पंचायत चुनाव से पहले गहलोत ने फिर किया जादू? आदिवासी अंचल के नेताओं ने लगाए ‘चौथी बार CM’ के नारे राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच आज प्रदेश में ऐसा सियासी घटनाक्रम होने के संकेत मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि बीजेपी को नुकसान हो सकता है। वहीं कांग्रेस को मजबूती मिलेगी जयपुर: राजस्थान में पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। सियासत में इसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मास्टर स्ट्रोक से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, जब पूर्व मंत्री और वागड़ के कद्दावर आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। मालवीय के साथ बाप पार्टी के 309 कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस बीच एक बार फिर गहलोत को चौथी बार CM बनाए जाने की उठने लगी है। इसको लेकर वीडियो भी सामने आया है। इधर, कांग्रेस की सियासत में इस घटनाक्रम से हलचल मच गई है. 309 कार्यकर्ताओं के साथ गहलोत से मिलने पहुंचे बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मालवीय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन इस साल जनवरी में उनका बीजेपी से मोह भंग हो गया। इधर गुरुवार को उस समय सियासत में हलचल मच गई। जब मालवीय बाप पार्टी के 309 कार्यकर्ताओं के साथ गहलोत के निवास पर पहुंचे, जहां गहलोत ने भी इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इधर, पंचायत राज चुनाव से पहले इस बड़े घटनाक्रम को सियासत में गहलोत का बड़ा राजनीतिक दाव पेच माना जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा भी पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि अगर कोई बीजेपी का कार्यकर्ता कांग्रेस का दुपट्टा पहनता है तो वह मेरे लिए भगवान की तरह है, क्योंकि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट हो रहा है चौथी बार सीएम को लेकर उठी मांग मालवीय और गहलोत की मुलाकात के बीच कार्यकर्ताओं ने गहलोत को फिर से CM बनाए जाने की मांग उठाई। इसको लेकर नारेबाजी करते हुए कहा कि 'हमारा CM कैसा हो, अशोक गहलोत जैसा हो।' इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम से एक बार फिर कांग्रेस की सियासत में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से आखिर कौन सीएम के लिए दावेदार होगा? यह बहस फिर से शुरू हो गई है। सियासत में फिर से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या फिर गहलोत और पायलट के बीच CM की प्रतिद्वंदिता को लेकर टकराव देखने को मिलेगा? इधर, राजनीतिक जानकर मालवीय और बाप पार्टी के 309 कार्यकर्ताओं के गहलोत से मिलने के पीछे पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की वागड़ क्षेत्र को साधने की बड़ी कोशिश मान रहे हैं बाप पार्टी की वजह BJP को मिलता है फायदा इस मौके पर गहलोत ने मीडिया से कहा कि कई लोग गलतफहमी में पार्टी छोड़कर चले गए थे, लेकिन अब कांग्रेस की विचारधारा और सरकार के कार्यों को याद करते हुए वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इस योजना से लाखों लोगों को रोजगार मिला, जबकि अब काम प्रभावित होने से लोगों में निराशा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की नीतियों को आज भी ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में याद किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने BAP पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की मौजूदगी से त्रिकोणीय मुकाबला बनता है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिलता है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश में युवाओं और छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। इससे भाजपा का जनाधार और नेतृत्व का प्रभाव लगातार घट रहा है। गहलोत ने आदिवासी समाज और BAP के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस में लौटने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस आगे भी आदिवासी हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी !

- दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,, इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया4
- दौसा दादूदयाल मंदिर में हुई चोरी की वारदात1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया। दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा। सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।2
- हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे ◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग ◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई1
- महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥3
- लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना रनौत का पुतला जलाने वाले थे, दरोगा जी कंगना के फैन निकले, पुतला लेकर भाग गए।1