logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बोहरा बाखल पहुंचकर लिया जायजा बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बोहरा बाखल पहुंचकर लिया जायजा आलीराजपुर। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने शुक्रवार को आलीराजपुर नगर के बोहरा बाखल क्षेत्र का दौरा कर सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सैयदना साहब के आगमन को लेकर बोहरा समाज में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान महेशपटेल ने मौके पर उपस्थित एमपीईबी (MPEB) एवं नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैयदना साहब बोहरा समाज के धर्मगुरु हैं और उनके आगमन पर नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी से मिलकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं, ताकि नगर की सकारात्मक छवि सामने आए। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि अजहर चंदेरी, बोहरा समाज के गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सहित नगरपालिका की टीम मौजूद रही। सभी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की। महेश पटेल ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक महत्व के साथ-साथ नगर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से आलीराजपुर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है, जिससे क्षेत्र की सकारात्मक पहचान स्थापित होगी।

2 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बोहरा बाखल पहुंचकर लिया जायजा बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बोहरा बाखल पहुंचकर लिया जायजा आलीराजपुर। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने शुक्रवार को आलीराजपुर नगर के बोहरा बाखल क्षेत्र का दौरा कर सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सैयदना साहब के आगमन को लेकर बोहरा समाज में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान महेशपटेल ने मौके पर उपस्थित एमपीईबी (MPEB) एवं नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैयदना साहब बोहरा समाज के धर्मगुरु हैं और उनके आगमन पर नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी से मिलकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं, ताकि नगर की सकारात्मक छवि सामने आए। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि अजहर चंदेरी, बोहरा समाज के गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सहित नगरपालिका की टीम मौजूद रही। सभी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की। महेश पटेल ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक महत्व के साथ-साथ नगर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से आलीराजपुर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है, जिससे क्षेत्र की सकारात्मक पहचान स्थापित होगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेद्र कुमार सोनी कैमरा मेन शाहिद मकरानी रामगढ़ (गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेद्र कुमार सोनी कैमरा मेन शाहिद मकरानी रामगढ़ (गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,
    user_रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़
    रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,(गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,
    2
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,(गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • निवाली: गुमलीया खुर्द में भक्ति और उल्लास के साथ मना श्री राम जन्मोत्सव, शबरी माता मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब ​निवाली (27 मार्च, शुक्रवार): निवाली क्षेत्र के ग्राम गुमलीया खुर्द में श्री राम जन्मोत्सव और श्री राम-लक्ष्मण-माता शबरी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता सेनानी सुनील सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में पहली बार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को इतने भव्य रूप में मनाया गया, जिसमें आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। ​पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों की गूंज ​इस विशेष अवसर पर गुमलीया खुर्द, गुमलीया बुजुर्ग, पुरुषखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 8 बड़े ढोल और 3-4 मांदल रहे, जिनकी थाप पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे झूम उठे। शबरी माता मंदिर प्रांगण भजनों और लोकगीतों से गुंजायमान रहा। ​नशामुक्त आयोजन की मिसाल ​कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता क्षेत्र में शराबबंदी और नशामुक्ति का प्रभावी असर रही। वक्ताओं और आयोजकों के आह्वान पर पूरा आयोजन जुआ, सट्टा और शराब से मुक्त रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी सात्विकता के साथ नाच-गाने और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। अंत में विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। ​वनवासी और श्री राम का अटूट संबंध ​मंच से वक्ताओं ने भगवान राम के वनवास काल के प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम का वनवासियों के प्रति अगाध प्रेम था। माता शबरी और राम का मिलन भक्ति की पराकाष्ठा है। क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस जन्मोत्सव पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। ​प्रमुख जनों की उपस्थिति ​कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्याम पंडित, मंडल महामंत्री कन्हैया लाल धनगर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी सहित ग्राम पटेल मुन्ना पटेल, रामचंद्र पटेल, सरपंच कैलाश आर्य और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ​श्री शबरी माता सेवा समिति के पुजारी ज्ञानसिंह भगत, नारसिंह भगत और युवा टीम के निलेश अलावके, दितीय, रिनेश जाधव सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।
