हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्यवाई से मचाहड़कंप Aks@ tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था। वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फोटो कैप्शन :
हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्यवाई से मचाहड़कंप Aks@ tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद कब्जाधारियों
द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था। वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फोटो कैप्शन :
- #दरबारश्रीकैड़ेवालेबाबाजीकादरबार, स्योहारा रोड, धामपुर मौहड़ा श्रीकैड़े वाले बाबा, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह जी के द्बारा भंडारा एवं डॉ भूपेन्द्र सिंह चौहान नसीरपुर बनवारी वाले जी ने भी भंडारा कराया, आज रविवार 5 अप्रैल 2026 को1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।1
- मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी क्षेत्र स्थित डीलरा चौक पर रविवार, 5 अप्रैल को लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलने पर थाना डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। पुलिसकर्मियों ने यातायात को व्यवस्थित करते हुए धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीलरा चौक पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, खासकर बाजार और भीड़भाड़ के समय। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।1
- अमरोहा। जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामगंगा नहर की पटरी के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिन्टू अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर भी मिटा देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और नाजिर निवासी बिजनौर तथा पिन्टू निवासी अमरोहा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।4
- sunny Leone की नई viral हुई वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है। ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर) खनन का प्रकार: मिट्टी स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर अनुमति अवधि: 15 दिन प्रारंभ तिथि: 30-03-2026 समाप्ति तिथि: 13-04-2026 स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।2
- अलाउद्दीन साबिर कलियरी रहमतुल्ला अलेह के मजार शरीफ पर हजारी सूफी वसीम अहमद कादरी सज्जादा नशीन1