खैरथल वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान खैरथल। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खैरथल की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी निशा बालानी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। निशा बालानी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की जरूरतों को लेकर लोगों से संवाद कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान निशा बालानी ने मतदाताओं को अपने चुनावी एजेंडे और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए वार्ड के बेहतर विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिलते हुए निशा बालानी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वार्ड में लोगों से संपर्क करती और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं।
खैरथल वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान खैरथल। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खैरथल की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी निशा बालानी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। निशा बालानी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की जरूरतों को लेकर लोगों से संवाद कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान निशा बालानी ने मतदाताओं को अपने चुनावी एजेंडे और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए वार्ड के बेहतर विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिलते हुए निशा बालानी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वार्ड में लोगों से संपर्क करती और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं।
- सिहाली कलां में 200 मीटर सड़क बदहाल, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा मुंडावर। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सिहाली कलां में गांव के छोर से कुंदनदास मंदिर मार्ग तक करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से विद्यार्थी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा यह सड़क भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण समाजसेवी देवेंद्र सिंह चौहान, कैप्टन रणधीर सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, राजू पंच, जयसिंह, रोहतास सिंह, सुनील, विजेंदर सिंह, इसब खान, मोहर सिंह थानेदार, मिन्नी ठेकेदार, प्रदीप, लक्ष्मण, सियाराम, धर्मेंद्र और शक्ति सिंह के अनुसार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से एक-दो बार नहीं, बल्कि अनेक बार शिकायत एवं मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा।3
- तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।1
- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद "1
- पुनहाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का 21वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन1
- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- किशनगढ़बास में मूसलाधार बरसात से बिगड़े हालात, मुख्य बाजारों सहित निचले इलाकों में भरा पानी किशनगढ़ बास। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने किशनगढ़ बास कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। करीब 2 घंटे तक हुई तेज बरसात के बाद कस्बे के कई हिस्से जलमगन हो गए। मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों और कॉलोनी में जगह-जगह पर पानी भर गया। जिससे आने जाने-वाले आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर वर्ष बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति सामने आती है । लेकिन इस बार हुई तेज बारिश ने समस्या को और भी विकराल रूप दे दिया है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश का सबसे अधिक असर गंज रोड, मुख्य बाजार, बत्रा कॉलोनी, जगदंबा कॉम्प्लेक्स, तिजारा रोड पर स्थित विभिन्न कॉलोनीयों एवं अनाज मंडी के बाहर तालाब जैसा नजारा देखने को मिला। इन इलाकों में सड़के पानी से लबालब हो गई। वही जगदंबा कॉम्पलेक्स सहित गंज रोड की कई स्थान पर दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। इससे व्यापारियों को सामान खराब होने की चिंता करता आने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सामान्य से अधिक बारिश होते ही जल भराव की स्थिति बन गई है। नालियों की सफाई और पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बरसात का पानी लंबे समय तक सड़कों और निचले इलाकों में भर जाता है। बारिश के दौरान मुख्य बाजार एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जल भराव ने एक बार फिर कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं नगर पालिका से स्थाई समाधान की मांग की है, ताकि आगामी बारिश में हर बार उत्पन्न होने वाली जल भराव की समस्याओं से इक्तव्यवासियों को राहत मिल सके । -हर साल बारिश में यही कहानी- किशनगढ़ बास में बारिश के दौरान जल भराव कोई नई समस्या नहीं है। मानसून आते ही कस्बे में पानी भरने की समस्या सामने आने लगती है मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद बने हालात ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कस्बे में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था की। आवश्यकता अब भी बनी हुई है। गौरतलब है कि नगर पालिका किशनगढ़ बास के द्वारा हर साल नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं लेकिन समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है।1
- तावडू क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3.15 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार नूंह में नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू अपराध जांच शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाजिद उर्फ काला नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए स्विफ्ट कार से जा रहा था। नल्हड़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ा गया। तलाशी में कार के हैंडब्रेक के पास छिपाकर रखी 30 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चार वाहन चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।1
- गांव शिकारपुर राहरी तावडू में मनाया गया ईद मिलादुन्नबी1
- विराटनगर में पिकअप और लोक परिवहन बस की भिड़ंत के बाद मौके पर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक युवक के साथ कथित तौर पर हाथापाई और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने पहुंची पुलिस के इस कथित व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है या उनके साथ हाथापाई करना? यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है तो थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बेहद गंभीर चिंता का विषय है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या उच्चाधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे विराटनगर रिपोर्टर बाबूलाल गुर्जर1