    4
    निवाली: गुमलीया खुर्द में भक्ति और उल्लास के साथ मना श्री राम जन्मोत्सव, शबरी माता मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब
​निवाली (27 मार्च, शुक्रवार): निवाली क्षेत्र के ग्राम गुमलीया खुर्द में श्री राम जन्मोत्सव और श्री राम-लक्ष्मण-माता शबरी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता सेनानी सुनील सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में पहली बार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को इतने भव्य रूप में मनाया गया, जिसमें आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
​पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों की गूंज
​इस विशेष अवसर पर गुमलीया खुर्द, गुमलीया बुजुर्ग, पुरुषखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 8 बड़े ढोल और 3-4 मांदल रहे, जिनकी थाप पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे झूम उठे। शबरी माता मंदिर प्रांगण भजनों और लोकगीतों से गुंजायमान रहा।
​नशामुक्त आयोजन की मिसाल
​कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता क्षेत्र में शराबबंदी और नशामुक्ति का प्रभावी असर रही। वक्ताओं और आयोजकों के आह्वान पर पूरा आयोजन जुआ, सट्टा और शराब से मुक्त रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी सात्विकता के साथ नाच-गाने और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। अंत में विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
​वनवासी और श्री राम का अटूट संबंध
​मंच से वक्ताओं ने भगवान राम के वनवास काल के प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम का वनवासियों के प्रति अगाध प्रेम था। माता शबरी और राम का मिलन भक्ति की पराकाष्ठा है। क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस जन्मोत्सव पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
​प्रमुख जनों की उपस्थिति
​कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्याम पंडित, मंडल महामंत्री कन्हैया लाल धनगर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी सहित ग्राम पटेल मुन्ना पटेल, रामचंद्र पटेल, सरपंच कैलाश आर्य और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
​श्री शबरी माता सेवा समिति के पुजारी ज्ञानसिंह भगत, नारसिंह भगत और युवा टीम के निलेश अलावके, दितीय, रिनेश जाधव सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    23 hrs ago
  • धामनोद में महिला की रहस्यमय मौत पर चौंकाने वाला खुलासा
    1
    धामनोद में महिला की रहस्यमय मौत पर चौंकाने वाला खुलासा
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    46 min ago
  • *प्रेस नोट* *गंधवानी में राम नवमी पर शिवसेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *गंधवानी*। शिव सेना संगठन गंधवानी द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम 4 बजे भव्य पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं गलियों से होते हुए कुम्हार गड्ढे स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर के समस्त श्रद्धालु एवं शिवसैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिव सेना संगठन गंधवानी के कार्यकर्ता दीपसिंह बरनाला, यशवंत खराड़ी, जय जैन, रोहित चौहान, आनंद पाण्डे, बबलू प्रजापत, शेलू प्रजापत, अजुवंश खराड़ी, अमरीतसिंह बरनाला, कार्तिक राठौड़, शिवराम गेहलोत, रवि वर्मा, दिनेश अजनारे, दीपक चौहान, महेश प्रजापत, अर्जुन सोलंकी, करण हिंदवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
    4
    *प्रेस नोट*
*गंधवानी में राम नवमी पर शिवसेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई*
*गंधवानी*। शिव सेना संगठन गंधवानी द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम 4 बजे भव्य पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं गलियों से होते हुए कुम्हार गड्ढे स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर के समस्त श्रद्धालु एवं शिवसैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिव सेना संगठन गंधवानी के कार्यकर्ता दीपसिंह बरनाला, यशवंत खराड़ी, जय जैन, रोहित चौहान, आनंद पाण्डे, बबलू प्रजापत, शेलू प्रजापत, अजुवंश खराड़ी, अमरीतसिंह बरनाला, कार्तिक राठौड़, शिवराम गेहलोत, रवि वर्मा, दिनेश अजनारे, दीपक चौहान, महेश प्रजापत, अर्जुन सोलंकी, करण हिंदवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
    user_यशवंत खराड़ी
    यशवंत खराड़ी
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोठड़ा माता जी भविष्यवाणी,सभी किसान भाई जरूर देखे।
    1
    गोठड़ा माता जी भविष्यवाणी,सभी किसान भाई जरूर देखे।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Thandla, Jhabua•
