Shuru
Apke Nagar Ki App…
तमिलनाडु में काम के दौरान छत से गिरकर जान गंवाने वाले झारखंड निवासी अरविंद सिंह के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर अरविंद काम कर रहा था, वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद भी कंपनी की ओर से तत्काल उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई और गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया
Ashok Kumar
तमिलनाडु में काम के दौरान छत से गिरकर जान गंवाने वाले झारखंड निवासी अरविंद सिंह के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर अरविंद काम कर रहा था, वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद भी कंपनी की ओर से तत्काल उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई और गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- धनवंतरी सभा कक्ष का उद्घाटन नगर विधायक ने किया1
- मिर्जापुर मे परिवार सहित माँ विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन पूजन दर्शन पूजन के पश्चात पत्रकारों से बात चीत के दौरान उन्होंने विंध्य कारिडोर की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि मैने महसूस किया है कि ये जो बड़े बड़े कारिडोर बनें है और चौड़ी चौड़ी सड़के बनीं है यह बताता है कि माँ की जो कृपा विशालता हमारे ह्रदय में है वही समाज के लिए होना चाहिए उन्होंने माँ के भजन के साथ माँ की महिमा बताई और अन्य सवालों के जबाब दिए2
- भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी1
- मैं यूपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले से हूं मैं मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करता था तो मेरा दो महीने से पेमेंट नहीं दिए हैं और ऊपर से मांग रहा हूं तो गाली गलौज और मार पीट करने के लिए धमकी दिया जा रहा है सेठ का नाम है सुनील जगताप उनका मोबाइल नंबर 8850784663 और मेरा मोबाइल नंबर 9130363447 मेरे जितने भाई बहन इस वीडियो को देख रहे हैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह इंसान और किसी गरीब के साथ ऐसा गलत व्यवहार ना कर सके1
- plz Last tk 🙏🙏1
- यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा विधानसभा से विधायक डॉ. वाचस्पति ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया में आयोजित जन्मोत्सव सम्मान समारोह एवं प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आने वाले चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की, बल्कि अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। डॉ. वाचस्पति ने बताया कि विधायक निधि के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कुल दो सौ पचास मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत बासठ मार्गों पर निर्माण कार्य संपन्न कराया गया। त्वरित योजना के माध्यम से सात मार्गों का निर्माण कराया गया, जबकि राज्यांश योजना के तहत चार मार्गों पर कार्य कराए गए। उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत के परियोजना प्रबंधक के माध्यम से नौ मार्गों का निर्माण कराया गया। वहीं वर्ष दो हजार बाईस से लेकर दो हजार छब्बीस तक चलाए गए विशेष मरम्मत एवं गड्ढा-मुक्त अभियान के अंतर्गत तीन सौ पचानवे मार्गों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा-मुक्त किया गया। इसके अलावा मंडी समिति के माध्यम से भी दस मार्गों का निर्माण कराया गया है। प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एक सौ नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं। साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरानवे हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में लोगों को सुविधा मिली। जनसुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सत्तावन वाटर कूलर स्थापित कराए गए हैं, जिससे राहगीरों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर तीन सौ उनहत्तर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मद में कुल सात करोड़ चौदह लाख निन्यानवे हजार पाँच सौ बासठ रुपये की धनराशि संबंधित जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को अपना धर्म समझा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में यदि जनता चाहेगी और पुनः एक बार सेवा करने का अवसर देगी, तो वे पहले से भी अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ बारा विधानसभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास जनता पर है और जनता ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्य स्वयं उनकी कार्यशैली का प्रमाण हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। उक्त बातें विधायक डॉ वाचस्पति ने समाजसेवी अर्पित जायसवाल के द्वारा आयोजित उनके भांजे के जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रेसवार्ता के माध्यम से कही, मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, नितेश निषाद, भाई लाल जायसवाल, अमन पांडेय, सुनील जायसवाल, इंद्रजीत पासी, स्थानीय लोग एवं मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।2
- वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की इंस्टाग्राम पर राजू भाई के नाम से इंस्टाग्राम आईडी है रील में उसने सोने के भाव को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है युवक ने एक वीडियो में बताया कि वह मिर्जापुर का ही रहने वाला है2
- मिर्जापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार ग्राम पंचायत में मंगलवार को आयोजित बैठक में हंगामा हुआ। आरोप है कि निष्कासित पंचायत सहायक सुश्री नम्रता रत्ना के भाई और बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैठक में बाधा डाली और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है2
- मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बुधवार को मेजा रोड बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सपा विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेजा विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ता मेजा रोड बाजार में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और नारेबाजी कर पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। इस दौरान विजयराज यादव रंगलाल यादव, वीरेंद्र पटेल, जगदीश यादव, नितेश तिवारी, रंग बहादुर यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा ,कमला पटेल,मौलाना अब्दुल कलाम, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, मंगला प्रसाद पाल, सूरज यादव,सूरज सिंह यादव,रक्षा मंत्री यादव, प्रेमचंद यादव अमन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।1