भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर आज देशभर के साथ-साथ सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर में एक बेहद भव्य और गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठीक सुबह 11:00 बजे पूरा विद्यालय परिसर 'वंदे मातरम' के ओजस्वी स्वर से गुंजायमान हो उठा। देश-विदेश में एक ही समय पर एक साथ गूंजे इस राष्ट्रभक्ति के गान ने हर किसी को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया। इस ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना चौधरी जी, मुख्य वक्ता के रूप में संजीव शर्मा जी और प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी आचार्य वृंद, बच्चों के माता-पिता तथा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर पूरे सम्मान और गौरवमयी तरीके से वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाया। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर आज देशभर के साथ-साथ सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर में एक बेहद भव्य और गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठीक सुबह 11:00 बजे पूरा विद्यालय परिसर 'वंदे मातरम' के ओजस्वी स्वर से गुंजायमान हो उठा। देश-विदेश में एक ही समय पर एक साथ गूंजे इस राष्ट्रभक्ति के गान ने हर किसी को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया। इस ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना चौधरी जी, मुख्य वक्ता के रूप में संजीव शर्मा जी और प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी आचार्य वृंद, बच्चों के माता-पिता तथा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर पूरे सम्मान और गौरवमयी तरीके से वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाया।
भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर आज देशभर के साथ-साथ सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर में एक बेहद भव्य और गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठीक सुबह 11:00 बजे पूरा विद्यालय परिसर 'वंदे मातरम' के ओजस्वी स्वर से गुंजायमान हो उठा। देश-विदेश में एक ही समय पर एक साथ गूंजे इस राष्ट्रभक्ति के गान ने हर किसी को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया। इस ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना चौधरी जी, मुख्य वक्ता के रूप में संजीव शर्मा जी और प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी आचार्य वृंद, बच्चों के माता-पिता तथा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर पूरे सम्मान और गौरवमयी तरीके से वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाया। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर आज देशभर के साथ-साथ सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर में एक बेहद भव्य और गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठीक सुबह 11:00 बजे पूरा विद्यालय परिसर 'वंदे मातरम' के ओजस्वी स्वर से गुंजायमान हो उठा। देश-विदेश में एक ही समय पर एक साथ गूंजे इस राष्ट्रभक्ति के गान ने हर किसी को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया। इस ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना चौधरी जी, मुख्य वक्ता के रूप में संजीव शर्मा जी और प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी आचार्य वृंद, बच्चों के माता-पिता तथा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर पूरे सम्मान और गौरवमयी तरीके से वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाया।
- समुद्र के प्रहरी नाविकों की सुरक्षा के लिए आगे आई राजपूत कल्याण सभा, काली पट्टी बांधकर जताया समर्थन हमीरपुर Seafarers are the Heartbeat of the Ocean” अभियान के समर्थन में राजपूत कल्याण सभा हमीरपुर ने समुद्र में कार्यरत नाविकों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर समाज के सभी वर्गों से एकजुट होने की अपील की है। सभा के पदाधिकारियों ने 25 सितंबर को बाजू में काली पट्टी बांधकर अभियान के प्रति समर्थन जताया। सभा ने कहा कि समुद्री परिवहन और वैश्विक व्यापार को सुचारू बनाए रखने में नाविकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नाविक लंबे समय तक अपने परिवारों से दूर रहकर कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान केवल समुद्री क्षेत्र का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा मुद्दा है। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों जोगिंदर ठाकुर, अजय रनोत, रविंद्र सकलानी, परवीन लकी, महिंदर भारद्वाज, यशपाल मन्हास, संजीव बंटी ठाकुर, रवि ठाकुर और सरूप ठाकुर ने सामूहिक रूप से काली पट्टी बांधकर नाविकों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। सभा ने जून माह में अमेरिका द्वारा समुद्री जहाज पर किए गए हमले में हमीरपुर जिला के आदित्य शर्मा सहित भारत के दो अन्य अधिकारियों की दुखद मौत पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सभा ने भारत सरकार से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तथा मामले में दोषी देश के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। राजपूत कल्याण सभा ने दुनिया भर में समुद्री क्षेत्र में कार्यरत नाविकों की मौत और गुमशुदगी की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता जताई। सभा ने कहा कि प्रत्येक नाविक का जीवन अमूल्य है और उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण, सम्मानजनक परिस्थितियां तथा सुरक्षित रूप से अपने परिवारों के पास लौटने का अधिकार मिलना चाहिए। सभा ने समाज के सभी वर्गों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से “Heartbeat of the Ocean” अभियान से जुड़कर “सुरक्षित समुद्र, सुरक्षित नाविक और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों” का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की।1
- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं देखिए जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं1
- रामपुर बुशहर में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिसमें पहला स्थान प्राप्त किया ऊना कॉलेज ने, दूसरा स्थान प्राप्त किया नेरवा कॉलेज ने और तीसरा स्थान प्राप्त किया सीमा कॉलेज ने #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1