    22 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मांडू में राम जन्म उत्सव मेले में आदिवासी लोक गीत गायक ओर कुलदीप धनगर विशाल जामुने की धूम आदिवासी लोकगीत पर झूमे मांडू नगर के युवा और युवती राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटन नगरी मांडू में तीन दिवसीय राम जन्म उत्सव मेले के दूसरे दिन आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ओर उनके साथी विशाल जामुने की शानदार प्रस्तुति दी। जामा मस्जिद के पीछे हाट बाजार चौक स्थित मांडू उत्सव मंच पर आयोजित यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक चला। आदिवासी लोकगीत गीत पर झूमे मांडू नगर वासी कार्यक्रम के दूसरे दिन भी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव और मेला समिति अध्यक्ष मंगला चलिया बड़ुकिया उपाध्यक्ष मानसिंह उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम और सीएमओ सुशील ठाकुर ने कलाकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।लोकगीतों और भजनों से मांडू नगर के युवा और युवती के साथ मांडू नगर के जन प्रतिनिधि के झूम उठे आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ओर उनके साथी के द्वारा " गणेश वंदना के साथ प्रस्तुति शुरू की उसके बाद आदिवासी लोकगीत ऊंचों झूलो बंध्यो झूला में तुक बिठाई दियु,सुन नानी सुन नानी 10 का 12 केला , काली चिड़ी तू घनी नखराली रे । के साथ भक्तिगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब दाद बटोरी वही आदिवासी गीतों पर युवा ओर युवती झूमते नजर आए वही आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ने बताया कि में धार जिले के निसरपुर का रहने वाला हु वही मेरे साथी मित्र विशाल जामुने गणपुर के रहने वाले हैं आज हमारे द्वारा मांडू चतुर्भुज श्री राम जन्म उत्सव मेले में आदिवासी लोक गीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें हमे आज हजारों की संख्या में मांडू वासियों का प्रेम मिला मांडू नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने बताया कि 28 को विराट कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें देश के जाने माने कवि मुकेश मोलवा ,धीरज शर्मा ,प्रेरणा ठाकरे, शिव शैलेंद्र यादव ,अतुल ज्वाला,राव आजात शत्रु ,राहुल शर्मा,संजय खत्री,विजय विद्रोही, कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी द्वारा कवि सम्मेलन क्या जाएगा भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने बताया कि आगामी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 28 मार्च को कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने मांडू के इस मेले को संगीत और कला की पहचान बताते हुए भविष्य में इसे और भव्य रूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून,पत्रकार राहुल सेन मांडव,देवेंद्र परिहार,विकास यादव,तन्मय जायसवाल,सुनील पवार ,चलिया बड़ुकिया,राजस्व निरीक्षक सादिक खान और वही मांडू नगर परिषद के समस्त पार्षद सहित मांडू नगर वासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही मांडू थाने से दिनेश वर्मा,वह जितेंद्र कन्नौज के साथ मांडू थाने की टीम भी मेले सुरक्षा की दृष्टि से मेले लगी हुई है
    4
    मांडू में राम जन्म उत्सव मेले  में आदिवासी लोक गीत गायक  ओर कुलदीप धनगर  विशाल जामुने की धूम
आदिवासी लोकगीत पर झूमे मांडू नगर के युवा और युवती
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व पर्यटन नगरी मांडू में तीन दिवसीय राम जन्म उत्सव मेले के दूसरे  दिन आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ओर उनके साथी  विशाल जामुने की शानदार प्रस्तुति दी। जामा मस्जिद के पीछे हाट बाजार चौक  स्थित मांडू उत्सव मंच पर आयोजित यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक चला।
आदिवासी लोकगीत गीत पर झूमे मांडू नगर वासी 
कार्यक्रम के दूसरे दिन भी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के  पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव और मेला समिति अध्यक्ष मंगला  चलिया बड़ुकिया उपाध्यक्ष मानसिंह उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम और सीएमओ सुशील ठाकुर ने कलाकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।लोकगीतों और भजनों से मांडू नगर के युवा और युवती के साथ मांडू नगर के जन प्रतिनिधि के झूम उठे 
आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार  कुलदीप धनगर ओर उनके साथी के द्वारा " गणेश वंदना के साथ प्रस्तुति शुरू की उसके बाद आदिवासी लोकगीत ऊंचों झूलो बंध्यो झूला में तुक बिठाई दियु,सुन नानी सुन नानी 10 का 12 केला , काली चिड़ी तू घनी नखराली रे । के साथ भक्तिगीतों की  प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब दाद बटोरी वही आदिवासी गीतों पर युवा ओर युवती झूमते  नजर आए 
वही आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ने बताया कि में धार जिले के निसरपुर का रहने वाला हु वही मेरे साथी  मित्र विशाल जामुने गणपुर  के रहने वाले हैं आज हमारे द्वारा मांडू चतुर्भुज श्री राम जन्म उत्सव मेले में आदिवासी लोक गीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें हमे आज हजारों की संख्या में मांडू वासियों का प्रेम मिला 
मांडू नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने बताया कि   28 को विराट कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें देश के जाने माने कवि  मुकेश मोलवा ,धीरज शर्मा ,प्रेरणा ठाकरे, शिव शैलेंद्र यादव ,अतुल ज्वाला,राव आजात शत्रु ,राहुल शर्मा,संजय खत्री,विजय विद्रोही, कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी द्वारा कवि सम्मेलन क्या जाएगा 
भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने बताया कि आगामी  मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 28 मार्च को  कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने मांडू के इस मेले को संगीत और कला की पहचान बताते हुए भविष्य में इसे और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून,पत्रकार राहुल सेन मांडव,देवेंद्र परिहार,विकास यादव,तन्मय जायसवाल,सुनील पवार ,चलिया बड़ुकिया,राजस्व निरीक्षक सादिक खान और वही मांडू नगर परिषद के समस्त पार्षद सहित मांडू नगर वासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही मांडू थाने से दिनेश वर्मा,वह जितेंद्र कन्नौज के साथ मांडू थाने की टीम भी मेले सुरक्षा की दृष्टि से मेले लगी हुई है
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.