खालेहार में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भक्ति और ज्ञान का हुआ विस्तार जगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खालेहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास कथावाचक गणेश शंकर शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों का विस्तार से वर्णन करते हुए धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश का संदेश दिया। इस दौरान विदुर-मैत्रेय संवाद के माध्यम से ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। वहीं कपिल-देवहूति संवाद में भगवान कपिल मुनि द्वारा आत्मज्ञान और सांख्य दर्शन की गूढ़ बातों पर प्रकाश डाला गया। कथावाचक गणेश शंकर शास्त्री ने बताया कि ध्रुव चरित्र हमें दृढ़ निश्चय, अटूट श्रद्धा और भगवान के प्रति सच्ची भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बालक ध्रुव की कठोर तपस्या और समर्पण के कारण ही उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हुई, जो हर भक्त के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर महेश तिवारी, राकेश तिवारी, धनंजय तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, शिवम, विनय, मोहित, विकास, गोलू आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

- ऊंचाहार/रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी उपलक्ष्य में अरखा स्थित जवाहर इंटर कॉलेज के निकट एक विशाल 'विशेष कैंप' का आयोजन किया गया। 'नौ साल बेमिसाल' थीम पर आधारित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, पीडी सतीश प्रसाद मिश्रा और खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विकास और सुशासन पर संबोधन जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय ने सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "आज उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा हकीकत में बदल रहा है। पिछले नौ साल भ्रष्टाचार मुक्त शासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया है। आज प्रदेश में कानून का राज है और विकास की गंगा हर गाँव-गली तक पहुँच रही है।" दिव्यांगों को सहारा और महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाया गया, जहाँ विधायक ने 22 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसिकल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। साथ ही, क्षेत्र की गरीब और पात्र महिलाओं को 2000 साड़ियाँ वितरित की गईं। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। विभिन्न योजनाओं का मिला सीधा लाभ कैंप में शासन की विभिन्न योजनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लाभार्थीयो को आयुष्मान कार्ड और 5 लोगों को टी.बी. रोगियों को पोषण किट बांटी गई। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जालपा समूह को 6 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इसके अलावा, 6 लाभार्थियों कोआवास योजना के लाभार्थियों को चाबियाँ दी गईं और बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराए गए। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह, अभिलाष चंद्र कौशल, निगोहा प्रधान आशीष तिवारी, ब्लॉक मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, अभिषेक शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।1
- सिराथू विधानसभा सीट को लेकर सियासी माहौल गर्म है। एक तरफ केशव प्रसाद मौर्य का मजबूत राजनीतिक अनुभव है, तो दूसरी ओर अनीता त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव और शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल जैसे नाम भी चर्चा में हैं।1
- खागा के एक रिसार्ट में सम्पन्न हुआ खागा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की नगर पंचायत खागा के नगर के यशराज रिसार्ट में शुक्रवार को खागा मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का कार्यक्रम शुभारंभ खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान व बुंदेलखंड महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती जयंती वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहकर प्रशिक्षण लिया और रात्रि प्रवास किया दो दिवसीय प्रशिक्षण में सात वर्गों में अलग अलग वक्ताओं ने प्रमुख कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विकाश कार्य व नीतियों एवं कार्य करने के रूपरेखा को विस्तार से जानकारी दिया इस मौके पर खागा चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह,रामप्रकाश गौतम, श्रीमती अर्पणा गौतम, शिवचंद शुक्ला, प्रवीण पांडे, संतोष गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह , चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, जयंती वर्मा अजय गुप्ता,दुर्गाशंकर गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, आलोक केशरवानी ,राम प्रताप सिंह, विमलेश पांडे, के के मिश्र ,जुगेश सिंह,बृजेश सिंह,धर्मेंद्र परिहार, पंकज पाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। आइये सुनाते हैँ क्या कुछ कहा खागा की लोकप्रिय विधायक कृष्णा पासवान ने अलोक कुमार केशरवानी4
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar1
- ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जब मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेवादा गांव निवासी संतोष सरोज (40) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की देर शाम वह बाबूगंज से काम खत्म कर अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित बाईपास पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का बुरा हाल संतोष अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी फूलनदेवी और बच्चों—प्रांशु, नयन और पलक—का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुँचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की कार्यवाही इस संबंध में ऊँचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।1