logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में एक साथ पूरे वर्ष की फीस जमा करने के दबाव के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हुंकार आंदोलन 6 घंटे चला छात्र हुंकार आंदोलन, साल में दो बार सेमेस्टर अनुसार फीस जमा करने की मांग मानी शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में एक साथ पूरे वर्ष की फीस जमा करने के दबाव के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हुंकार आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी से विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर छात्र नेताओं ने ताला डाल दिया। पूर्व में ही विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सेमेस्टर वाइज फीस लागू करने की मांग की गई थी। प्रशासन को 7 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में सड़कों पर उतरना पड़ा। गेटों पर ताला डालने के बाद करीब 6 घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को मांग माननी पड़ी। अब साल में दो बार सेमेस्टर पद्धति के अनुसार फीस जमा की जाएगी। संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा,"हमने विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले ही ज्ञापन देकर छात्रों की समस्या से अवगत कराया था और 7 दिन का समय दिया था, लेकिन कुलपति कमरे से बाहर निकलकर छात्रों से बात करना भी उचित नहीं समझे। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र एक साथ पूरे साल की फीस देने में असमर्थ हैं। छात्र हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ती है। आज का यह आंदोलन उसी का परिणाम है कि प्रशासन को हमारी जायज मांग माननी पड़ी है।" महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शुरू से ही स्पष्ट मांग थी कि विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार साल में दो बार फीस ली जाए। एक साथ पूरी फीस का दबाव छात्रों पर आर्थिक बोझ है। आज 6 घंटे तक चले हमारे छात्र हुंकार आंदोलन के बाद कुलपति महोदय ने हमारी मांग को स्वीकार कर लिया है। अब विद्यार्थी पूर्व की भांति सेमेस्टर के अनुसार ही अपनी फीस जमा कर सकेंगे। समस्त छात्र शक्ति की बहुत बड़ी जीत है।" इस आंदोलन के दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता, प्रांत सह संयोजक आयुष्मान चौहान, विभाग संयोजक योगेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक जितेंद्र पाल, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, जिला संयोजक वैभव सक्सेना, जिला छात्रा प्रमुख सौम्या गुप्ता, सह मंत्री रीवा वर्मा, अंशी, महानगर सह मंत्री करन सिंह, आशुतोष मिश्रा, अभिनेंद्र त्रिपाठी, आयुष शुक्ला, सत्यम, निलेश कुमार, अमित कुमार, बाबू टाटा, सुजल गुप्ता, आर्यन श्रीवास्तव, कृष्णा, दिव्यांश अग्रवाल, कर्तव्य गुप्ता, अनुज आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Arvind Kumar Pandey
Arvind Kumar Pandey
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
bb2b587d-b37d-462b-a42b-b95e7a2fe26e

