मुजफ्फरनगर पहुंचीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, योजनाओं की समीक्षा के साथ की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने गुरुवार को विकास भवन स्थित सभागार में महिलाओं से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की।इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार,समाज कल्याण,स्वास्थ्य,बेसिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा,पिछड़ा वर्ग कल्याण,दिव्यांगजन सशक्तिकरण,अल्पसंख्यक कल्याण,उद्योग,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,पंचायती राज,कौशल विकास,परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं एवं लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।अधिकारी पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य सुनिश्चित करें। "महिला उत्पीड़न के मामलों की भी समीक्षा" बैठक के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों से मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई।अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं को समय से न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित महिलाओं द्वारा कुल आठ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और प्रत्येक प्रकरण में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। "पांच लाभार्थियों को वितरित किए लैपटॉप" कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान एवं सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड से लाभ प्राप्त कर रहे पांच लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।लैपटॉप प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने खुशी जताई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर,पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया,मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका,जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी,क्षेत्राधिकारी जानसठ रिशिका सिंह सहित महिला कल्याण,बाल विकास,स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में महिलाएं और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर पहुंचीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, योजनाओं की समीक्षा के साथ की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने गुरुवार को विकास भवन स्थित सभागार में महिलाओं से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की।इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार,समाज कल्याण,स्वास्थ्य,बेसिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा,पिछड़ा वर्ग कल्याण,दिव्यांगजन सशक्तिकरण,अल्पसंख्यक कल्याण,उद्योग,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,पंचायती राज,कौशल विकास,परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं एवं लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।अधिकारी पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य सुनिश्चित करें। "महिला उत्पीड़न के मामलों की भी समीक्षा" बैठक के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की पुलिस एवं संबंधित
विभागीय अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों से मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई।अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं को समय से न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित महिलाओं द्वारा कुल आठ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और प्रत्येक प्रकरण में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। "पांच लाभार्थियों को वितरित किए लैपटॉप" कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान एवं सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड से लाभ प्राप्त कर रहे पांच लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।लैपटॉप प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने खुशी जताई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर,पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया,मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका,जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी,क्षेत्राधिकारी जानसठ रिशिका सिंह सहित महिला कल्याण,बाल विकास,स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में महिलाएं और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
- यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर ₹3 लाख की ठगी का आरोप, भर्ती नहीं हुई तो पैसे मांगने पर धमकी देने का दावा मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। दिल्ली निवासी अफसर ने एसएसपी मुजफ्फरनगर को शिकायत देकर कसेरवा निवासी काला उर्फ ताहिर पर अपने भांजे की यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, साढ़े 7 लाख रुपये में भर्ती कराने की बात तय हुई थी, जिसके बाद अलग-अलग तारीखों में रकम दी गई। लेकिन भर्ती नहीं हुई तो पैसे वापस मांगने पर आरोपी कथित तौर पर लखनऊ और भर्ती बोर्ड में रकम फंसी होने की बात कहकर उसे टालता रहा। पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मरवाने और एनकाउंटर कराने की धमकी तक दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपने की बात कही है। अब पीड़ित ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बाइट = अफसर (पीड़ित)4
- रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का संदेश गया। रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का संदेश गया।1
- मेरठ कचहरी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, जलती तस्वीर को दरोगा ने बचाया मेरठ कचहरी परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाए जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताया और बाद में तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवा दरोगा जलती हुई तस्वीर को अपने हाथों की परवाह किए बिना हटाकर बचाते नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मेरठ कचहरी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, जलती तस्वीर को दरोगा ने बचाया मेरठ कचहरी परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाए जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताया और बाद में तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवा दरोगा जलती हुई तस्वीर को अपने हाथों की परवाह किए बिना हटाकर बचाते नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,बेसमेंट में चल रहा ओटी सील। *मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित इंडियन हॉस्पिटल में देर रात डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद हुए हंगामे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया गया है।* *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार, इंडियन हॉस्पिटल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के संबंध में सीएमओ ने स्पष्ट किया कि वह मुजफ्फरनगर जनपद में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस या चिकित्सकीय गतिविधि नहीं कर सकते।* *सीएमओ ने कहा कि यदि डॉक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस या गतिविधि किए जाने की जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।*1
- *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सोनकर की लगातार जनता से अपील कहा ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनको प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके* *मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 75 किलो वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।* *विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।* *अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।* *इस कार्रवाई में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सोनकर के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राहुल शर्मा, सागर कुमार और प्रदीप कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।* *वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।* *तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।*1
- महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है। महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है।1
- मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने के आरोप में डॉक्टर सम्राट को भी किया गिरफ्तार,चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस1
- कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किशोरी अपहरण-दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मामले में मु0अ0सं0-360/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 70(1) बीएनएस, 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम तथा 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में किशोरी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के घायल होने सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, 27 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद, निवासी 515 लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगण के संगठित अपराध में संलिप्त होने के दृष्टिगत उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने बाइट के माध्यम से मामले में की गई पुलिस कार्रवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।1