Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला थाना पुलिसकर्मियों को दिया गया अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण पीलीभीत। महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, लखनऊ के आदेशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के निर्देशन में जनपद पीलीभीत के महिला थाना में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला थाना में तैनात पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अग्निकांड की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम, आग से बचाव के उपाय और सुरक्षित निकासी सहित महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने और आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
महिला थाना पुलिसकर्मियों को दिया गया अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण पीलीभीत। महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, लखनऊ के आदेशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के निर्देशन में जनपद पीलीभीत के महिला थाना में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला थाना में तैनात पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अग्निकांड की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम, आग से बचाव के उपाय और सुरक्षित निकासी सहित महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने और आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया।
More news from Pilibhit and nearby areas
- विधायक ईमानदार तो प्रशासन को भी होना पड़ेगा ईमानदार: बरखेड़ा विधायक पीलीभीत: बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला उद्घाटन के दौरान कहा कि जब क्षेत्र का विधायक ईमानदार है, तो प्रशासन को भी पूरी ईमानदारी से काम करना पड़ेगा। दरअसल, विधायक जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे चालान की प्रक्रिया को लेकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।1
- पीलीभीत ब्रेकिंग: मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। भीड़ ने खुद कानून हाथ में लिया, जबकि तलाशी में कोई मोबाइल नहीं मिला। यूपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर चक्काजाम घंटों बिजली गुल रहने से बढ़ा आक्रोश, अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ मामला पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार रात सड़क पर उतर आया। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर ग्राम प्रधान नईम अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आए दिन घंटों बिजली गुल रहती है। लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार आपूर्ति बहाल होने का समय बताया जाता है, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आती।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, बिजली के अभाव में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो समस्या को लेकर दोबारा आंदोलन किया जाएगा।चक्काजाम की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने का भरोसा दिलाया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बावजूद यदि बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हुई तो वह दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने नियमित और निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- पूरनपुर: लक्ष्य महाविद्यालय में गूंजी ‘ओजोन की पुकार’, अनोखी अदालत में पर्यावरण के दुश्मन कटघरे में! यूथ रिपोर्ट: ओजोन संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम 📝 न्यूज स्क्रिप्ट (धाराप्रवाह) (एंकर इंट्रो): पूरनपुर से इस वक्त एक बेहद प्रेरणादायी खबर सामने आ रही है। विश्व ओजोन दिवस के मौके पर स्थानीय लक्ष्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लघुनाटिकाओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने का एक सशक्त संदेश दिया। (मुख्य रिपोर्ट - विजुअल के साथ): कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गुप्ता और प्रबंधक श्री नितिन गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसमें युवा पीढ़ी अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. वी. के. गुप्ता ने किया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दो संदेशपरक लघुनाटिकाएं ‘ओजोन की पुकार’ और ‘ओजोन की अदालत’ रहीं। नाटक ‘ओजोन की पुकार’ में रोहित, विकास, इलमा, अंशिका, मो. इबादिल और नुरैन अली ने अपने दमदार अभिनय से ओजोन परत को हो रहे नुकसान और उसके गंभीर प्रभावों को जीवंत कर दिखाया। वहीं ‘ओजोन की अदालत’ में राघव दीक्षित, मो. इबादिल, अंशिका, इलमा बी, गौरा देवी, वर्षा देवी, शिफ़ा बी, सपना देवी, कनिका जायसवाल, शिवी कश्यप, काजल देवी और रोली सिंह ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को कटघरे में खड़ा करते हुए बेहद प्रभावशाली प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को गंभीर सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि ओजोन परत सिर्फ गैस की एक परत नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का सुरक्षा-कवच है, जिसकी रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें यह संदेश गूंजा— “ओजोन बचाइए, पर्यावरण बचाइए और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाइए।” इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र वर्मा, डॉ. मंजू रानी, डॉ. रामगोपाल वर्मा, डॉ. मनोज यादव, दीपा मौर्य, मनोज प्रजापति सहित तमाम शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। (साइन-ऑफ): कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज टीवी 24, पूरनपुर।1
- लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने माधोटांडा सड़क किया जाम, बीते दो दिन पूर्व बिजली कटौती को लेकर हो चुका है हंगामा, लगभग 6 घंटे से बिजली न होने से ग्रामीणों में रोष, सब्र का बांध टूटा लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने माधोटांडा सड़क किया जाम, बीते दो दिन पूर्व बिजली कटौती को लेकर हो चुका है हंगामा, लगभग 6 घंटे से बिजली न होने से ग्रामीणों में रोष, सब्र का बांध टूटा1
- पीलीभीत के शहर के खकरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक बंद दुकान पर जेसीबी चलाकर उसे पूरी तरह ढहा दिया गया। पीलीभीत के शहर के खकरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक बंद दुकान पर जेसीबी चलाकर उसे पूरी तरह ढहा दिया गया। दुकान ढहने से उसमें रखा टेंट का करीब 4 लाख रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया पीड़ित किराएदार ने दुकान मालिक पर अवैध रूप से तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, घटना के बाद दुकान में रखे 17 हजार रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान भी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। खकरा मोहल्ला निवासी पीड़िता शिवांगी सक्सेना ने बताया कि उनके पति अमित सक्सेना ने साल 2005 में यह दुकान किराए पर ली थी। तभी से उनका परिवार इसमें टेंट का कारोबार चला रहा है। पिछले कुछ समय से शिवांगी खुद इस काम को संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद थी, तभी कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और दुकान को ढहा दिया। नकद और कीमती सामान गायब होने का आरोप सूचना मिलते ही शिवांगी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। पीड़िता के अनुसार, दुकान के मलबे में दबने से करीब 4 लाख का सामान बर्बाद हो गया। इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखे लगभग 17 हजार रुपये नकद और अन्य सामान भी गायब हैं। पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल से कर रही जांच पीड़िता की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी और लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुकान खाली कराने को लेकर कोई पुराना संपत्ति विवाद तो नहीं चल रहा था। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाइट- शिवांगी सक्सेना पीड़िता बाइट- जेसीबी चलवाने वाली लड़की की मां2
- ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा... ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा ईरान: सेपेहरान एयरलाइंस के Boeing 737 विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भर रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का एक टायर अलग हो गया, जिसके बाद इंजन में भी खराबी आई। इसके चलते विमान तेज झटकों के साथ कांपने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में विमान के अंदर सामान गिरते और यात्री घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लैंड कराया। रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। 🔎 फैक्ट चेक: घटना वास्तविक है। हालांकि, विमान की तकनीकी खराबी के सटीक कारण और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच/एयरलाइन के बयान का इंतजार है। #Iran #IranNews #Boeing737 #SepehranAirlines #FlightEmergency #AviationNews #ViralVideo #FactCheck #BreakingNews #PlaneEmergency1
- मोबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटा पीलीभीत में मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने बुजुर्ग की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला। इसके बावजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1