भ्रष्टाचार के खिलाफ अनूठा विरोध: देवरिया में पति-पत्नी मांगेंगे 'इच्छा मृत्यु' देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिग्विजय चौबे नामक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। चौबे का आरोप है कि अश्वनी पांडे अपने पद का दुरुपयोग कर बिना डॉक्टरों के कई निजी अस्पताल संचालित कर रहे हैं और करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अधिकारी को हटाने के आदेश के बावजूद मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। न्याय न मिलने से आहत होकर दिग्विजय चौबे ने घोषणा की है कि वे 18 मई 2026 को अपनी पत्नी के साथ इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति देने की चेतावनी देते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अनूठा विरोध: देवरिया में पति-पत्नी मांगेंगे 'इच्छा मृत्यु' देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिग्विजय चौबे नामक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। चौबे का आरोप है कि अश्वनी पांडे अपने पद का दुरुपयोग कर बिना डॉक्टरों के कई निजी अस्पताल संचालित कर रहे हैं और करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अधिकारी को हटाने के आदेश के बावजूद मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। न्याय न मिलने से आहत होकर दिग्विजय चौबे ने घोषणा की है कि वे 18 मई 2026 को अपनी पत्नी के साथ इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति देने की चेतावनी देते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
- बरियारपुर (देवरिया): जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बगहा मठिया में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक पत्रकार के मकान में रह रहे किरायेदारों पर दर्जनों हमलावरों ने न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि महिलाओं के साथ भी घोर अभद्रता की। इस घटना ने स्थानीय कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विवाद और हमला प्राप्त विवरण के अनुसार, ग्राम चकियवा (कोतवाली) निवासी पत्रकार दिलीप कुमार का बगहा मठिया में नया मकान है, जहाँ उन्होंने झांकी कार्यक्रम आयोजित करने वाले कलाकारों को कमरे किराये पर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 25 तारीख की देर रात झांकी समूह के आंतरिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 10 से 15 की संख्या में आए हमलावरों ने पत्रकार के आवास को घेर लिया और अंदर मौजूद किरायेदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए। मुख्य आरोपी और पुलिस की भूमिका पीड़ितों ने सत्यम नामक व्यक्ति को इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी बताया है। आरोप है कि सत्यम ने सुनियोजित तरीके से भीड़ इकट्ठा कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले को 'आपसी समझौते' के नाम पर रफा-दफा करने का प्रयास किया। न्याय की गुहार चूँकि मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र का है, इसलिए पीड़ितों ने अब थानाध्यक्ष बरियारपुर से निष्पक्ष जाँच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 27.04.2026 को थाना बघौचघाट की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 पवन शर्मा, आरक्षी सुभाष यादव व महिला आरक्षी अंकिता मिश्रा द्वारा कस्बा बघौचघाट में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री अवधेश राम, आरक्षी अनूप कुमार व महिला आरक्षी स्नेहा शुक्ला द्वारा ग्राम बहसुवां में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।1
- *पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान ।* *महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 27.04.2026 को थाना बघौचघाट की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री पवन शर्मा, आरक्षी सुभाष यादव व महिला आरक्षी अंकिता मिश्रा द्वारा कस्बा बघौचघाट में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री अवधेश राम, आरक्षी अनूप कुमार व महिला आरक्षी स्नेहा शुक्ला द्वारा ग्राम बहसुवां में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।1
- देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान चार किशोर डूबे जिसमें स्थानीय लोगो द्वारा दो को बचाया गया और 2 किशोरों को मौत हो गई।2
- देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार लड़कों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को भाटपार रानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार लड़के छोटी गंडक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान गहराई में जाने से दो लड़के डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। डूबने वाले बच्चों की पहचान अतुल कुशवाहा (उम्र लगभग 14 वर्ष) और किशन गुप्ता (उम्र लगभग 12 वर्ष) के रूप में हुई है। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- तेल के लिए लोगों ने पेट्रोल पंप पर फिर से लगाने शुरू कर दिए लंबी-लंबी लाइन.....1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- देवरिया: पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की 'मिशन शक्ति' और 'एण्टी रोमियो' टीमों द्वारा 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 'शक्ति दीदी' की टीमों ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 1076) की जानकारी साझा की। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना और मनचलों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।1