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में एक साथ पूरे वर्ष की फीस जमा करने के दबाव के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हुंकार आंदोलन 6 घंटे चला छात्र हुंकार आंदोलन, साल में दो बार सेमेस्टर अनुसार फीस जमा करने की मांग मानी शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में एक साथ पूरे वर्ष की फीस जमा करने के दबाव के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हुंकार आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी से विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर छात्र नेताओं ने ताला डाल दिया। पूर्व में ही विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सेमेस्टर वाइज फीस लागू करने की मांग की गई थी। प्रशासन को 7 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में सड़कों पर उतरना पड़ा। गेटों पर ताला डालने के बाद करीब 6 घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को मांग माननी पड़ी। अब साल में दो बार सेमेस्टर पद्धति के अनुसार फीस जमा की जाएगी। संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा,"हमने विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले ही ज्ञापन देकर छात्रों की समस्या से अवगत कराया था और 7 दिन का समय दिया था, लेकिन कुलपति कमरे से बाहर निकलकर छात्रों से बात करना भी उचित नहीं समझे। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र एक साथ पूरे साल की फीस देने में असमर्थ हैं। छात्र हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ती है। आज का यह आंदोलन उसी का परिणाम है कि प्रशासन को हमारी जायज मांग माननी पड़ी है।" महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शुरू से ही स्पष्ट मांग थी कि विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार साल में दो बार फीस ली जाए। एक साथ पूरी फीस का दबाव छात्रों पर आर्थिक बोझ है। आज 6 घंटे तक चले हमारे छात्र हुंकार आंदोलन के बाद कुलपति महोदय ने हमारी मांग को स्वीकार कर लिया है। अब विद्यार्थी पूर्व की भांति सेमेस्टर के अनुसार ही अपनी फीस जमा कर सकेंगे। समस्त छात्र शक्ति की बहुत बड़ी जीत है।" इस आंदोलन के दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता, प्रांत सह संयोजक आयुष्मान चौहान, विभाग संयोजक योगेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक जितेंद्र पाल, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, जिला संयोजक वैभव सक्सेना, जिला छात्रा प्रमुख सौम्या गुप्ता, सह मंत्री रीवा वर्मा, अंशी, महानगर सह मंत्री करन सिंह, आशुतोष मिश्रा, अभिनेंद्र त्रिपाठी, आयुष शुक्ला, सत्यम, निलेश कुमार, अमित कुमार, बाबू टाटा, सुजल गुप्ता, आर्यन श्रीवास्तव, कृष्णा, दिव्यांश अग्रवाल, कर्तव्य गुप्ता, अनुज आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एस्ट्रोटर्फ और प्लैनेटोरियम निर्माण में सुस्ती पर डीएम सख्त, 👉तय समय में काम पूरा करने के निर्देश शाहजहांपुर। निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और प्लैनेटोरियम की धीमी रफ्तार को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की। उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति और पूरा होने की समय-सीमा की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एस्ट्रोटर्फ मैदान के निरीक्षण में डीएम ने क्रीड़ा अधिकारी से निर्माण पूरा होने की निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए पूछा कि परियोजना कब तक पूरी होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना पूरी हो। डीएम ने कहा कि जिले में चल रहे विकास और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे होने चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
    1
    एस्ट्रोटर्फ और प्लैनेटोरियम निर्माण में सुस्ती पर डीएम सख्त, 

👉तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

शाहजहांपुर। निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और प्लैनेटोरियम की धीमी रफ्तार को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की। उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति और पूरा होने की समय-सीमा की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एस्ट्रोटर्फ मैदान के निरीक्षण में डीएम ने क्रीड़ा अधिकारी से निर्माण पूरा होने की निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए पूछा कि परियोजना कब तक पूरी होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना पूरी हो।
डीएम ने कहा कि जिले में चल रहे विकास और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे होने चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान शाहजहांपुर। काकुत्स्थ दिवस के अवसर पर गांधी भवन सभागार में श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कलमकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, कला, साहित्य, विधि, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और बच्चों के मार्गदर्शक हैं। शिक्षक व गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मेधावी बच्चों का सम्मान करना समाजहित में अच्छी पहल है और काकुत्स्थ समाज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
    1
    काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान

शाहजहांपुर। काकुत्स्थ दिवस के अवसर पर गांधी भवन सभागार में श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कलमकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, कला, साहित्य, विधि, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और बच्चों के मार्गदर्शक हैं। शिक्षक व गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मेधावी बच्चों का सम्मान करना समाजहित में अच्छी पहल है और काकुत्स्थ समाज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • bichchhu fal ki visheshtaen video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen bichchhu fal ki visheshtaen video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    1
    bichchhu fal ki visheshtaen video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen 
bichchhu fal ki visheshtaen video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, सेल्समैन को धमकी देने का आरोप अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, सेल्समैन को धमकी देने का आरोप कार्रवाई के बाद महिला पर दुकान पहुंचकर धमकाने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शाहजहांपुर/तिलहर। थाना तिलहर क्षेत्र की विरसिंहपुर चौकी अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद महिला पर देशी शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे को कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता रजनीश के अनुसार, गांव निवासी सरला देवी पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप लगते रहे हैं। उनका दावा है कि महिला के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। इसके बावजूद कथित रूप से अवैध शराब का कारोबार जारी रहने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। आरोप है कि छापेमारी की कार्रवाई से नाराज महिला बाद में गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंची। वहां मौजूद सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर पाएंगे और वह अवैध शराब की बिक्री जारी रखेगी। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी पुलिस और आबकारी विभाग से जांच की अपेक्षा की जा रही है। हालांकि, महिला पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है तथा पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, सेल्समैन को धमकी देने का आरोप

अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, सेल्समैन को धमकी देने का आरोप
कार्रवाई के बाद महिला पर दुकान पहुंचकर धमकाने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर/तिलहर। थाना तिलहर क्षेत्र की विरसिंहपुर चौकी अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद महिला पर देशी शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे को कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता रजनीश के अनुसार, गांव निवासी सरला देवी पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप लगते रहे हैं। उनका दावा है कि महिला के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। इसके बावजूद कथित रूप से अवैध शराब का कारोबार जारी रहने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।
आरोप है कि छापेमारी की कार्रवाई से नाराज महिला बाद में गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंची। वहां मौजूद सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर पाएंगे और वह अवैध शराब की बिक्री जारी रखेगी।
घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी पुलिस और आबकारी विभाग से जांच की अपेक्षा की जा रही है।
हालांकि, महिला पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है तथा पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, महिला पर सेल्समैन को धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल शाहजहांपुर।तिलहर थाना क्षेत्र की विरसिंहपुर चौकी अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद महिला द्वारा देशी शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रजनीश के मुताबिक, गांव निवासी सरला देवी पर लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं और इसके बावजूद कथित कारोबार जारी है। आरोप है कि आबकारी विभाग की छापेमारी के बाद महिला देशी शराब की दुकान पर पहुंची और वहां मौजूद सेल्समैन तथा दुकान मालिक के बेटे को धमकाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि “तुम कुछ नहीं कर पाओगे, हम खुलेआम अवैध शराब बेचेंगे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    अवैध शराब की सूचना पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, महिला पर सेल्समैन को धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल 

शाहजहांपुर।तिलहर थाना क्षेत्र की विरसिंहपुर चौकी अंतर्गत गांव बुढ़ानपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद महिला द्वारा देशी शराब की दुकान के सेल्समैन और दुकान मालिक के बेटे को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता रजनीश के मुताबिक, गांव निवासी सरला देवी पर लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। 

शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं और इसके बावजूद कथित कारोबार जारी है।
आरोप है कि आबकारी विभाग की छापेमारी के बाद महिला देशी शराब की दुकान पर पहुंची और वहां मौजूद सेल्समैन तथा दुकान मालिक के बेटे को धमकाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि “तुम कुछ नहीं कर पाओगे, हम खुलेआम अवैध शराब बेचेंगे।

घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी शाहजहांपुर, 14 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों को बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ संपन्न कराया जाए तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। ----
    3
    *सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न*

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी

शाहजहांपुर, 14 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों को बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ संपन्न कराया जाए तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए।
----
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बेहटा स्कूल में डीएम की सख्ती, गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेहटा में मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मिड-डे मील और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जांची। अनुपस्थित शिक्षकों की छुट्टी स्वीकृत है या नहीं, इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम ने कक्षा में बच्चों से सवाल पूछकर पढ़ाई का स्तर परखा और छात्राओं से पहाड़े सुने। उन्होंने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा बेहतर विद्यार्थियों के समूह बनाकर उन्हें अन्य बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कराने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। डीएम ने चेताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क बढ़ाने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    बेहटा स्कूल में डीएम की सख्ती, गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेहटा में मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मिड-डे मील और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जांची। अनुपस्थित शिक्षकों की छुट्टी स्वीकृत है या नहीं, इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश बीएसए को दिए।
डीएम ने कक्षा में बच्चों से सवाल पूछकर पढ़ाई का स्तर परखा और छात्राओं से पहाड़े सुने। उन्होंने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा बेहतर विद्यार्थियों के समूह बनाकर उन्हें अन्य बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कराने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
डीएम ने चेताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क बढ़ाने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर सचिव ए. के. व्यास का बड़ा बयान* *पूर्व कलाकारों के आरोपों पर बोले- कई बार बैठक के लिए दी गई सूचना, समाधान के लिए नहीं पहुंचे* शाहजहांपुर। महानगर की प्रसिद्ध फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही कथित भ्रामक खबरों के बीच श्रीरामलीला मंचन संयोजन समिति के सचिव ए के व्यास ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पूर्व वर्षों में रामलीला में अभिनय करने वाले कुछ कलाकारों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि समिति की ओर से किसी भी कलाकार को द्वेषवश बाहर नहीं किया गया है। कलाकारों से संपर्क कर उन्हें अपनी बात रखने और दोबारा टीम में शामिल होने के लिए चर्चा का अवसर भी दिया गया। सचिव ए के व्यास ने बताया कि पूर्व कलाकारों की ओर से कुछ कलाकारों को बिना ठोस कारण हटाए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने संबंधित कलाकारों से कई बार संपर्क किया। उन्हें फोन और वाट्सएप के माध्यम से सूचना देकर बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखने तथा उत्पन्न मतभेदों पर चर्चा करने के लिए कहा गया। समिति का प्रयास था कि बातचीत के माध्यम से यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जा सके और इच्छुक कलाकारों को पुनः टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सके। लेकिन मीटिंग में किसी के उपस्थित न होने पर उनके द्वारा किया गया प्रयास विफल रहा । उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने आरोप लगाए हैं, उनमें से संबंधित लोग समिति की ओर से बुलाए जाने के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर पूरी स्थिति को सही मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है और रामलीला मंचन में कलाकारों की भूमिकाओं तथा पात्रों में बदलाव पहले भी होते रहे हैं। इसे किसी विशेष व्यक्ति के प्रति द्वेष या दुर्भावना से जोड़ना उचित नहीं है। ए के व्यास ने कहा कि यदि पूर्व कलाकार बैठक में उपस्थित होकर समिति के सामने अपनी बात रखते तो निश्चित रूप से किसी न किसी स्तर पर समाधान निकालने का प्रयास किया जाता। उन्होंने रामलीला से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रम या विवाद को सार्वजनिक रूप देने से पहले समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति जानें। इस अवसर पर सचिव ए के व्यास , सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के सचिव बलवीर,एवं राम मोहन अग्निहोत्री, प्रदीप अग्निहोत्री, महेंद्र दीक्षित, पैट्रिक दास और यशपाल कुकरेजा मौजूद रहे।
    2
    *फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर सचिव ए. के. व्यास का बड़ा बयान*

