन रात श्रद्धालुओं की की जाती हैं सेवा मंदिर परिसर में श्री सवाई भोज भगवान देव नारायण जी मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज भी एक युवा एवं गो भक्त है और रात दिन मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के के लिए इंतजाम करने में लगातार मंदिर पर मौजूद कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहते हैं और समय समय पर खुद गौ शाला से लेकर भोजन भंडारे को जाकर देखकर व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश देते हैं ,वही सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज के सानिध्य में गुर्जर समाज के दो बड़े पर भादवि छठ ,माई सातम गुरु पूर्णिमा हरियाली अमावस्या सहित सभी धार्मिक पर्वों का बड़ा आयोजन मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जाता हैं जिसमें देश के कोने कोने से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं और अपनी मनों कामनाए पूर्ण करते हैं आसींद मंजूर 94138895961
- दीपपुरा घाटे पर भीषण सड़क हादसा, पिता समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। रावतभाटा के दीपपुरा घाटे पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को संभाला और उपचार के लिए रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। दर्दनाक हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण धोबी (34) निवासी चारभुजा चित्तोडगढ़, डेढ़ साल की बेटी राधिका ओर डेढ़ साल का भतीजा निर्मल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला स्टेट हाइवे पर दीपुरा घाटी में बाइक स्लिप होने का लग रहा है, मृतक युवक के बड़े भाई महेश ने अज्ञात वाहन से टक्कर का मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1