बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 05 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण नवादा लाइव नेटवर्क। जिलाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश ने मंगलवार 17 फरवरी को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई की। इसमें कुल 08 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 05 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपीलवादों में अंचल अकबरपुर, थाना नेमदारगंज, ग्राम असमा के जीवन लाल यादव द्वारा अंचल भूमि की नापी कराने, अंचल नवादा, थाना मुफस्सिल, ग्राम माधोविगहा के पंकज कुमार सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने, अंचल रजौली, ग्राम धमनी के बिन्देश्वरी मिस्त्री द्वारा निजी जमीन पर सड़क निर्माण, नगर परिषद हिसुआ, वार्ड संख्या-12, ग्राम नेपुरा के अरविंद कुमार वशिष्ठ द्वारा तृतीय एम.ए.सी.पी. की अंतर राशि की गलत गणना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओढ़नपुर के मो. ताजउद्दीन द्वारा फरवरी 2012 के वेतन भुगतान से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत आज शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत किसी भी मामले की सुनवाई कर दो माह के भीतर उसका निवारण किया जाता है। प्रखंड स्तर पर पंचायतों से संबंधित विवादों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है, जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों की सुनवाई एवं निवारण दोनों पक्षों को बुलाकर किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है और आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। अब शिकायतों का निवारण और भी आसान हो गया है तथा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं। आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समय-सीमा के भीतर समाधान प्राप्त करें।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 05 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण नवादा लाइव नेटवर्क। जिलाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश ने मंगलवार 17 फरवरी को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई की। इसमें कुल 08 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 05 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपीलवादों में अंचल अकबरपुर, थाना नेमदारगंज, ग्राम असमा के जीवन लाल यादव द्वारा अंचल भूमि की नापी कराने, अंचल नवादा, थाना मुफस्सिल, ग्राम माधोविगहा के
पंकज कुमार सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने, अंचल रजौली, ग्राम धमनी के बिन्देश्वरी मिस्त्री द्वारा निजी जमीन पर सड़क निर्माण, नगर परिषद हिसुआ, वार्ड संख्या-12, ग्राम नेपुरा के अरविंद कुमार वशिष्ठ द्वारा तृतीय एम.ए.सी.पी. की अंतर राशि की गलत गणना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओढ़नपुर के मो. ताजउद्दीन द्वारा फरवरी 2012 के वेतन भुगतान से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत आज शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015
के तहत किसी भी मामले की सुनवाई कर दो माह के भीतर उसका निवारण किया जाता है। प्रखंड स्तर पर पंचायतों से संबंधित विवादों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है, जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों की सुनवाई एवं
निवारण दोनों पक्षों को बुलाकर किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है और आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। अब शिकायतों का निवारण और भी आसान हो गया है तथा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं। आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समय-सीमा के भीतर समाधान प्राप्त करें।
- रामचंद्र भगत जी अकबरपुर1
- #BiharPolice हर बेटी और हर महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। स्कूल, कॉलेज, बाजार और यात्रा के दौरान सुरक्षित माहौल बनाए रखना हमारा उद्देश्य है। अभया ब्रिगेड त्वरित सहयोग और भरोसे के साथ महिला सुरक्षा के लिए सदैव सक्रिय है। . . #Bihar #abhayabrigade #MahilaSuraksha #SafeBihar #PoliceForPeople Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar1
- डाक कर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकाने पर CBI रेड का सच आया सामने #आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप #जानिए पूरा मामला...!1
- Post by Kanhai chaudhary1
- हिसुआ नवादा1
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1
- Post by सन ऑफ पासवान राज कुमार1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1