*पूर्व कलाकारों के आरोपों पर बोले- कई बार बैठक के लिए दी गई सूचना, समाधान के लिए नहीं पहुंचे*

शाहजहांपुर। महानगर की प्रसिद्ध फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही कथित भ्रामक खबरों के बीच श्रीरामलीला मंचन संयोजन समिति के सचिव ए के व्यास ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पूर्व वर्षों में रामलीला में अभिनय करने वाले कुछ कलाकारों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि समिति की ओर से किसी भी कलाकार को द्वेषवश बाहर नहीं किया गया है। कलाकारों से संपर्क कर उन्हें अपनी बात रखने और दोबारा टीम में शामिल होने के लिए चर्चा का अवसर भी दिया गया। सचिव ए के व्यास ने बताया कि पूर्व कलाकारों की ओर से कुछ कलाकारों को बिना ठोस कारण हटाए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने संबंधित कलाकारों से कई बार संपर्क किया। उन्हें फोन और वाट्सएप के माध्यम से सूचना देकर बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखने तथा उत्पन्न मतभेदों पर चर्चा करने के लिए कहा गया। समिति का प्रयास था कि बातचीत के माध्यम से यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जा सके और इच्छुक कलाकारों को पुनः टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सके। लेकिन मीटिंग में किसी के उपस्थित न होने पर उनके द्वारा किया गया प्रयास विफल रहा । उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने आरोप लगाए हैं, उनमें से संबंधित लोग समिति की ओर से बुलाए जाने के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर पूरी स्थिति को सही मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है और रामलीला मंचन में कलाकारों की भूमिकाओं तथा पात्रों में बदलाव पहले भी होते रहे हैं। इसे किसी विशेष व्यक्ति के प्रति द्वेष या दुर्भावना से जोड़ना उचित नहीं है। ए के व्यास ने कहा कि यदि पूर्व कलाकार बैठक में उपस्थित होकर समिति के सामने अपनी बात रखते तो निश्चित रूप से किसी न किसी स्तर पर समाधान निकालने का प्रयास किया जाता। उन्होंने रामलीला से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रम या विवाद को सार्वजनिक रूप देने से पहले समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति जानें। इस अवसर पर सचिव ए के व्यास , सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के सचिव बलवीर,एवं राम मोहन अग्निहोत्री, प्रदीप अग्निहोत्री, महेंद्र दीक्षित, पैट्रिक दास और यशपाल कुकरेजा मौजूद रहे।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पत्रकार से मारपीट की घटना की निंदा, कार्रवाई की मांग बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। कहा गया कि डॉक्टर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का भाषा और व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की गई। कानून सभी के लिए समान है और किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता।
    1
    पत्रकार से मारपीट की घटना की निंदा, कार्रवाई की मांग
बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। कहा गया कि डॉक्टर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का भाषा और व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की गई। कानून सभी के लिए समान है और किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.