- चरस रखने के दोषी 61 वर्षीय व्यक्ति को 1 साल का कारावास और 10 हजार जुर्माने की सजा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर ने सुनाया फैसला, आठ गवाहों के बयान के बाद दोष सिद्ध चरस रखने के दोषी 61 वर्षीय व्यक्ति को 1 साल का कारावास और 10 हजार जुर्माने की सजा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर ने सुनाया फैसला, आठ गवाहों के बयान के बाद दोष सिद्ध1
- जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क तो मिला, लेकिन युवाओं को रोजगार देने की बजाय नशे का बढ़ा कारोबार ,प्रो. राम कुमार बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा के जिला स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के लिए बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजना स्वीकृत की थी, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना की गति प्रभावित हुई और प्रदेश में रोजगार के साथ-साथ नशे की समस्या भी गंभीर होती चली गई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क ऊना जिले के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। सरकारी दस्तावेजों में भी परियोजना से15,000 से 20,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान दर्ज है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश को औद्योगिक पहचान देने वाली इस परियोजना का लाभ धरातल पर तेजी से मिलना चाहिए। उन्होंने नशे के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि आज हिमाचल में चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि सरकार के मंचों से नशे के खात्मे की बातें तो की जाती हैं, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नशे की उपलब्धता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरोली क्षेत्र के एक बड़े नेता के राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रदेश में चिट्टे का कारोबार फैलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है ।1
- #कांगड़ा (गगल): गगल चौक पर पुलिस ने लगाया नाका, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान गगल चौक पर पुलिस नाक कांगड़ा (गगल):- यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गगल पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गगल चौक पर नाका लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। नाके के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। कांगड़ान्यूज़24 के लिए गग्गल से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट1
- ठेकेदारी की लड़ाई में पिस रही बिलासपुर की जनता : सुभाष ठाकुर ठेकेदारी को लेकर आपसी लड़ाई में उलझे बंबर और त्रिलोक जमवाल : सुभाष ठाकुर बिलासपुर। भाजपा सदर के पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और वर्तमान भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के बीच ठेकेदारी को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस विवाद का खामियाजा बिलासपुर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में कभी गोलीकांड तो कभी कुल्हाड़ी कांड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे और फोरलेन के कार्यों में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के बीच विवाद हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में किसी तरह का गुंडाराज नहीं है, लेकिन पिछले चार वर्षों में विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक रही है। उनके अनुसार, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता से जुड़े विकास के मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि बंबर ठाकुर और त्रिलोक जमवाल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति से जनता का विकास नहीं हो रहा, बल्कि नुकसान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिलासपुर को किस दिशा में ले जाया जा रहा है। उन्होंने दोनों नेताओं से व्यक्तिगत और ठेकेदारी से जुड़े विवादों से ऊपर उठकर बिलासपुर के विकास और जनता के हितों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।1
- जटेहडी स्कूल में एक दिवसीय"स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम," आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में हाथों को सही तरीक़े से धोना सिखाया गया। टीजीटी मेडिकल कंचन लता ने बताया कि हाथों की सही तरीके से सफाई करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कई गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचने का सबसे असरदार और आसान तरीका है। उन्होंने छात्रों को लाइव डेमो देकर हाथों को सही तरीके से साफ करने का 'SUMAN-K' (सुमन-के) एक आसान और यादगार तरीका है बताया, जिसमें हर अक्षर का एक खास मतलब होता है।SUMAN-K' का अर्थ और चरण:S (सीधा ): पहले साबुन और पानी लगाकर दोनों हथेलियों को आपस में सीधा करके अच्छी तरह रगड़ें। U (उल्टा ): एक हाथ की हथेली से दूसरे हाथ की उल्टी तरफ (पीठ) और उंगलियों के बीच की जगहों को अच्छे से साफ करें।M (मुट्ठी ): दोनों हाथों की मुट्ठियों को बंद करके दूसरे हाथ की हथेली पर अंदर की तरफ घुमाकर रगड़ें।A (अंगूठा ): दोनों हाथों के अंगूठों को अच्छी तरह से पकड़कर घुमाते हुए साफ करें।N (नाखून ): उंगलियों के नाखूनों को हथेलियों पर रखकर अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। K (कलाई ): अंत में दोनों हाथों की कलाई को ठीक से रगड़कर साफ करें। कक्षा दसवीं की छात्रा रक्षिता ने इस पूरी क्रिया को सबके सामने दोहराया। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने उपस्थित छात्रों/ शिक्षकों को बताया कि हाथों को साफ करते समय कम से कम 20 से 30 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह मलना चाहिए, ताकि सारे कीटाणु और बैक्टीरिया पूरी तरह निकल जाए।1
- अनसोली में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग अनसोली में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग कांगड़ा, 25 सितंबर: कांगड़ा के अनसोली गांव में 3–4 दिन पहले हुए तेजधार हथियार से हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को कांगड़ा पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से भी गुहार लगाएंगे। पुलिस ने बताया कि मामले में कई अहम तथ्य जुटाए गए हैं तथा आरोपियों के बाहरी राज्य में होने की सूचना मिली है। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।1